ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 03 अक्टूबर 2025*
*शुक्रवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी - 18:35 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 09:35 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* वणिज - 06:59 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* धृति - 21:46 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:14
*🌄सूर्यास्त-* 18:05
*🌙चन्द्रोदय-* 15:46
*🌛चन्द्रराशि-* मकर - 20:28 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:33
*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:10
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी एकादशी 18:35 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , पापांकुशा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , श्री श्याम बाबा जागरण , भरत मिलाप , शनि (वक्री) पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में 23:51 पर , विघ्नकारक भद्रा 06:53 से 18:34 तक , पंचक 21:28 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 09:35 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:35 तक , मुक्तावली (जैन) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्रीमती कादम्बिनी गांगुली स्मृति दिवस , विश्व प्रकृति दिवस व जर्मन एकीकरण दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आश्विन सुदी द्वादशी 17:11 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , पंचक जारी , शनि प्रदोष व्रत , द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 09:10 तक , कार्तिक माह के लिए द्विदल त्याग व्रतारम्भ।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*न्यायागतस्य द्रव्यस्य*
*बोद्धव्यौ द्वावतिक्रमौ।*
*अपात्रे प्रतिपत्तिश्च*
*पात्रे चाप्रतिपादनम्।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३३-५९
*अर्थात्*
_न्यायपूर्वक उपार्जित किये हुए धन के दो ही दुरुपयोग समझने चाहिए - अपात्र को देना और सत्पात्र को न देना।_
*3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1657 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।
1735 - फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया । इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1863 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डे' मनाए जाने की घोषणा की।
1866 – इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
1880 - पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।
1915 - नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।
1932 - इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
1978 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
1984 - भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।
1990 – 45 वर्षों के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।
1992 - गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।
2003 - पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।
2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।
2008 – टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना हटाने की (अन्यत्र ले जाने की )घोषणा की।
2013 - इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।
2019 - भारत और कज़ाखस्तान के बीच चौथा वार्षिक सैन्य अभ्यास कजि़न्द-2019 उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुरू हुआ।
2019 - संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पहले अंतरिक्ष यात्री हाजा अलमंसूरी इंटर नेशनल स्पेस स्टेशन (आइएसएस) से पृथ्वी पर सकुशल लौट आए। मुकेश शास्त्री।
2019 - ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मूंगा चट्टानें ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के एक छोटे से द्वीप पर वैज्ञानिकों ने सबसे जहरीले फफूंद का पता लगाया।
2020 - भारत और बांग्लादेश की नौसेनाओं ने बंगाल की खाड़ी में दो दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।
2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी ने रोहतांग में दुनिया की सबसे लंबी ( 9.02 किलोमीटर लम्बी राजमार्गटनल ) अटल टनल का लोकार्पण किया।
2021 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की ईदगाह मस्जिद में विस्फोट होने से कम से कम 12 लोग मारे गए और 32 घायल हुए।
2021 - अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार में हुई गोलीबारी में एक पत्रकार समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हुई।
2022 - 22 साल की मेहनत के बाद स्वदेशी हेलिकॉप्टर प्रचंड / लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) Air Force के बेड़े में शामिल हुआ।
2022 - स्वीडन के स्वांते पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र में नई खोज के लिए 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया (राशि 10 दिसंबर को पुरस्कार के साथ दी जाएगी)।
2022 - राष्ट्रीय खेल राउंड-अप: पोल वॉल्ट में अपने ही राष्ट्रीय रेकॉर्ड को तोड़ते हुए शिव ने स्वर्ण पदक जीता। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 - निज्जर मामले में भारत का नया एक्शन, कनाडा को उसके 41 राजनयिक वापस बुलाने का आदेश दिया।
2023 - इटली में भीषण सड़क हादसा से 21 लोगों की मौत हुई 18 से अधिक लोग घायल हुए।
2023 - पीले सागर में चीन की परमाणु पनडुब्बी हादसे लगभग 55 जवानों की दर्दनाक मौत हुईं।
2023 - नेपाल में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली NCR व उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए।
2024 - कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में किवु झील पर एक अतिभारित नौका के पलट जाने से लगभग 78 लोगों की मौत हुई।
2024 - ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह हिंद महासागर में चागोस द्वीप समूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंप रहा है।
*3 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1890 - लक्ष्मी नारायण साहू- उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता रहे।
1927 - प. परमेश्वरन्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं जन संघ के पूर्व उपाध्यक्ष थे।
1928 - अमृतलाल बेगड़ - प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।
1949 - जे. पी. दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक ।
1953 - दीपक मिश्रा - भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं ।
1959 - श्री सुबीर गोकर्ण भारत के एक विख्यात अर्थशास्त्री।
1967 - गजेन्द्र सिंह शेखावत एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री (2014)।
1999 - निषाद कुमार - ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट।
*3 अक्टूबर को हुए निधन👉*
1923 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन ।
1953 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।
2007 - एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक।
2019 - अमेरिकी - ऑस्ट्रियन फिल्म निर्माता हॉलीवुड टाइकून एरिक प्लेसको का निधन हो गया।
2020 - जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा भावे का मुंबई में निधन।
2021 - घनश्याम नायक एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
2022 - अमेरिकी नाटककार चार्ल्स एच. फुलर जूनियर (83) का निधन हुआ।
2023 - ऑस्ट्रेलियाई राजनेत व सांसद गैरी नेहल (89) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी सशिक्षिका, संगीतकार लीना मैक्लिन (95) का निधन हुआ।
2023 - इतालवी पत्रकार व राजनेता गिउलिओ क्वेरसिनी (81) का निधन हुआ।
2023 - इतालवी लेखिका और निबंधकार मरीना मिज़ाऊ (87) का निधन हुआ।
*3 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्रीमती कादम्बिनी गांगुली स्मृति दिवस।
🔅 विश्व प्रकृति दिवस।
🔅 जर्मन एकीकरण दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें