देवरिया 28 अक्टूबर। वर्त्तमान परिवेश में फलो के माध्यम से उत्कृष्ट स्तर का उद्योग खोला जा सकता है जानकारियों के अभाव में फलो का जिस तरह से चाहिए उस तरह से रोजी रोटी के रूप में नहीं जुड़ पते है उक्त बाते जिला फल संरक्षण विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महात्मा गाँधी खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर के उद्धघाटन के अवसर पर पंचायत भवन खुखुन्दू के गाँधी सभागार में खाद्य विज्ञानं प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि कही | श्री श्रीवास्तव ने कहा कि फलों का संरक्षण कर कुटीर उद्योग स्थापित किया जा सकता है| मुख्या वक्ता पूर्व प्रभारी पी.सी श्रीवास्तव ने बिभिन्न प्रजातियों के फलो के अचार, चटनी, मुरब्बा, जैली आदि के बनाने पर बिस्तार से ब्याख्या दिया| विनोद कुमार श्रीवास्तव ने आगामी आयोजित होने वाली प्रशिक्षणों के बारे में चर्चा किया!
शिविर की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि सतीश कुमार उर्फ़ भोलू ने किया तथा संचालन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लियाकत अहमद ने किया| इस मौके पर हुस्नारा खातून, शाहेबजाद, अमितेश कुमार, रुबीना खातून, राहुल कुमार यादव, अशोक कुमार, मीना देवी, किरन देवी, सन्धया, रेशमी, अपसना, दीपक कुमार यादव, कुल 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया|






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें