Good Daily News...


शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025

आज का राशिफल


      


 *03 अक्टूबर 2025 , शुक्रवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । आपको व्यवसाय में लाभ होने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। संतान को समय देने के साथ - साथ आराम के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा , वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन मिला जुला समय रहेगा ।आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे।आपको आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका मन पसन्न मुद्रा मे रहेगा ।परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का आरोग्य अच्छा रहेगा। धन संपत्ति-मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र के नज़रिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से भरपूर प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। आज उच्च पदाधिकारी खुश होंगे। बाहर जाना हो सकता है। सरकारी लाभ होगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे, परिणामस्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। यदि पुरानी बातों को कुरेद कर नोक-झोंक करेंगे तो परिणाम अच्छे नहीं मिलेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार अच्छा चलेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। परिवार में क्लेश, मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को विशेष खुशी देने की कोशिश करेंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे। यात्रा-पर्यटन के योग हैं।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सोच-समझकर व्यय करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपका आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। शत्रु से सतर्क रहें। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। विवाहिताओं को आज मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏


   



     *आज दिनांक 👉*

     * 03 अक्टूबर 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 18:35 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 09:35 तक

*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा 

*💫करण-* वणिज - 06:59 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* धृति - 21:46 तक

*✨पश्चात्-* शूल

*🌅सूर्योदय-* 06:14

*🌄सूर्यास्त-* 18:05

*🌙चन्द्रोदय-* 15:46

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - 20:28 तक

*🌛पश्चात्-* कुम्भ 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:46 से 12:33

*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:10

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी एकादशी 18:35 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , पापांकुशा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्री श्याम बाबा जागरण , भरत मिलाप , शनि (वक्री) पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में 23:51 पर , विघ्नकारक भद्रा 06:53 से 18:34 तक , पंचक 21:28 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 09:35 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:35 तक , मुक्तावली (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्रीमती कादम्बिनी गांगुली स्मृति दिवस , विश्व प्रकृति दिवस व जर्मन एकीकरण दिवस।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन सुदी द्वादशी 17:11 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , पंचक जारी , शनि प्रदोष व्रत , द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 09:10 तक , कार्तिक माह के लिए द्विदल त्याग व्रतारम्भ।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न्यायागतस्य द्रव्यस्य*

     *बोद्धव्यौ द्वावतिक्रमौ।* 

*अपात्रे   प्रतिपत्तिश्च*

     *पात्रे  चाप्रतिपादनम्।।* 

     ★महाभारतम्  उद्योगपर्व ३३-५९

*अर्थात्*

      _न्यायपूर्वक उपार्जित किये हुए धन के दो ही दुरुपयोग समझने चाहिए  - अपात्र को देना और सत्पात्र को न देना।_


*3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।

1735 - फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया । इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1863 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डे' मनाए जाने की घोषणा की।

1866 – इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।

1880 - पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।

1915 - नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

1932 - इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

1978 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

1984 - भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।

1990 – 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।

1992 - गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।

1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।

1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।

2003 - पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।

2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।

2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना हटाने की (अन्यत्र ले जाने की )घोषणा की।

2013 - इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

2019 - भारत और कज़ाखस्‍तान के बीच चौथा वार्षिक सैन्‍य अभ्‍यास कजि़न्‍द-2019 उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ।

2019 - संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यात्री हाजा अलमंसूरी इंटर नेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) से पृथ्वी पर सकुशल लौट आए। मुकेश शास्त्री।

2019 - ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टानें ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के एक छोटे से द्वीप पर वैज्ञानिकों ने सबसे जहरीले फफूंद का पता लगाया।

2020 - भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने बंगाल की खाड़ी में दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्रमोदी ने रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी ( 9.02 किलोमीटर लम्बी राजमार्गटनल )  अटल टनल का लोकार्पण किया।

2021 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की ईदगाह मस्जिद में विस्फोट होने से कम से कम 12 लोग मारे गए और 32 घायल हुए।

2021 - अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार में हुई गोलीबारी में एक पत्रकार समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हुई।

2022 - 22 साल की मेहनत के बाद स्वदेशी हेलिकॉप्टर प्रचंड / लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) Air Force के बेड़े में शामिल हुआ।

2022 - स्वीडन के स्वांते पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में नई खोज के लिए 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया (राशि 10 दिसंबर को पुरस्‍कार के साथ दी जाएगी)।

2022 - राष्ट्रीय खेल राउंड-अप: पोल वॉल्ट में अपने ही राष्ट्रीय रेकॉर्ड को तोड़ते हुए शिव ने स्वर्ण पदक जीता। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - निज्जर मामले में भारत का नया एक्शन, कनाडा को उसके 41 राजनयिक वापस बुलाने का आदेश दिया।

2023 - इटली में भीषण सड़क हादसा से 21 लोगों की मौत हुई 18 से अधिक लोग घायल हुए।

2023 - पीले सागर में चीन की परमाणु पनडुब्बी हादसे लगभग 55 जवानों की दर्दनाक मौत हुईं।

2023 - नेपाल में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली NCR व उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए।

2024 - कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में किवु झील पर एक अतिभारित नौका के पलट जाने से लगभग 78 लोगों की मौत हुई।

2024 -  ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह हिंद महासागर में चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंप रहा है।


*3 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1890 - लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता रहे।

1927 - प. परमेश्वरन्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं जन संघ के पूर्व उपाध्यक्ष थे।

1928 - अमृतलाल बेगड़ - प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।

1949 - जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक ।

1953 - दीपक मिश्रा - भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश  रह चुके हैं ।

1959 - श्री सुबीर गोकर्ण भारत के एक विख्यात अर्थशास्त्री।

1967 - गजेन्द्र सिंह शेखावत एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री (2014)।

1999 - निषाद कुमार - ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट।


*3 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1923 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन ।

1953 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।

2007 - एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक।

2019 - अमेरिकी - ऑस्ट्रियन फिल्म निर्माता हॉलीवुड टाइकून एरिक प्लेसको का निधन हो गया।

2020 - जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्‍पा भावे का मुंबई में निधन।

2021 - घनश्याम नायक एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

2022 - अमेरिकी नाटककार चार्ल्स एच. फुलर जूनियर (83) का निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रेलियाई राजनेत व सांसद गैरी नेहल (89) का निधन हुआ। 

2023 - अमेरिकी सशिक्षिका, संगीतकार लीना मैक्लिन (95) का निधन हुआ।

2023 - इतालवी पत्रकार व राजनेता गिउलिओ क्वेरसिनी (81) का निधन हुआ। 

2023 - इतालवी लेखिका और निबंधकार मरीना मिज़ाऊ (87) का निधन हुआ।


*3 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्रीमती कादम्बिनी गांगुली स्मृति दिवस।

🔅 विश्व प्रकृति दिवस।

🔅 जर्मन एकीकरण दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


Share:

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025

राष्ट्रपिता एवं शास्त्री जी के सिद्वान्तों को आत्मसात कर समाज को स्वच्छ व सुन्दर बनाकर ही हम इन महापुरूषों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर पायेगें- जनपद न्यायाधीश

 


 गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में  जनपद न्यायाधीश श्री राम मिलन सिंह द्वारा दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

          इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वहां उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारी,  अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, पुलिसकर्मी इत्यादि को इन महापुरुषों के द्वारा देश के प्रति किए गए अपने त्याग व योगदान के बारे में बोध कराया गया।  जनपद न्यायाधीश ने कहा कि 02 अक्टूबर को ही महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म हुआ था। भारत को स्वतंत्र कराने में इन दोनों महापुरूषों की अहम भूमिका रही। राष्ट्रपिता एवं शास्त्री जी के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज को स्वच्छ व सुन्दर बनाकर ही हम इन महापुरूषों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर पायेगें। 

        अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ये दोनों महापुरूषों ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को गुलामी के बाद आजादी दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था, वे केवल एक नेता ही नहीं बल्कि एक निष्काम कर्मयोगी, तथा सच्चे अर्थों में युगपुरुष थे।  

         कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि अपने विचारो में अहिंसक होना ही व्यक्ति के व्यक्तित्व को संवारता है। उन्होंने लोकप्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम जैसे भजन सुनाकर सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए भजन दोहराने के लिए विवश कर दिया। 

       अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिराम द्वारा इन दोनों महापुरूषों के विस्मरणीय योगदान के लिये उन्हे नमन किया। उनके द्वारा कहा गया कि दोनों  व्यक्तियों के आदर्शो को अपनाकर व्यक्ति अनुशासन, कठिन परिश्रम, धैर्य और ईमानदारी के बल पर जीवन में किसी भी लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकता हैं। 

        अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, मनोज कुमार मिश्र के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा नेल्सन मंडेला एवं मार्टिन लूथर के द्वारा गांधी जी को अपना आदर्श मानते हुए उनके पदचिन्हों का अनुसरण किये जाने की बात कही गयी। 

           इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चन्द्र राव, सिंहासन गिरि, दिवाकर शुक्ला, विजय शंकर चौरसिया, अमित मणि त्रिपाठी, अर्जुन कुमार यादव, दीपक कुमार त्रिपाठी,(चीफ,एल0ए0डी0सी0एस0) ओम प्रकाश तिवारी, (डिप्टी, एल0ए0डी0सी0एस0) तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये।

      इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन मनोज कुमार मिश्र, मंत्री जिला बार एसोसिएशन अर्जुन कुमार यादव व अन्य अधिवक्तागण कर्मचारीगण ,सुरक्षाकर्मी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Share:

फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य, नहीं तो रुकेगी पीएम किसान की किस्त

 

 देवरिया 02 अक्टूबर 2025।

 उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने जनपद के सभी कृषक बंधुओं (राजस्व खाता/खतौनी धारक) को अवगत कराया है कि एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का लाभ प्राप्त नहीं होगा।

         उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों की सुविधा हेतु 29 सितम्बर 2025 से 10 अक्टूबर 2025 तक विकास खण्ड एवं तहसील मुख्यालयों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में सहज जनसेवा केंद्र प्रभारी (VLE), राजस्व लेखपाल तथा कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण कराएंगे। किसान चाहें तो https://upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/#/ लिंक पर स्वयं अथवा नजदीकी सहज जनसेवा केंद्र से भी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।

       फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को आधार कार्ड, खसरा-खतौनी की छायाप्रति तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।

      उप निदेशक कृषि ने बताया कि फार्मर आईडी न होने पर किसान कई महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित रह जाएंगे। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल नुकसान पर मुआवजा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसलों की बिक्री में सुविधा, कृषि अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड, मिट्टी एवं फसल परामर्श सेवाओं सहित भविष्य में लागू होने वाली अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शामिल है।

Share:

दशहरा पर नीलकंठ पक्षी का महत्व

 






मान्यता है कि दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के केवल दर्शन हो जाना ही बहुत शुभ संकेत होता है। इससे व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही, नीलकंठ को शुभ और विजय का संकेत भी माना गया है।

1-  दशहरे के दिन नीलकंठ देखने से क्या होता है?

यदि दशहरा वाले दिन आपको नीलकंठ पक्षी (Neelkanth) के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ यह माना जाता है कि जल्द ही आपकी किस्मत खुलने वाली है। साथ ही इसका यह अर्थ भी माना जाता है कि आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही दशहरा के दिन नीलकंठ का दिखना सुख-समृद्धि, के आगमन का भी प्रतीक माना जाता है।

2 - सुबह-सुबह नीलकंठ देखने से क्या होता है?

सुबह नीलकंठ को देखना बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है, जिसके अनुसार यह धन आगमन, सुख-समृद्धि, और सभी प्रकार की बाधाओं के दूर होने का संकेत देता है. इसे भगवान शिव का रूप और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. विशेष रूप से विजयदशमी के दिन नीलकंठ के दर्शन को अत्यंत शुभ और भाग्यशाली माना जाता है, जिससे पूरे वर्ष विजय प्राप्त होती है. 


3 - सुबह नीलकंठ देखने के प्रमुख लाभ:

 * धन और समृद्धि: नीलकंठ के दर्शन से धन का आगमन होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. 

*  बाधाओं का अंत: यह माना जाता है कि इस पक्षी के दर्शन से सभी प्रकार की बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. 

*  शुभ कार्य और विजय: विजयादशमी पर नीलकंठ को देखना पूरे साल विजय प्राप्ति का संकेत है, और इससे घर में शुभ कार्य होते हैं. 

*  इच्छाएं पूर्ण होती हैं: ऐसी मान्यता है कि नीलकंठ के दर्शन मात्र से साधक की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. 

*  रिश्तों में मजबूती: यह पक्षी रिश्तों में प्यार, एकता और समझ बढ़ाने में मदद करता है, जिससे रिश्ते मजबूत होते हैं. 

*  भगवान शिव का आशीर्वाद: नीलकंठ भगवान शिव से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे देखना भगवान शिव के आशीर्वाद का प्रतीक है. 


4 - ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व:

* दशहरा के दिन नीलकंठ का दर्शन भगवान राम की रावण पर विजय से जुड़ा है और यह विजय का प्रतीक है. 

* पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद ब्राह्मण हत्या के दोष से मुक्ति पाने के लिए नीलकंठ के दर्शन किए थे. 

* यह पक्षी सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और इसके दर्शन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, जिससे जीवन में खुशहाली आती है. 


5 - नीलकंठ पक्षी के दर्शन दशहरा पर क्यों शुभ माना जाता है?

राम जी की इस तपस्या और पूजा-पाठ को देखकर शंकर भगवान खुश हुए थे और धरती पर नीलकंठ पक्षी का रूप धारण कर गए थे और राम जी को दर्शन दिए थे. इसके बाद ही राम जी को इस हत्या दोष से मुक्ति मिली थी. इसी कारण से दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन करना शुभ माना गया है.


Share:

देश विदेश व राज्यों का टाँप हेडलाइन मुख्य समाचार




      *02- अक्टूबर - गुरुवार*


   🚩 *!! विजयादशमी= दशहरा* 🚩


     *!! महात्मा गांधी जयंती!!*


    *!! लाल बहादुर शास्त्री जयंती!!*

    


* देशभर में दशहरा आज-कोटा में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दिल्ली में पीएम मोदी करेंगे रावण दहन; देवी हिडिम्बा के पहुंचने पर शुरू होगा कुल्लू दशहरा


* अंबेडकर की विचारधारा के हिसाब से जिया जीवन, CJI गवई की मां ने ठुकराया RSS का निमंत्रण,5 अक्टूबर को अमरावती में चीफ गेस्ट थीं


* आज RSS के 100 साल: राष्ट्र को दृढ़, संगठित और चरित्रवान बनाने का शताब्दी पर्व; ताकि सार्थक हो स्वतंत्रता,1925 में नागपुर की पुण्यभूमि पर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने राष्ट्र जागरण का एक दीप  प्रज्ज्वलित किया। एक शताब्दी पूर्व  प्रज्ज्वलित वह छोटी-सी ज्योति आज विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी सांस्कृतिक संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के रूप में अखंड राष्ट्रदीप बनकर भारत की आत्मा को आलोकित कर रही है


* भूल जाओ और माफ कर दो के सिद्धांत पर कायम है आरएसएस', आंबेकर बोले- सत्ता पर नहीं, राष्ट्र पर ध्यान


* यह पूछे जाने पर कि जब अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी जैसे आरएसएस पृष्ठभूमि वाले नेता प्रधानमंत्री बने तो संघ की क्या भावना रही, आंबेकर ने कहा कि यह गर्व का क्षण जरूर था, लेकिन संगठन का लक्ष्य कभी सत्ता नहीं रहा। उनका कहना था कि सरकार की अपनी जिम्मेदारियां और सीमाएं होती हैं, जबकि समाज को मजबूत बनाना दीर्घकालिक कार्य है, जिसे संघ आगे बढ़ाता रहेगा।


* केंद्र ने नौ राज्यों के लिए 4645.60 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों को मिलेगा लाभ


* केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 परसेंट बढ़ा, 49 लाख कर्मचारी, 68 लाख पेंशनर्स को फायदा; 1 जुलाई से लागू, 3 महीने का एरियर मिलेगा


* केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कर दशहरे से ठीक एक दिन पहले रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया है। बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2026-27 के लिए सभी अनिवार्य रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि को मंजूरी दे दी है


* केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा, देश में दालों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, पोषण एवं किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय दलहन मिशन मंजूर किया गया है। मिशन का लक्ष्य वर्ष 2030-31 तक दलहन उत्पादन को 242 लाख टन से 350 लाख टन करने का है। मिशन के तहत 416 जिलों में विशेष उत्पादन एवं वृद्धि कार्यक्रम लागू होंगे।


* भारतीय रेल उत्पाद की अंतरराष्ट्रीय बाजार में धूम, अभी 16 देशों को बेचे जा रहे बोगी, इंजन सहित कई उपरकरण


* सिद्धारमैया ने फिर किया दावा- पूरे पांच साल रहूंगा सीएम, ‘नवंबर क्रांति’ की अटकलों को बताया निराधार,जब कांग्रेस के कुछ नेता, जैसे कुनिगल विधायक एचडी रंगनाथ और पूर्व मंड्या सांसद एलआर शिवरामेगौड़ा, कह रहे थे कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं।


* सितंबर में ₹1.89 लाख करोड़ का GST कलेक्शन, पिछले साल की तुलना में 9.1% की बढ़ोतरी; अगस्त में GST से ₹1.86 लाख करोड़ जुटाए थे


* M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025: अंबानी फिर नंबर वन, अदाणी दूसरे नंबर पर, रोशनी नादर सबसे अमीर महिला


* एम3एम इंडिया और हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा जारी M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार एक बार फिर देश के सबसे अमीर बन गए हैं। सूची के अनुसार अंबानी परिवार की कुल संपत्ति ₹9.55 लाख करोड़ आंकी गई है।


* सोना-चांदी के दाम ऑलटाइम हाई पर, 10g सोना ₹1,983 महंगा होकर ₹1.17 लाख पार, इस साल दाम ₹41,000 बढ़े; चांदी ₹1.45 लाख प्रति किलो


* नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी ACC दफ्तर में जमा कराई, BCCI ने महाभियोग लाने की चेतावनी दी थी; बिना ट्रॉफी भारत लौटी थी टीम इंडिया


* अमेरिका में शटडाउन का दूसरा दिन, ट्रम्प दूसरी बार भी फंडिंग बिल पास नहीं करा पाए; साढ़े 7 लाख कर्मचारियों को छुट्‌टी पर भेजा


🔸मोदी सरकार ने दी 1.20 लाख करोड़ की सौगात, DA-DR बढ़ा, MSP और नए KVs को मंजूरी


🔸घुसपैठ से भी ज्यादा खतरनाक है आबादी में बदलाव; PM मोदी क्यों चेताया?


🔸BCCI ने फिर पाकिस्तान पर फोड़ा 'नो हैंडशेक' वाला बम, ODI वर्ल्ड कप में भी हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया


🔸'अमेरिका ने 26/11 के बाद जवाबी कार्रवाई करने से रोका', अपने बयान से मुकरे पी चिदंबरम


🔸भारत की सबमरीन की साउथ चाइना सी में सफल टेस्टिंग:DSRV Tiger X को मित्र देशों की सबमरीन के साथ डॉक किया गया


🔸2 साल पहले राजकोट से गिरफ्तार 3 आतंकियों को उम्रकैद:अल-कायदा के लिए गुजरात में स्लीपर सेल बनाने की थी तैयारी, पहचान छिपाने मजदूरी कर रहे थे


🔸भारत-यूरोप के 4 देशों में फ्री ट्रेड समझौता लागू:15 साल में 10 लाख जॉब, ₹9 लाख करोड़ का निवेश; सब्जियां-कपड़े सस्ते होंगे


🔸Ramlila: आज प्रधानमंत्री और फिल्म स्टार भी देखेंगे रावण दहन, दिल्ली में जलेगा पहलगाम आतंकियों का पुतला


🔸अमेरिका में 7 साल में पहली बार शटडाउन : बिना वेतन के छुट्टी लेने के लिए मजबूर होंगे लाखों कर्मचारी, सरकारी काम ठप


🔸दशहरा पर रिकॉर्ड: 221.5 फीट का पुतला देश में सबसे ऊंचा, 13 टन से अधिक वजन; राजस्थान में रावण दहन की खास तैयारी


🔸FIFA 2026: 'विश्व कप के लिए शहरों का फैसला सरकार नहीं, सिर्फ फीफा करेगा', राष्ट्रपति ट्रंप को फीफा की दो टूक


🔸प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ‘ अभियान शुरू, किरोड़ी लाल बोले- किसानों के लिए सरकार कटिबद्ध


🔸बिहार में कितने रोहिंग्या, बांग्लादेशी और घुसपैठिए मतदाता? पप्पू यादव ने चुनाव आयोग से लगा दी सवालों की झड़ी


🔸राजनाथ सिंह का रक्षा लेखा विभाग को निर्देश : सेनाओं के एकीकरण में सक्रिय भूमिका, अनुसंधान और विकास की जरूरतों को दें ध्यान


🔸राष्ट्र निर्माण का महान उद्देश्य संघ की 100 वर्ष की यात्रा का आधार, मोदी ने कहा- विराट उद्देश्य लेकर चल रहा है आरएसएस


🔸अगर नोबेल पुरस्कार मुझे नहीं मिला तो यह अमेरिका के लिए बड़े अपमान की बात होगी: ट्रंप


🔸लद्दाख प्रशासन ने सोनम वांगचुक पर लगे उत्पीड़न के आरोपों को किया खारिज


🔸बरेली हिंसा पर पुलिस का सख्त रुख: पूर्व सांसद दानिश-इमरान मसूद नजरबंद, 73 गिरफ्तार; एनकाउंटर में 2 बदमाश दबोचे!


🔹अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक छलांग, टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात*

Share:

अब तक का मुख्य समाचार

 



➡लखनऊ- वकील और पुलिस आए आमने-सामने, कैसरबाग कलेक्ट्रेट के पास हुआ विवाद, देर रात चेंबर निर्माण को लेकर हुआ विवाद, महिला उषा मालवीय ने की थी शिकायत, शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस टीम, वकीलों और पुलिस के बीच कहासुनी, कहासुनी के बाद हुई नोकझोंक, तनाव बढ़ता देख पहुंची कैसरबाग पुलिस, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया


➡लखनऊ- ऐशबाग रामलीला ग्राउंड में आज होगा रावण दहन, रावण दहन से पहले करीब डेढ़ घंटे होगी आतिशबाजी, 12000 से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना, रावण दहन कार्यक्रम में सांसद दिनेश शर्मा पहुंचेंगे, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य को भी निमंत्रण


➡लखनऊ- भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हुई मौत, भाभी और देवर की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों ने बाजार खाला कोतवाली का किया घेराव, परिजनों का आरोप पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, वजीरगंज क्षेत्र के डालीगंज पुल के पास का मामला


➡लखनऊ- दशहरे को लेकर यूपी में सुरक्षा कड़ी, रामलीला मैदानों के पास सुरक्षा सख्त, उपद्रवियों पर रखी जा रही पैनी नजर, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, आज शाम को होगा रावण का दहन, रामलीला मैदानों में रावण का तैयारी


➡लखनऊ- गांधी जयंती के अवसर पर आज कई कार्यक्रम, हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक करेंगे पुष्पांजलि अर्पित, सुबह 9 बजे गांधी प्रतिमा पर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम


➡फर्रुखाबाद- विजयदशमी पर रावण दहन की तैयारियां तेज, शहर के क्रिश्चियन ग्राउंड में आज रावण दहन, 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतले 40 फीट होंगे ऊंचे, SP ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश


➡मुजफ्फरनगर- सीएम धामी का मुजफ्फरनगर दौरा आज, उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे सीएम धामी, आज 11 बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे सीएम धामी, कार्यक्रम में यूपी, उत्तराखंड के कई मंत्री होंगे शामिल, नेशनल हाईवे 58 पर है उत्तराखंड का शहीद स्मारक, छपार थाने के रामपुर तिराहे पर है शहीद स्मारक


➡शामली- पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़, मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, गोकशी की घटना में वांछित चल रहा था अब्दुल, पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था, कब्जे से तमंचा, कारतूस, स्कूटी बरामद की, बदमाश के तीन साथी पूर्व में जेल जा चुके, सदर कोतवाली के पानीपत खटीमा के पास मुठभेड़


➡शामली- अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपी राशिद को पकड़ा, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, 960 तैयार पटाखे जब्त, 38 कट्टे कोल्ड बरामद, साथ में 10 प्रेशर मशीनें भी मिलीं, अन्य उपकरण और सामग्री भी बरामद, झिंझाना थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, झिंझाना थाना क्षेत्र का मामला


➡मुजफ्फरनगर- आई लव मोहम्मद के ऊपर गर्दन काटने की धमकी, युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो की अपलोड, गर्दन काटने और कटवाने की खुलेआम धमकी, वायरल वीडियो की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस, मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी है युवक नदीम


➡आजमगढ़- मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर की मौत, बेसो नदी में डूबा किशोर हुई मौत, मृतक किशोर सिंकू कोहरौली का था निवासी, ग्रामीणों ने 1 घंटे के बाद शव किया बरामद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र का मामला


➡रायबरेली- महिला की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, छत पर महिला का खून से लथपथ मिला शव, पड़ोसी युवकों पर हत्या का लगा आरोप, आपसी विवाद में युवकों पर हत्या का आरोप, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार, परिजनों ने पुलिस को दी घटना की सूचना, पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की, लालगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना


➡रामपुर- रामपुर में महिला से दुष्कर्म का मामला, आरोपी युवक की पुलिस से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में आरोपी युवक हुआ घायल, युवक को CHC स्वार में कराया भर्ती, स्वार के नरपतनगर जंगल में हुई मुठभेड़, महिला को ब्लैकमेल करके किया था दुष्कर्म


➡हापुड़- मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में हापुड़ में छापा, सर्राफा व्यापारी के यहां पुलिस का छापा, गिरफ्तार आरोपी से मिली थी जानकारी, आरोपी ने सर्राफ को गहने बेचने की बात कबूली, चोरी के गहनों को लेकर पूछताछ जारी, नगर कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुरा का मामला


➡हापुड़- बीमा क्लेम के लिए मां-बाप की हत्या, 39 करोड़ की बीमा पॉलिसी बनी विवाद की जड़, आरोपी विशाल के साथ रिश्तेदार भी शामिल, पुलिस कर रही है रिश्तेदारों की तलाश, हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, पैसे की लालच में उठाया खौफनाक कदम


➡रायबरेली- 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, रास्ते में बकरी बांधने को लेकर विवाद, खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल, घायलों को पहुंचाया गया सीएचसी, बछरावां थाना क्षेत्र की घटना


➡मिर्जापुर- पंडित छन्नूलाल मिश्रा का हुआ निधन, पीएम मोदी के प्रस्तावक थे छन्नूलाल, शास्त्रीय संगीत के पुरोधा थे छन्नूलाल, छन्नूलाल को मिला था पद्म विभूषण सम्मान, 88 साल की उम्र में छन्नूलाल का निधन, मिर्जापुर में बेटी के घर ली अंतिम सांस, संगीत जगत, काशी में शोक की लहर


➡हापुड़- मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में हापुड़ में छापा, सर्राफा व्यापारी के यहां पुलिस का छापा, गिरफ्तार आरोपी से मिली थी जानकारी, आरोपी ने सर्राफ को गहने बेचने की बात कबूली, चोरी के गहनों को लेकर पूछताछ जारी, नगर कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुरा का मामला


➡रायबरेली- नेशनल हाईवे पर दो सांडों की लड़ाई, लड़ाई से राहगीरों में मची अफरातफरी, लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना


➡बुलंदशहर- खुर्जा नगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, मुठभेड़ में अशरफ, फहीम को लगी गोली, दोनों लुटेरे घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेयरी संचालक पवन कुमार से हुई थी लूट, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह के भतीजे है पवन, अशरफ पर 9, फहीम पर 6 मुकदमे दर्ज, 7000 नकद, 2 तमंचा, 2 खोखा कारतूस बरामद, 4 कारतूस, बाइक, 2 मोबाइल भी बरामद, कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के पास हुई मुठभेड़


➡बुलंदशहर- महिला पुलिस टीम की बदमाश से मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई फायरिंग, इनामी बदमाश शादाब के पैर में गोली लगी, घायल शादाब को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बदमाश अधेरे का फायदा उठाकर फरार, मिशन शक्ति-5 के तहत चल रही थी चेकिंग, कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद, लूटा हुआ मोबाइल भी पुलिस ने किया बरामद, कोतवाली देहात क्षेत्र के अडौली नहर के पास मुठभेड़


➡झांसी- संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप, बेटी की मौत पर मां का रो-रोकर बुरा हाल, पति का अस्पताल में चल रहा इलाज, पीड़ित मां ने थाने में दी तहरीर, ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने हालात काबू कर शुरू की जांच, थाना कोतवाली क्षेत्र का है पूरा मामला


➡बुलंदशहर- हिस्ट्रीशीटर नाइफ की हत्या का मामला, मामले में फरार आरोपी से हुई मुठभेड़, पुलिस, स्वाट टीम ने की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी फरदीन ने पुलिस पर की फायरिंग, आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस बरामद, नाइफ की चाकू से गोंदकर की गई थी हत्या, हत्याकांड के बाद फरदीन हुआ था फरार, पुलिस कर रही थी फरदीन की तलाश, डीएवी फ्लाईओवर, रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़


➡रामपुर- पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट, दोनों घायल, पति अस्पताल में भर्ती, मायके से नहीं लौटी पत्नी, हुआ विवाद, पत्नी का आरोप पति शराब का आदी है, मिलक क्षेत्र के भौनकपुर गांव की घटना


➡रामपुर- सास-ससुर, ननद ने महिला को डंडों से पीटा, दरवाजा बंद कर की गई पिटाई- महिला, प्रॉपर्टी विवाद बना विवाद की वजह- महिला, घायल महिला को भेजा गया जिला अस्पताल, सिविल लाइन के मिलक निब्बी सिंह की घटना


➡मिर्जापुर- मछली खाने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या, खेत में मिला बुजुर्ग का शव, पत्थर से सिर कुचकर हुई हत्या, मौके पर पहुंची चुनार पुलिस, हत्यारोपी को चुनार रेलवे स्टेशन से पकड़ा, भागने की फिराक में था हत्यारोपी, चुनार क्षेत्र के रैपुरिया गांव का मामला


➡अलीगढ़- TVS शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या में खुलासा, अभिषेक के पिता बोले बेटे को फंसाया गया, बेटे को प्रेमजाल में फंसाया गया- पिता, महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडे पर आरोप, शादी करना चाहती थीं- पीड़ित पिता, फिर मांगी एजेंसी में पार्टनरशिप- पीड़ित पिता, पिता ने किया था इंकार, इसके बाद हुआ मर्डर, SSP ने किया दावा सुपारी देकर कराई हत्या, शूटरों को दिए गए थे 3 लाख रुपये, शूटर मोहम्मद फजल गिरफ्तार, आसिफ फरार, पूजा शकुन पांडे, पति अशोक पांडे फरार, अभिषेक कभी महामंडलेश्वर का सहयोगी था, अलग होकर खोला था TVS शोरूम, महामंडलेश्वर शोरूम में पार्टनरशिप मांग रही थी, पार्टनरशिप को लेकर हुआ था विवाद


➡गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर, आज सुबह सीएम योगी करेंगे विशेष पूजा, शिवावतार गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन करेंगे, CM परंपरागत विशिष्ट पोशाक में नजर आएंगे, मंदिर में स्थापित सभी देव विग्रह की पूजा करेंगे, परंपरागत विजयदशमी की शोभायात्रा में शामिल होंगे, गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में रथ पर सवार होंगे CM, CM की अगुवाई में शोभायात्रा मंदिर से निकलेगी, यात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान में जाकर समाप्त होगी


➡देहरादून- राजपुर रोड पर एक्सीडेंट का वीडियो वायरल, वीडियो का एसएसपी ने लिया तत्काल संज्ञान, वीडियो में SO राजपुर का गलत आचरण सामने आया, सरकारी कर्मचारी होते हुए किया अनुचित व्यवहार, एक्सीडेंट में दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने SO को किया निलंबित, शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के आदेश, उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल बने नए थानाध्यक्ष, एसपी सिटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई, सभी संलिप्त लोगों का मेडिकल कराने के आदेश, सीसीटीवी फुटेज, फोटो, वीडियो से जांच के निर्देश, पूरे मामले की गहन जांच जारी


➡देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का कल का कार्यक्रम, सुबह 9 बजे गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण, 9.10 बजे जन जागरुकता रैली का फ्लैग ऑफ, वन्य जीव सप्ताह-2025 के तहत निकलेगी रैली, 9.30 बजे गांधी पार्क में गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण, शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के चित्र पर पुष्पांजलि, शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग, 78वां दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे सीएम धामी

Share:

आज का राशिफल


      


 *02 अक्टूबर 2025 , बृहस्पतिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपको संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य या दिवस का अवसर या सूचना मिलेगी । आराम के लिए समय कम मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी । आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्रेमीजन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मूड थोड़ा खराब होगा,लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने आस आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। प्रेमीजन को अचानक उपहार मिलेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में अधिक समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई मनोरंजन करेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 02 अक्टूबर 2025*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 19:12 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा - 09:14 तक

*🌠पश्चात्-* श्रवण 

*💫करण-* तैतिल - 07:13 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* सुकर्मा - 23:28 तक

*✨पश्चात्-* धृति 

*🌅सूर्योदय-* 06:14

*🌄सूर्यास्त-* 18:06

*🌙चन्द्रोदय-* 13:09

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:46 से 12:34

*🤖राहुकाल-* 13:39 से 15:08

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज गुरुवार को  👉 आश्विन सुदी दशमी 19:12 तक पश्चात् एकादशी शुरु , नवरात्र पारणा , श्री विजयदशमी (दशहरा) पर्व , विजय मुहुर्त 13:57 से 14:41 तक , आयुद्ध पूजा / शमी पूजा / अपराजिता पूजा  / नीलकंठ दर्शन , दशमी राजाओं का पट्टाभिषेक , सीमोल्लंघन , शस्त्रादि पूजा (देशाचारे ) ,  बौधावतार , श्रवण नक्षत्र में सरस्वती देवी का विसर्जन  09:14 के बाद , बुध तुला राशि में 27:44 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री विजयदशमी (दशहरा) पर्व , श्री माधवाचार्य जयंती (आश्विन शुक्ल दशमी) , श्री साईबाबा पुण्यतिथि उत्सव (107वीं , शिरडी , विजयादशमी) , श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती , श्री महात्मा गांधी जयन्ती (156वीं , स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस) , श्री के. कामराज स्मृति दिवस , World Farm Animals Day / वन्य जीव सप्ताह भारत एवं मद्य निषेध सप्ताह MP आदि (दोनों सप्ताह 02 से 08 अक्टूबर)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी एकादशी 18:35 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , पापांकुशा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , श्री श्याम बाबा जागरण , भरत मिलाप , विघ्नकारक भद्रा 06:53 से 18:34 तक , पंचक 21:28 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 09:35 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:35 तक , मुक्तावली (जैन)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*नाम्भोधिरर्थितामेति*

      *सदाम्भोभिश्च पूर्यते।*

*आत्मा तु पात्रतां नेय:*

     *पात्रमायान्ति संपद:॥*

*अर्थात् 👉* 

                _सागर कभी जल के लिए भिक्षा नही मांगता फिर भी वह सदैव जल से भरा रहता है। वह सन्देश देता है कि यदि हम अपने आप को योग्य बना लें तो संसार के सब साधन स्वयं ही हमारे पास आ सकते हैं।_


*2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1492 - ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।

1895 – उत्तरी अमेरिका के एक समाचार पत्र में पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ।

1924 - राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।

1941 – नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया।

1951 - श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1952 - सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

1961 - बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।

1971 - तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।

1982 - तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल हुए।

1985 - दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।

1988 - तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खोला गया।

1988 - कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ ।

1994 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने दसवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।

2000 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।

2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।

2003 - हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।

2004 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।

2006 - दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2007 - उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।

2012 - नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।

2019 - फलस्‍तीन ने महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी विरासत और आदर्शों के सम्‍मान में स्‍मारक डाक टिकट जारी किया।

2019 - अमरीका ने बंधुआ मजदूरों से माल उत्‍पादित कराने वाले पांच संदिग्‍ध देशों से आयात रोक लगाई।

2019  - गुमला जिले सिसई प्रखंड में स्थित नवरत्नगढ़ किला व मंदिर समूह को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।

2020 - वर्चुअल वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (VAIBHAV) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया।

2021 - भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का समापन हुआ तथा श्रीलंका में संयुक्त युद्धाभ्यास मित्र शक्ति 21 के लिए भारतीय सैन्‍य दल रवाना हुआ।

2022 - इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान 174 लोग मारे गए, जबकि 180 घायल हो गए।

2022 - फिट इंडिया फ्रीडम रन का तीसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ व युवा प्रधानमंत्री योजना का दूसरा चरण शुरू हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला बिहार पहला राज्य बना , 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग , ओबीसी 27% ; यादव 14% , ब्राह्मण 3.65%, राजपूत 3.45% व सबसे कम कायस्थ 0.60%।

2023 - महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हुई , इनमें 12 नवजात शामिल।

2023 - उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में छह लोगों की हत्या हो गई।

2023 - मेघालय में 5.2 की तीव्रता  का भूकंप आया , भूटान में भी धरती हिली।

2024 - महाराष्ट्र के पुणे जिले के बावधन में एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने से दो पायलट और एक इंजीनियर सहित तीन की मौत हुई।

2024 - बरेली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 की मौत , 5 मकान गिरे व 6 से ज्यादा घायल हुए।


*2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1869 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ। आज का दिन को भारत समेत संपूर्ण विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1898 - प्रजापति मिश्र - बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी।

1900 - लीला नाग - प्रसिद्ध महिला क्रान्तिकारी व बंगाली पत्रकार थी।

1901 - गोकुल लाल असावा - देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।

1904 – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्‍म हुआ।

1924 - तपन सिन्हा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।

1933 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

1942 - आशा पारेख - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।

1967 - आर्डेम पटपौटियन (Ardem Patapoutian) एक अर्मेनियाई-अमेरिकी आणविक जीवविज्ञानी, न्यूरोसाइंटिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता।

1974 - प्रीतम सिवाच - भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान।

1979 - हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।

1985 - भव्या लाल - नासा में भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक।

 1997 - लवलीना बोरगोहेन - भारतीय मुक्केबाज़ खिलाडी ।


*2 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1906 – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।

1964 - राजकुमारी अमृत कौर - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता ।

1975 - के. कामराज - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।

1982 - सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री ।

2014 - एन॰ महालिंगम - भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित तमिलनाडु से थे। लम्बी बिमारी के बाद उनका निधन हुआ।

2023 - अंग्रेजी पेशेवर फुटबॉलर और व्यवसायी फ्रांसिस हेनरी ली (79) का निधन हुआ।

2024 - इतालवी सड़क साइकिल चालक गुइडो कार्लेसी (87) का निधन हुआ‌।

2024 - "का लेटत्सी लेबोफ़ेलो" के लिए मशहूर दक्षिण अफ़्रीकी गॉस्पेल गायक सोली मोहोलो (65) का निधन हुआ।

 

*2 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री विजयदशमी (दशहरा) पर्व।

🌟 श्री माधवाचार्य जयंती (आश्विन शुक्ल दशमी)।

🌟 श्री साईबाबा पुण्यतिथि उत्सव (107वीं , शिरडी , विजयादशमी)।

🌟 श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती।

🌟 श्री महात्मा गांधी जयन्ती (156वीं , स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस)।

🌟 श्री के. कामराज स्मृति दिवस।

🌟 World Farm Animals Day / वन्य जीव सप्ताह भारत एवं मद्य निषेध सप्ताह MP आदि (दोनों सप्ताह 02 से 08 अक्टूबर)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

मां आदि शक्ति के भक्तों ने किया नवमी को निशा पूजन



देवरिया।

शारदीय नवरात्रि में शहर हो या देहात मां के जयकारों से पंडाल गुंज रहे हैं । मां के आरती पूजा  में भक्ति भाव व प्रसन्नता झलक रही है। शहर व ग्राम में सैकड़ो की संख्या में मूर्तियां रखी गई है। वहीं देहात क्षेत्र के ग्राम सतुआभार में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ महामंत्री संजय सिंह के दरवाजे पर माँ दुर्गा का भव्य पांडाल सजाया गया है। खोरमा कन्हौली रामलक्षन आदि स्थान पर भव्य झांकियां प्रदर्शित की गई है। नवमी को महानिशा पूजन किया गया।

Share:

तीरंदाज संजीव सिंह को मिला महात्मा पुरस्कार

 ।

*आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा दिया जाता है पुरस्कार। 

*पुरस्कारों की सूची में भारत की बड़ी हस्तियां शामिल। 

*


गांव में खुशी का महौल।



 देवरिया। बुधवार को दिल्ली में आदित्य बिरला ग्रुप द्वारा महात्मा पुरस्कार का वितरण किया गया। जिसमें देश की करपोरेट एवं खेल जगत की हस्तियां शामिल थी। 

उसमें कन्हौली रुद्रपुर जनपद देवरिया के लाल तीरंदाज संजीव कुमार सिंह को भी महात्मा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार देश कीपथम महिला आईपीएस व पांडिचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर रही डॉक्टर किरण बेदी ने प्रदान किया ।संजीव कुमार सिंह ने अपने 43 साल के कैरियर में तीरंदाजी को मुख्य माना। आजकल वह अपने गांव में आर्चरी एकेडमी खोलकर 

ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। उनके इस प्रयास को वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है। कन्हौली ग्राम में भूटान की टीम ने आकर तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके कार्य से गांव में भी खुशी का माहौल है। सरस चंद्र, आलेख त्रिपाठी, जय कृत सिंह,अनिल कुमार सिंह, अमित कुमार,पवन सिंह, सुभाष चौधरी, डॉक्टर मधु सिंह आदि ने बधाई दी।

तीरंदाज संजीव कुमार सिंह बोले।

महात्मा पुरस्कार पाकर मैं सचमुच अभिभूत हूँ। इस सम्मान के लिए निर्णायक मंडल के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता, जिसे मैं उन सभी की ओर से स्वीकार करता हूँ जिन्होंने एक खिलाड़ी, कोच और प्रशासक के रूप में इस 43 साल के सफ़र में मेरे साथ कदम रखा है।

मैं इस पल के लिए अपने माता-पिता का ऋणी हूँ, जिन्होंने मुझे खेलों के माध्यम से राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित किया। मैं टाटा समूह का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जहाँ मैंने अनुशासन, निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण के मूल्यों को आत्मसात किया—ये मूल्य आज भी मेरा मार्गदर्शन करते हैं।

यह सम्मान मेरे सहयोगियों - ओएनजीसी, एसबीआई फाउंडेशन, इंडियन ऑयल और एसटीसीआई - के प्रति भी एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने भारत के पहले ग्रामीण विश्व तीरंदाजी स्कूल, तीरंदाजी अकादमी और पैरा तीरंदाजी केंद्र की स्थापना में मेरा साथ दिया। हम सब मिलकर प्रतिभाओं की एक ऐसी श्रृंखला तैयार कर रहे हैं जो

2036 ओलंपिक और उससे आगे की ओर देख रही है।

महात्मा गांधी की भावना में, मैं यह पुरस्कार ग्रामीण भारत के उन युवा लड़के-लड़कियों को समर्पित करता हूँ जिनके सपनों को पंख लगने चाहिए। यह उन्हें यह विश्वास दिलाने के लिए प्रेरित करे कि अनुशासन और अवसर के साथ, वे भी हमारे देश का नाम रोशन कर सकते हैं।




Share:

टाटा के साथ मिलकर बीएसएनएल ने पलटी बाजी

 

टाटा के साथ मिलकर बीएसएनएल ने पलटी बाजी



क्या है BSNL की eSIM सर्विस और क्यों है ये खास?

BSNL की eSIM सर्विस अब पूरे भारत में उपलब्ध है. इस सेवा के तहत आपको कोई फिजिकल सिम नहीं लेना पड़ेगा, बल्कि एक QR कोड स्कैन करके मोबाइल नेटवर्क एक्टिवेट किया जा सकता है. इसका मतलब है - ज्यादा सुरक्षा, फ्लेक्सिबिलिटी, और कंवीनिएंस.

Tata Communications का क्या रोल है?
Tata Communications ने अपनी आधुनिक MOVE प्लेटफॉर्म के जरिए BSNL को eSIM सर्विस देने में टेक्नोलॉजी दी है. यह प्लेटफॉर्म GSMA द्वारा प्रमाणित है और पूरी तरह से डिजिटल है. इसके जरिए BSNL अब eSIM को पूरी तरह से डिजिटली मैनेज कर पाएगा, जिससे सेवाएं और भी फास्ट और सुरक्षित हो जाएंगी.

इससे यूजर्स को क्या फायदा होगा?
- बिना सिम कार्ड के सिर्फ QR कोड से मोबाइल सर्विस चालू.
- 2G, 3G और 4G नेटवर्क का आसान एक्सेस.
- ड्यूल-सिम फोन में एक eSIM और एक फिजिकल सिम साथ में इस्तेमाल कर सकेंगे.
- विदेश यात्रा पर किसी भी लोकल ऑपरेटर से कनेक्ट होना होगा आसान.

इस टेक्नोलॉजी से भारत को क्या मिलेगा?
Tata Communications और BSNL की यह पार्टनरशिप भारत को डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम आगे बढ़ाती है. इससे ना सिर्फ यूजर्स को फायदा मिलेगा, बल्कि एंटरप्राइज IoT के लिए भी यह सिस्टम भविष्य में स्केलेबल रहेगा.

