देवरिया (सू0वि0) 27 अक्टूबर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन किए गए आवेदन पत्रों का अग्रसारण की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक है।उन्होने कहा कि जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को सत्यापनोपरान्त 30 नवंबर तक आनलाइन अग्रसारण करते हुए हार्ड कापी समस्त संलग्नकों सहित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें।
बुधवार, 27 अक्टूबर 2021
Home »
» शिक्षण संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन पत्रों का अग्रसारण करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें