Good Daily News...


बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

अब तक का मुख्य समाचार




          *01- अक्टूबर - बुधवार*


  *🚩शारदीय नवरात्रि नौवां दिन 🚩*


            *!! मॉं सिद्धिदात्री!!*




➡लखनऊ : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, लखनऊ जेल में बंद गायत्री पर कैदी का हमला, गायत्री प्रजापति के सिर में गंभीर चोट आई, जेल प्रशासन ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा, गायत्री प्रजापति को KGMU ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जानकारी होने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, भारी प्रशासनिक अमला अस्पताल में रहा मौजूद


➡लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम, आज समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम, 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, भागीदारी भवन में मनाया जाएगा वृद्धजन दिवस, आज सुबह 10.30 बजे भागीदारी भवन में कार्यक्रम, इस अवसर पर नागरिकों का किया जाएगा सम्मान, विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा सम्मान, विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर होगी चर्चा


➡लखनऊ : जानलेवा हमले के बाद गायत्री प्रजापति का बयान, विश्वास नाम के अपराधी ने हमला किया- गायत्री, प्लान करके मुझपर अचानक हमला किया- गायत्री, जेल में कोई खतरा नहीं है- गायत्री प्रजापति, हमला क्यों किया इसका पता नहीं- गायत्री, सरकार से सारा सहयोग कोई दिक्कत नहीं- गायत्री, प्रशासन से पूरा सहयोग मिला है- गायत्री प्रजापति, ईश्वर की कृपा से मेरी जान बच गई- गायत्री


➡लखनऊ : गायत्री प्रजापति की बेटी अंकिता प्रजापति का बयान, ‘हमें डर है हमारे पिता की कहीं हत्या न हो जाए’, ‘मुख्यमंत्री से निवेदन हमसे मिले हमारी बात सुने’, उनको जेल में खतरा, उनको बाहर निकाले- अंकिता, मेरे पिता निर्दोष हैं- अंकिता प्रजापति, हमें जेल प्रशासन ने कोई खबर नहीं दी- अंकिता, न्यूज के जरिए हमले की जानकारी हुई- अंकिता, ‘सरकार से गुहार पिता को इलाज और न्याय दे’


➡लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, गायत्री प्रजापति पर हमले को लेकर लिखा, ‘भूतपूर्व विधायक पर जेल में जानलेवा हमला’, ‘जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो’, उप्र में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित नहीं- अखिलेश


➡लखनऊ : गायत्री प्रजापति की पत्नी का बयान, मेरे पति को जेल में जान का खतरा- महाराजी, ‘जेल में हम लोगों की मिलाई नहीं होती’, ‘कैंची, हथियार कैसे पहुंचे, किसने हमला किया’, ‘मुख्यमंत्री से मांग, उनको सुरक्षा दी जाए’, ‘काफी समय से जेल में, उनकी बेल कराई जाए’, मामले की जांच कराई जाए- महाराजी प्रजापति, अमेठी से विधायक हैं महाराजी प्रजापति


➡फतेहपुर: अलग-अलग थाना क्षेत्र में वज्रपात की घटना, व्रजपात की चपेट में आए 5 किसान मौत, असोथर थानाक्षेत्र के विपिन और ह्दयलाल की मौत, गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी देशराज की मौत, ललौली थानाक्षेत्र में पिता पुत्र की मौत, खेत में काम करते वक्त सभी आए चपेट में, राजस्व विभाग की टीम, पुलिस मौके पर पहुंची


➡बहराइच : भेड़िए ने किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, मंझारा तौकली में बुजुर्ग दंपति पर हमला, हमला कर भेड़िए ने दोनों की जान ले ली, सुबह ग्रामीणों को दोनों की लाश मिली, शरीर का ऊपरी हिस्सा भेड़िया खा गया था, 3 अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं, गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीओ की गाड़ी तोड़ दी, वन विभाग और एसडीओ की गाड़ी तोड़ दी, दो दिन पहले एक भेड़िया मरा मिला था, 20 दिनों में 5 लोगों की जान ले चुका है, 6 से ज़्यादा लोगों को घायल कर चुका है


➡बरेली : जुमे की नमाज के बाद बवाल का मामला, दरगाह आला हजरत की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आरोपी तौकीर रजा के भाई तौसीफ मिया बोले, बेगुनाह मुसलमानों की गिरफ्तारी रुके- तौसीफ, पुलिस की मनमानी दबिश बंद हो- तौसीफ मिया, ‘झूठे केस वापस हो, बुल्डोजर कार्रवाई रुके’, ‘मांगे पूरी न होने पर दरगाह ठोस फैसला लेगी’, कोतवाली थाना क्षेत्र में है दरगाह आला हजरत


➡सीतापुर : पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, पैसे के लेनदेन को लेकर हुई थी मारपीट, पिटाई से आहत होकर उठाया कदम- परिजन, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के परसौली का मामला


➡गोरखपुर : गोरखपुर के दौरे पर हैं मुख्यमंत्री योगी, आज 11 बजे मुख्यमंत्री योगी कन्या पूजन करेंगे, महानवमी तिथि पर कन्या पूजन का अनुष्ठान, नवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना करेंगे, आराधना के बाद कन्या पूजन भी करेंगे सीएम, कन्याओं का पैर पखारकर पूजा अर्चना करेंगे CM, परंपरा के अनुसार बटुक पूजन भी किया जाएगा


➡संभल : पुलिस की बाइक सवार बदमाश संग मुठभेड़, 25000 का इनामिया निकला गिरफ्तार बदमाश, काफी दिनों से फरार चल रहा था बदमाश, कब्जे से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद, थाना एचौड़ा कम्बोह क्षेत्र का मामला


➡कुशीनगर : अज्ञात कारणों से लगी दुकान में आग, जूते-चप्पल की दुकान में आग से नुकसान, लोग आग बुझाने में जुटे, लाखों का नुकसान, उमेश जायसवाल की है जूते चप्पल की दुकान, पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर का मामला


➡अमेठी : रोडवेज बस और एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर, एम्बुलेंस चालक की मौत, कई यात्री गंभीर घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया, घायलों को भिजवाया जिला अस्पताल सुल्तानपुर, पीपरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की घटना


➡हरदोई : जहरीले सांप के डसने से मां बेटी की मौत, 40 वर्षीय नन्ही, 10 वर्षीय बेटी कोमल को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची, मृत घोषित, राजस्व टीम ने शासकीय मदद का दिलाया भरोसा, पिहानी थानाक्षेत्र के दहेलिया रामपुर की घटना


➡बलरामपुर : युवक ने महिला पर किया चाकू से वार, सफीक के हमले से नरगिस गंभीर घायल, हमले के बाद खुद को भी घायल किया, महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, युवक अस्पताल में एडमिट, इलाज जारी, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी, नगर के पुरैनिया तालाब मोहल्ले की घटना


➡झांसी : पुलिस मुठभेड़ में 4 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी घायल, भर्ती, राजपाल, सोनू, दीपक बदकारिया, बाल किशन गिरफ्तार, आरोपी मध्य प्रदेश के जिला भिंड के निवासी, सोना-चांदी, नकदी, असलाह, बाइक बरामद, थाना बड़ागांव पुलिस, स्वॉट सर्विलांस टीम की कार्रवाई


➡कानपुर : थाना कल्याणपुर में जब्त था अवैध डंफर, डंफर में संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग, कई महीनों से सीज पड़ा था डंफर, आग से पूरा डंफर जलकर हुआ खाक


➡कन्नौज : भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, स्टंटबाज बाइक सवार गिरफ्तार हुआ, नंबर के जरिये ट्रैफिक पुलिस ने दबोचा, 11 हजार का चालान कर चेतावनी देकर छोड़ा, तिर्वा रोड पर युवक ने किया था स्टंट


➡हापुड़ : पुलिस और गैंगस्टर बदमाश के बीच मुठभेड़, शातिर गैंगस्टर, गोकश शाहरुख घायल, अवैध तमंचा,जिंदा कारतूस,बाइक बरामद, गैंगस्टर पर कई आपराधिक मामले हैं दर्ज, उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती, थाना सिंभावली पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़


➡झांसी : रेलवे क्रॉसिंग पर युवक का खतरनाक स्टंट, गेटमैन के रोकने पर भी नहीं माना युवक, युवक की पहचान होने के बाद केस दर्ज, आरपीएफ थाने में लिखा गया मुकदमा, आरोपी फरार, गिरफ्तारी जल्द- PRO झांसी


