सीडीओ ने समस्त कैडेट्स, छात्रों एवं उपस्थित अध्यापकगण को मतदान की दिलाई शपथ
देवरिया 27 अक्टूबर। जनपद में मतदाता जागरुकता अभियान हेतु चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज देवरिया से एनसीसी की 49 वीं तथा 52वी बटालियन एवं महिला कैडेट की 45 यूपी बटालियन कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने रैली निकाली।
कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने समस्त कैडेट्स, छात्रों एवं उपस्थित अध्यापकगण को मतदान एवं युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात् उन्होने मतदाता जागरुकता रैली को झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली जीआइसी से प्रारम्भ होकर कोतवाली, रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, जिलाधिकारी आवास से पुनः जीआइसी वापस आई। इस अवसर पर छात्रों ने मतदाता जागरुकता संबंधी नारे एवं स्लोगन, जैसे सारे काम छोड दो-सबसे पहले वोट दो, जो प्रलोभन में न आये, जागरुकता कहलाए, 7,13,21,28 नवंबर को मतदाता सूची में नाम जुडवायें आदि तख्ती के माध्यम से प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य जीआइसी पीके शर्मा, महेन्द्र प्रसाद, उप प्रधानाचार्य जीआइसी गोविन्द सिंह, प्रवक्ता जीआइसी, जनपद स्वीप कोआर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, प्रकाश तिवारी, व्यायाम शिक्षक जीआइसी, दिव्या यादव एनसीसी प्रभारी कस्तूरबा बालिका स्वाती तिवारी, प्रवक्ता सुधीर कुमार, एनसीसी प्रभारी महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, शैलेन्द्र सैनी, व्यायाम शिक्षक राजेश मिश्र, एनसीसी प्रभारी बालसुध, एनसीसी प्रभारी बीआरडी इंटर कालेज, रविशंकर गौतम, प्रवक्ता बीआरडी समेत सैकडों संख्या में छात्र एवं अध्यापक उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें