Good Daily News...


बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

चुनौतियों का डट कर सामना करें महिलायें - न्यायाधीश


    आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज दिनांक 26.10.2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण हेतु दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पी0जी0 कॉलेज देवरिया में महिला सशक्तिकरण हेतु सेमिनार एवं शपथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती संध्या श्रीवास्तव रहीं। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ने छात्राओं को घरेलू हिंसा के बारे में बताया कि पीड़ित व्यक्ति कौन हो सकता हैं, पीड़ित व्यक्ति के कौन-कौन से अधिकार हैं, घरेलू हिंसा के मामले में कौन शिकायत दर्ज करा सकता हैं आदि के बारे विस्तृत जानकारियॉ दी। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा को वयस्क द्वारा एक रिश्ते में दुरूपयोग की गयी शक्ति दूसरे महिला को नियंत्रित करने में वर्णित किया जा सकता हैं। यह हिंसा और दुर्व्यवहार के अन्य रूपों के माध्यम से एक रिश्ते में नियंत्रण और भय की स्थापना करता हैं तथा यह हिंसा शारीरिक हमला, मनोवैज्ञानिक शोषण, सामाजिक शोषण, वित्तीय शोषण या यौन हमला का रूप ले सकती हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के प्रभारी सचिव न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्र ने वहॉ उपस्थित समस्त छात्रों को भविष्य में होने वाली चुनौतियों का सामना करने हेतु आगाह किया। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक दूसरा घर घरेलू हिंसा का शिकार हैं, उससे बचने के लिए समस्त छात्राओं को अपने विधिक अधिकारों के बारे में जानना चाहियें, अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों पर आपस में उलझ जाते हैं, ऐसी परिस्थितियों में आपसी समझ से विवादों को समाप्त कर लेना चाहिये। परिवार में पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रहें, एक-दूसरे के भावनाओं को समझें। आज समाज में घरेलू हिंसा धीरे-धीरे भयावह रूप लेता जा रहा हैं इसको समाप्त करने के लिए वहॉ उपस्थित समस्त अधिकारियों को एक साथ आगे आने का आह्वान किया तथा घरेलू हिंसा न हो इसके लिए समस्त छात्रों को शपथ दिलाया गया। सेवा निवृत्त आई0पी0एस0 श्री रतन श्रीवास्तव ने छात्रों को घरेलू हिंसा के बारे में बताते हुये कहा कि घरेलू हिंसा किसी साथी या परिवार के सदस्य के दुर्व्यवहार का पैटर्न होता हैं जो कई रूप ले सकता हैं जिसमें यह शारीरिक दुर्व्यवहार हो सकता हैं, भावनात्मक दुर्व्यवहार हो सकता हैं या आर्थिक दुर्व्यवहार भी हो सकता हैं। उन्होंने बताया कि विवाह के समय पर्याप्त दहेज न लाने के कारण भी महिलाओं का उत्पीड़न किया जाता हैं। उन्होंने घरेलू हिंसा को समाप्त करने के लिए शिक्षित होने तथा विधिक अधिकारों के जानने पर जोर दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ पंकज सिंह, दिव्यांशी पाण्डेय, दीन दयाल द्विवेदी, अर्चना भूषण सिंह, डॉ0 आलोक रंजन, अनुपमा राय, स्मृति गुप्ता, टी0एस0आई0 रामवृक्ष यादव व सैकड़ों की संख्या में छात्रायें उपस्थित रहीं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का शानदार परिणाम, 98 में 97 छात्र उत्तीर्ण

       देवरिया 25 जून । महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम बैच का परिणाम घोषित हुआ है। एमबीबीएस छात्रों ने 99 प्रतिशत सफलता ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789