➡झांसी : कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, हाईकोर्ट अधिवक्ता योगेंद्र नारायण की मौत, कार सवार 3 लोग घायल हुए, सभी एमपी के बागेश्वर धाम से लौट रहे थे, घायल एमएलबी मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र की है पूरी घटना


➡सुल्तानपुर : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हुए, अंकित सिंह और राहुल राजपूत घायल, भर्ती, बदमाशों ने मामूली विवाद में की थी फायरिंग, मामले में अन्य बदमाशों की तलाश जारी, कादीपुर कोतवाली के पटेल नगर चौराहे का मामला


➡जौनपुर : 75 साल के सगरूराम की हुई मौत, 35 साल की मनभारती से शादी की थी, 29 सितंबर को दोनों की हुई थी शादी, अगली सुबह सगरूराम मृत पाए गए


* पीएम मोदी आज दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्र के प्रति योगदान को रेखांकित करने वाला विशेष रूप से डिजाइन एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। इस साल विजयदशमी से लेकर 2026 विजयदशमी तक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा।


* बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 69 लाख नाम हटे, 21 लाख नए जुड़े; कुल वोटर्स 7.42 करोड़


* प्रधानमंत्री ने लद्दाख के लोगों को धोखा दिया, हिंसा की राजनीति बंद कीजिए; खूब बरसे राहुल गांधी, उन्होंने पोस्ट किया, पिता फौजी,बेटा भी फौजी, जिनके खून में देशभक्ति बसी है, फिर भी भाजपा सरकार ने देश के वीर बेटे की गोली मारकर जान ले ली, सिर्फ इसलिए क्योंकि वो लद्दाख और अपने अधिकार के लिए खड़ा था


* NCRB रिपोर्ट 2023- देश में 7% क्राइम बढ़ा, हत्या में यूपी, दुष्कर्म में राजस्थान आगे; महिलाओं के खिलाफ अपराध ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा


* जस्टिस नागरत्ना बोलीं- सरकारी संस्थाएं बेकार केस लड़ रहीं, देश का पैसा और कोर्ट का वक्त बर्बाद हो रहा, इससे बेहतर मध्यस्थता का रास्ता अपनाएं


* चेन्नई में थर्मल प्लांट का 30 फीट ऊंचा स्लैब गिरा, हादसे में 9 मजदूरों की मौत, 1 घायल; इनमें ज्यादातर मजदूर असम के


* जोधपुर एम्स ने रचा इतिहास, तलवार के हमले में कटे दोनों हाथ जोड़े, 10 घंटे चली सर्जरी


* मध्य प्रदेश और राजस्थान में सर्दी खांसी की दवा से बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है। दोनों राज्यों में अब तक सात बच्चों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें मध्यप्रदेश में दर्ज की गई हैं।दोनों राज्यों में शुरुआती जांच में खांसी की दवा को कारण माना जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कई रिपोर्ट आना बाकी है। राजस्थान में सरकारी अस्पतालों में दवा वितरित की गई थी


* महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कोल्हापुर नगर निगम के एक निर्माणाधीन दमकल केंद्र में निर्माण कार्य के दौरान एक स्लैब गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए,अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात हुई इस घटना में दमकल विभाग ने पांच लोगों को बचा लिया


* लखनऊ जेल में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, सिर में 5 टांके लगे, एक हाथ में भी चोट; विधायक पत्नी रोते हुए ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं


* 19 किलो वाला गैस सिलेंडर ₹16.50 तक महंगा, जनरल रिजर्वेशन के लिए आधार जरूरी, UPI से पैसे मांगने की रिक्वेस्ट बंद; आज से 5 बदलाव


* अक्तूबर में भी बरसेंगे बदरा,इस महीने के लिए IMD का अनुमान; इस साल सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक हुई वर्षा, महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अक्तूबर में पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।


* भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम से 59 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति और अमनजोत कौर के अर्धशतकों की मदद से 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति ने बल्ले के बाद गेंद से भी दमदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटके


* डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दिया 3-4 दिनों का अल्टीमेटम, बुरे अंजाम भुगतने की दी धमकी



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789