अधिकारियों की प्रतिक्रिया
Tata Communications के CEO A.S. लक्ष्मीनारायणन ने कहा, 'BSNL के साथ यह साझेदारी भारत को भविष्य की कनेक्टिविटी देने में मदद करेगी. हम सुरक्षित और स्केलेबल eSIM टेक्नोलॉजी ला रहे हैं जो डिजिटल इंडिया को मजबूत बनाएगी.'

BSNL के चेयरमैन ए रॉबर्ट रवि ने कहा, 'यह लॉन्च भारत की टेलिकॉम क्षमताओं को और मजबूत करेगा और मोबाइल सेवाओं में सुरक्षा व लचीलापन बढ़ाएगा.'

Share:

फिलीपींस में आया 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप, अब तक 69 लोगों की मौत, कई घायल..

 


1. फिलीपींस में 6.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अब तक 69 लोगों की मौत हो गई है। 


2. यह इस साल देश की सबसे विनाशकारी आपदाओं में से एक है। 


*फिलीपींस के मध्य विसाय क्षेत्र में सेबू शहर के तट पर आए भूकंप के कारण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Share:

RSS के शताब्दी समारोह में PM मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का


  दिल्ली ब्रेकिंग...


RSS के शताब्दी समारोह में PM मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का 


#RSS100Years | #PMModi

Share:

पटेल चौक पर मंगलवार देर रात फायरिंग, हड़कंप,तीन युवको को लगी गोली

 सुलतानपुर ब्रेकिंग!


कादीपुर के पटेल चौक पर मंगलवार देर रात फायरिंग, हड़कंप।तीन युवक गोली लगने से घायल


उज्ज्वल सिंह, एहसान, मोहम्मद नईम। नईम को पेट में, उज्ज्वल के हाथ और एहसान को भी गोली लगी।विवाद शाहरुख और प्रधान वीरेंद्र सिंह के बेटे अमित सिंह के बीच हुआ।झगड़े के दौरान चली गोलियां,मौके पर अफरा-तफरी।घायलों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।सीओ विनय गौतम और एसएचओ श्याम सुंदर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

Share:

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को मिली जमानत,जेल से रिहा

 


गाज़ीपुर। पूर्वांचल के बाहुबली और दिवंगत विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जेल में बंद उमर को जमानत मिल गई, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।जानकारी के अनुसार,उमर अंसारी को गाज़ीपुर जेल से कासगंज जिला जेल शिफ्ट किया गया था। उन पर अदालत में फर्जी दस्तावेज़ लगाने और अपनी मां अफशां अंसारी के जाली हस्ताक्षर का आरोप लगा था। इसी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।गौरतलब है कि इस प्रकरण में उमर की मां अफशां अंसारी पर भी कार्रवाई की गई थी और पुलिस ने उन पर ₹50 हज़ार का इनाम घोषित किया था। वहीं,उमर की रिहाई को लेकर समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

Share:

75 वर्षीय बुजुर्ग ने 35 साल की लड़की से रचाई शादी एक ही रात बाद मौत

 


जौनपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 


यहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से दूसरी शादी की, 


लेकिन शादी के अगले ही दिन बुजुर्ग की मौत हो गई

Share:

देश विदे व राज्यों का टाँप हेडलाइन मुख्य समाचार




*बुधवार, 01 अक्टूबर 2025 


🔸बरेली हिंसा पर ताबड़तोड़ एक्शन: मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर-नदीम के गिरे सितारे, 62 गिरफ्तार, 10 केस और 74 दुकानें सील!

🔸यूपी के हर जिले में लगेगा 'स्वदेशी मेला', दीपावली से पहले कारीगरों को मिलेगा बड़ा मंच — 'लोकल टू वोकल' को नई उड़ान!


🔸बिहार के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर, चुनाव आयोग ने फाइनल डेटा किया जारी


🔸ट्रंप का गाजा प्लान मानने को तैयार नेतन्याहू: अब हमास दिखा रहा अकड़ ! बोला-सोच समझ कर बताएंगे 


🔸चेन्नई में थर्मल प्लांट का 30 फीट ऊंचा स्लैब गिरा: हादसे में 9 मजदूरों की मौत, 1 घायल; इनमें ज्यादातर मजदूर असम के


🔸हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष का विरोध: पूर्व मंत्री बोले- ये राहुल गांधी की इच्छा के उलट नियुक्ति; राव नरेंद्र दिल्ली में हुड्डा-सुरजेवाला से मिले


🔸करूर भगदड़: अफवाहें फैलाने के आरोप में तमिल यूट्यूबर फेलिक्स गेराल्ड गिरफ्तार


🔸चिदंबरम के 26/11 पर राजफाश के बाद माफी मांगें कांग्रेस, भाजपा बोली- चुकाई पापों की भारी कीमत


🔸राहुल गांधी बताएं 26/11 मुंबई हमले में अमेरिका का दबाव था या नहीं : संजय निरुपम


🔸Delhi: आज आरएसएस के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी, अगले साल विजयदशमी तक शताब्दी वर्ष मनाएगा संघ

🔸Lucknow: जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर बंदी ने किया हमला.. सिर पर गंभीर चोट, पहुंचे केजीएमयू


🔸अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गाजा शांति प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए हमास को 'तीन-चार दिन' का अल्टीमेटम दिया 


🔸फिलीपींस में 6.9 तीव्रता का भूकंप, 20 लोगों की मौत दर्जनों घायल


🔸चेन्नई हादसाः PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद


🔸कांग्रेस राजस्थान-गोवा में बदलेगी अध्यक्ष : ओबीसी नेताओं को मिल सकता है मौका, सचिन पायलट रेस में सबसे आगे 


🔸भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ेगा भूटान : चार हजार करोड़ की लागत से बनेंगे दो रेलवे ट्रेक, दोनों देशों में हुआ एमओयू


🔸एशिया कप ट्रॉफी विवाद के बीच बोले शाहिद अफरीदी, कहा- मोहसिन नकवी दें इस्तीफा...


🔸भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन: 93 साल के थे; दिल्ली के पहले BJP अध्यक्ष, 5 बार सांसद रहे, मनमोहन सिंह को हराया था


🔹वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की 'ब्लॉकबस्टर ओपनिंग', श्रीलंका को 59 रनों से बुरी तरह रौंदा


           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

                         

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




          *01- अक्टूबर - बुधवार*


  *🚩शारदीय नवरात्रि नौवां दिन 🚩*


            *!! मॉं सिद्धिदात्री!!*




➡लखनऊ : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, लखनऊ जेल में बंद गायत्री पर कैदी का हमला, गायत्री प्रजापति के सिर में गंभीर चोट आई, जेल प्रशासन ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा, गायत्री प्रजापति को KGMU ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जानकारी होने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, भारी प्रशासनिक अमला अस्पताल में रहा मौजूद


➡लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम, आज समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम, 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, भागीदारी भवन में मनाया जाएगा वृद्धजन दिवस, आज सुबह 10.30 बजे भागीदारी भवन में कार्यक्रम, इस अवसर पर नागरिकों का किया जाएगा सम्मान, विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा सम्मान, विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर होगी चर्चा


➡लखनऊ : जानलेवा हमले के बाद गायत्री प्रजापति का बयान, विश्वास नाम के अपराधी ने हमला किया- गायत्री, प्लान करके मुझपर अचानक हमला किया- गायत्री, जेल में कोई खतरा नहीं है- गायत्री प्रजापति, हमला क्यों किया इसका पता नहीं- गायत्री, सरकार से सारा सहयोग कोई दिक्कत नहीं- गायत्री, प्रशासन से पूरा सहयोग मिला है- गायत्री प्रजापति, ईश्वर की कृपा से मेरी जान बच गई- गायत्री


➡लखनऊ : गायत्री प्रजापति की बेटी अंकिता प्रजापति का बयान, ‘हमें डर है हमारे पिता की कहीं हत्या न हो जाए’, ‘मुख्यमंत्री से निवेदन हमसे मिले हमारी बात सुने’, उनको जेल में खतरा, उनको बाहर निकाले- अंकिता, मेरे पिता निर्दोष हैं- अंकिता प्रजापति, हमें जेल प्रशासन ने कोई खबर नहीं दी- अंकिता, न्यूज के जरिए हमले की जानकारी हुई- अंकिता, ‘सरकार से गुहार पिता को इलाज और न्याय दे’


➡लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, गायत्री प्रजापति पर हमले को लेकर लिखा, ‘भूतपूर्व विधायक पर जेल में जानलेवा हमला’, ‘जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो’, उप्र में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित नहीं- अखिलेश


➡लखनऊ : गायत्री प्रजापति की पत्नी का बयान, मेरे पति को जेल में जान का खतरा- महाराजी, ‘जेल में हम लोगों की मिलाई नहीं होती’, ‘कैंची, हथियार कैसे पहुंचे, किसने हमला किया’, ‘मुख्यमंत्री से मांग, उनको सुरक्षा दी जाए’, ‘काफी समय से जेल में, उनकी बेल कराई जाए’, मामले की जांच कराई जाए- महाराजी प्रजापति, अमेठी से विधायक हैं महाराजी प्रजापति


➡फतेहपुर: अलग-अलग थाना क्षेत्र में वज्रपात की घटना, व्रजपात की चपेट में आए 5 किसान मौत, असोथर थानाक्षेत्र के विपिन और ह्दयलाल की मौत, गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी देशराज की मौत, ललौली थानाक्षेत्र में पिता पुत्र की मौत, खेत में काम करते वक्त सभी आए चपेट में, राजस्व विभाग की टीम, पुलिस मौके पर पहुंची


➡बहराइच : भेड़िए ने किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, मंझारा तौकली में बुजुर्ग दंपति पर हमला, हमला कर भेड़िए ने दोनों की जान ले ली, सुबह ग्रामीणों को दोनों की लाश मिली, शरीर का ऊपरी हिस्सा भेड़िया खा गया था, 3 अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं, गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीओ की गाड़ी तोड़ दी, वन विभाग और एसडीओ की गाड़ी तोड़ दी, दो दिन पहले एक भेड़िया मरा मिला था, 20 दिनों में 5 लोगों की जान ले चुका है, 6 से ज़्यादा लोगों को घायल कर चुका है


➡बरेली : जुमे की नमाज के बाद बवाल का मामला, दरगाह आला हजरत की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आरोपी तौकीर रजा के भाई तौसीफ मिया बोले, बेगुनाह मुसलमानों की गिरफ्तारी रुके- तौसीफ, पुलिस की मनमानी दबिश बंद हो- तौसीफ मिया, ‘झूठे केस वापस हो, बुल्डोजर कार्रवाई रुके’, ‘मांगे पूरी न होने पर दरगाह ठोस फैसला लेगी’, कोतवाली थाना क्षेत्र में है दरगाह आला हजरत


➡सीतापुर : पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, पैसे के लेनदेन को लेकर हुई थी मारपीट, पिटाई से आहत होकर उठाया कदम- परिजन, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के परसौली का मामला


➡गोरखपुर : गोरखपुर के दौरे पर हैं मुख्यमंत्री योगी, आज 11 बजे मुख्यमंत्री योगी कन्या पूजन करेंगे, महानवमी तिथि पर कन्या पूजन का अनुष्ठान, नवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना करेंगे, आराधना के बाद कन्या पूजन भी करेंगे सीएम, कन्याओं का पैर पखारकर पूजा अर्चना करेंगे CM, परंपरा के अनुसार बटुक पूजन भी किया जाएगा


➡संभल : पुलिस की बाइक सवार बदमाश संग मुठभेड़, 25000 का इनामिया निकला गिरफ्तार बदमाश, काफी दिनों से फरार चल रहा था बदमाश, कब्जे से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद, थाना एचौड़ा कम्बोह क्षेत्र का मामला


➡कुशीनगर : अज्ञात कारणों से लगी दुकान में आग, जूते-चप्पल की दुकान में आग से नुकसान, लोग आग बुझाने में जुटे, लाखों का नुकसान, उमेश जायसवाल की है जूते चप्पल की दुकान, पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर का मामला


➡अमेठी : रोडवेज बस और एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर, एम्बुलेंस चालक की मौत, कई यात्री गंभीर घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, घायलों को भिजवाया जिला अस्पताल सुल्तानपुर, पीपरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की घटना


➡हरदोई : जहरीले सांप के डसने से मां बेटी की मौत, 40 वर्षीय नन्ही, 10 वर्षीय बेटी कोमल को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची, मृत घोषित, राजस्व टीम ने शासकीय मदद का दिलाया भरोसा, पिहानी थानाक्षेत्र के दहेलिया रामपुर की घटना


➡बलरामपुर : युवक ने महिला पर किया चाकू से वार, सफीक के हमले से नरगिस गंभीर घायल, हमले के बाद खुद को भी घायल किया, महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, युवक अस्पताल में एडमिट, इलाज जारी, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी, नगर के पुरैनिया तालाब मोहल्ले की घटना


➡झांसी : पुलिस मुठभेड़ में 4 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी घायल, भर्ती, राजपाल, सोनू, दीपक बदकारिया, बाल किशन गिरफ्तार, आरोपी मध्य प्रदेश के जिला भिंड के निवासी, सोना-चांदी, नकदी, असलाह, बाइक बरामद, थाना बड़ागांव पुलिस, स्वॉट सर्विलांस टीम की कार्रवाई


➡कानपुर : थाना कल्याणपुर में जब्त था अवैध डंफर, डंफर में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, कई महीनों से सीज पड़ा था डंफर, आग से पूरा डंफर जलकर हुआ खाक


➡कन्नौज : भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, स्टंटबाज बाइक सवार गिरफ्तार हुआ, नंबर के जरिये ट्रैफिक पुलिस ने दबोचा, 11 हजार का चालान कर चेतावनी देकर छोड़ा, तिर्वा रोड पर युवक ने किया था स्टंट


➡हापुड़ : पुलिस और गैंगस्टर बदमाश के बीच मुठभेड़, शातिर गैंगस्टर, गोकश शाहरुख घायल, अवैध तमंचा,जिंदा कारतूस,बाइक बरामद, गैंगस्टर पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज, उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती, थाना सिंभावली पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़


➡झांसी : रेलवे क्रॉसिंग पर युवक का खतरनाक स्टंट, गेटमैन के रोकने पर भी नहीं माना युवक, युवक की पहचान होने के बाद केस दर्ज, आरपीएफ थाने में लिखा गया मुकदमा, आरोपी फरार, गिरफ्तारी जल्द- PRO झांसी


➡झांसी : कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, हाईकोर्ट अधिवक्ता योगेंद्र नारायण की मौत, कार सवार 3 लोग घायल हुए, सभी एमपी के बागेश्वर धाम से लौट रहे थे, घायल एमएलबी मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की है पूरी घटना


➡सुल्तानपुर : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हुए, अंकित सिंह और राहुल राजपूत घायल, भर्ती, बदमाशों ने मामूली विवाद में की थी फायरिंग, मामले में अन्य बदमाशों की तलाश जारी, कादीपुर कोतवाली के पटेल नगर चौराहे का मामला


➡जौनपुर : 75 साल के सगरूराम की हुई मौत, 35 साल की मनभारती से शादी की थी, 29 सितंबर को दोनों की हुई थी शादी, अगली सुबह सगरूराम मृत पाए गए


* पीएम मोदी आज दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्र के प्रति योगदान को रेखांकित करने वाला विशेष रूप से डिजाइन एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इस साल विजयदशमी से लेकर 2026 विजयदशमी तक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा।


* बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 69 लाख नाम हटे, 21 लाख नए जुड़े; कुल वोटर्स 7.42 करोड़


* प्रधानमंत्री ने लद्दाख के लोगों को धोखा दिया, हिंसा की राजनीति बंद कीजिए; खूब बरसे राहुल गांधी, उन्होंने पोस्ट किया, पिता फौजी,बेटा भी फौजी, जिनके खून में देशभक्ति बसी है, फिर भी भाजपा सरकार ने देश के वीर बेटे की गोली मारकर जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था


* NCRB रिपोर्ट 2023- देश में 7% क्राइम बढ़ा, हत्या में यूपी, दुष्कर्म में राजस्थान आगे; महिलाओं के खिलाफ अपराध ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा


* जस्टिस नागरत्ना बोलीं- सरकारी संस्थाएं बेकार केस लड़ रहीं, देश का पैसा और कोर्ट का वक्त बर्बाद हो रहा, इससे बेहतर मध्यस्थता का रास्ता अपनाएं


* चेन्नई में थर्मल प्लांट का 30 फीट ऊंचा स्लैब गिरा, हादसे में 9 मजदूरों की मौत, 1 घायल; इनमें ज्यादातर मजदूर असम के


* जोधपुर एम्स ने रचा इतिहास, तलवार के हमले में कटे दोनों हाथ जोड़े, 10 घंटे चली सर्जरी


* मध्य प्रदेश और राजस्थान में सर्दी खांसी की दवा से बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है। दोनों राज्यों में अब तक सात बच्चों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें मध्यप्रदेश में दर्ज की गई हैं।दोनों राज्यों में शुरुआती जांच में खांसी की दवा को कारण माना जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कई रिपोर्ट आना बाकी है। राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में दवा वितरित की गई थी


* महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कोल्हापुर नगर निगम के एक निर्माणाधीन दमकल केंद्र में निर्माण कार्य के दौरान एक स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए,अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात हुई इस घटना में दमकल विभाग ने पांच लोगों को बचा लिया


* लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, सिर में 5 टांके लगे, एक हाथ में भी चोट; विधायक पत्नी रोते हुए ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं


* 19 किलो वाला गैस सिलेंडर ₹16.50 तक महंगा, जनरल रिजर्वेशन के लिए आधार जरूरी, UPI से पैसे मांगने की रिक्वेस्ट बंद; आज से 5 बदलाव


* अक्तूबर में भी बरसेंगे बदरा,इस महीने के लिए IMD का अनुमान; इस साल सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक हुई वर्षा, महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अक्तूबर में पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।


* भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम से 59 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति और अमनजोत कौर के अर्धशतकों की मदद से 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति ने बल्ले के बाद गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके


* डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दिया 3-4 दिनों का अल्टीमेटम, बुरे अंजाम भुगतने की दी धमकी



Share:

आज का राशिफल


      


 *01 अक्टूबर 2025 , बुधवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज मन खुश रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान के आसार हैं। कार्यक्षेत्र या घर पर व्यस्त रहने के योग हैं। आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिये मार्गदर्शक बनेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। थकान महसूस होगी। आराम के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज किसी समारोह का मुख्य हिस्सा बनने के पूर्ण योग हैं। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आप अपना समय सही जगह उपयोग करने में कुछ हद तक सफल रहोगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔

            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 01 अक्टूबर 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 19:02 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा - 08:07 तक

*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा 

*💫करण-* बालव - 06:40 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* अतिगण्ड - 24:34 तक

*✨पश्चात्-* सुकर्मा

*🌅सूर्योदय-* 06:13

*🌄सूर्यास्त-* 18:07

*🌙चन्द्रोदय-* 14:28

*🌛चन्द्रराशि-* धनु - 14:28 तक

*🌛पश्चात्-* मकर

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:10 से 13:39

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन सुदी नवमी 19:02 तक पश्चात् दशमी शुरु , अक्टूबर माह प्रारम्भ , नवम नवरात्र माँ सिद्धिदात्री व्रत / पूजा , श्री दुर्गानवमी का व्रत (नवमी के लिए हवनादि आज ही करें) , महानवमी (पूजा , व्रत एवं बलिदान हेतु) , नवरात्र समाप्त , रथ नवमी , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:06 से 09:35 तक , शस्त्रादि पूजा (देशाचारे) , उत्तराषाढा नक्षत्र में सरस्वती देवी के निमित्त बलिदान 08:17 के बाद , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस , राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जन्म दिवस , श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल जयन्ती , भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) 9वाँ वार्षिक दिवस , सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस (भारत) , एकीकृत रक्षा स्टाफ (IDS)  मुख्यालय - 25वाँ स्थापना दिवस , सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस ( 100वाँ , भारत) , रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) वार्षिक दिवस (भारत) , राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस , नाईजेरिया का राष्ट्रीय दिवस  (एक अक्टूबर) , भारतीय पर्यटन विकास निगम  (आईटीडीसी) स्थापना दिवस , संघ लोक सेवा आयोग स्थापना दिवस , विश्व शाकाहारी दिवस व स्तन कैंसर जागरूकता माह (01 से 31अक्टूबर)।_*

*_🔅कल गुरुवार को  👉 आश्विन सुदी दशमी 19:12 तक पश्चात् एकादशी शुरु , नवरात्र पारणा , श्री विजयदशमी (दशहरा) पर्व , विजय मुहुर्त 13:57 से 14:41 तक , आयुद्ध पूजा / शमी पूजा / अपराजिता पूजा  / नीलकंठ दर्शन , दशमी राजाओं का पट्टाभिषेक , सीमोल्लंघन , शस्त्रादि पूजा (देशाचारे ) ,  बौधावतार , श्रवण नक्षत्र में सरस्वती देवी का विसर्जन  09:14 के बाद ।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यै-*

     *रसुरैरमरैरपि  ।*

        *सेव्यमाना सदा भूयात्*

            *सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥*

*भावार्थ👉*

           _सिद्धों,गन्धर्वों और देवताओं द्वारा सदा सेवा प्राप्त करने वाली माता सिद्धिदात्री हमें शुभ कार्यों में सफलता प्रदान करें।_


*01 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1854 - भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।

1867 – कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक 'दास कैपिटल' प्रकाशित हुई।

1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया। 

1908 – फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने टी कार का मॉडल प्रस्तुत किया।

1919- हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।

1926 - भारतीय टुकड़ियों के लिए एक स्थायी नर्सिंग सेवा बनायी गयी और उसे इंडियन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (आईएमएनएस) का नाम दिया गया।

1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।

1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।

1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई

1949 - जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।

1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।

1960 – नाइजेरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहॉ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1962 – संयुक्त राष्ट्र ने न्यू गुएना गणराज्य का नियंत्रण नीदरलैंड को सौंपा।

1967 - भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1978 - लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।

1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।

1998 - श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।

2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।

2002 - एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

2003 - नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।

2004 - इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।

2005 - इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।

2006 - इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।

2007 - जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।

2008- आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।

2015- ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।

2019 - देशी ( भारतीय ) फाइटर जेट तेजस ने विमानवाहक पोत से टेकऑफ और लैंडिंग का परीक्षण एक ही उड़ान में पास किया।

2020 - अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्ध दिवस पर डॉ. हर्षवर्धन ने स्‍वस्‍थ वृद्धावस्‍था दशक (2020-2030) की शुरुआत की।

2020 - स्वदेशी रूप से निर्मित्त लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का लंबी रेंज पर स्थित एक टारगेट को भेदते हुए सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह परीक्षण 22 सितंबर 2020 को किए सफल परीक्षण की निरंतरता में केके रेंजेज (एसीसीएंडएस) में एमबीटी अर्जुन से किया गया। 

2020 - भारत और म्‍यांमा के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विदेश कार्यालय स्‍तर के सलाह-मश्विरे के 19वें दौर की शुरुआत हुई। 

2021 - तरल नैनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव करने का सफलता पूर्वक स्थल परीक्षण करके भारत नैनो यूरिया का वाणिज्यिक उत्पादन करने वाला दुनिया का पहला देश बना।

2021 - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर “SACRED पोर्टल” को चालू किया।

2022 - कानपुर एक्सीडेंट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में गिरने से लगभग 26 की मौत व 20 घायल हुए।

2022 - प्रधानमंत्री ने भारत में 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - मालदीव में हुए चुनाव में चीन समर्थक मोहम्मद मुइज को नया राष्ट्रपति चुनने की आधिकारिक घोषणा हुई।

2023 - तुर्की की पार्लियामेंट पर हुआ आतंकी हमला, 2 आतंकी मार गिराए गए।

2023 - दो दिवसीय प्रौद्योगिकी एवं भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

2024 - जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान हुआ।

2044 - थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में स्कूल बस में आग लगने से कम से कम 25 की मौत व 16 लोग घायल हुए।


*01 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1842 - एस. सुब्रह्मण्य अय्यर- स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता।

1847 – भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य ऐनी बेसेंट का लंदन में जन्म हुआ।

1894 - एस आर दास भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।

1895 - लियाक़त अली ख़ाँ - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।

1901- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1904 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी ।

1906 – महान पार्श्व गायक गायक सचिन देव बर्मन का जन्म कोमालिया (बांग्लादेश) में हुआ।

1919 - मजरूह सुल्तानपुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार ।

1924 - जिमी कार्टर - अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति ।

1927 - शिवाजी गणेशन - प्रसिद्ध तमिल अभिनेता ।

1928 - सूरज भान - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता ।

1930 - जयदेवप्पा हलप्पा पटेल कर्नाटक के 15 वें मुख्यमंत्री थे।

1938 - माइकल फ़रेरा - भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी।

1945 - रामनाथ कोविंद - भाजपा के राजनेता व भारत के पूर्व राष्ट्रपति।

1951 - जी.एम.सी. बालायोगी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ।

1952 - शारदा सिन्हा बिहार की एक लोकप्रिय गायिका।

1954 - पुरुषोत्तम रूपाला राज्य सभा सांसद (2016)।

1966 - त्रिलोक सिंह ठकुरेला - राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत ।

1975 - सचिन देव बर्मन - बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक ।

1995 - गुरदीप सिंह पंजाब के खन्ना शहर के रहने वाले एक भारतीय भारोत्तोलक।


*01 अक्टूबर को हुए निधन👉*


184 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और लेखक पीयर कारनेली (78) का निधन हुआ। इन्हें फ़्रांस में नाटक लिखने के मैदान का पितामह व क्लासिकल नाटक का संस्थापक कहा जाता है।

1979 - चन्दन सिंह गढ़वाली - भारत के क्रांतिकारी।

2001 - सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी - उड़ीसा के जानमाने राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार थे।

2004 – अमेरिकी फोटोग्राफर रिचर्ड एवेडन का निधन हुआ।

2012 – मिस्र / अंग्रेजी इतिहासकार और लेखक एरिक हॉब्सबाम का निधन हुआ।

2022 - सुजलॉन एनर्जी के संस्थापक तुलसी तांती (64) का कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ।

2023 - दक्षिण अफ़्रीकी ड्रमर, संगीतकार और बैंडलीडर जूलियन बहुला (84) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी रस फ़्रांसिस (70) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी अंडरवाटर फ़ोटोग्राफ़र, सिनेमैटोग्राफ़र और निर्देशक जॉर्डन क्लेन (98) का निधन हुआ।


*01 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस।

🔅 राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जन्म दिवस।

🔅 श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल जयन्ती।

🔅भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) 9वाँ वार्षिक दिवस।

🔅  सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस (भारत)।

🔅 एकीकृत रक्षा स्टाफ (IDS)  मुख्यालय - 25वाँ स्थापना दिवस।

🔅  सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस (100वाँ , भारत)।

🔅 रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) वार्षिक दिवस (भारत)।

🔅 राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस।

🔅 नाईजेरिया का राष्ट्रीय दिवस  (एक अक्टूबर)।

🔅 भारतीय पर्यटन विकास निगम  (आईटीडीसी) स्थापना दिवस।

🔅संघ लोक सेवा आयोग  स्थापना दिवस।

🔅 विश्व शाकाहारी दिवस।

🔅 स्तन कैंसर जागरूकता माह (01 से 31अक्टूबर)।



*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।



Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789