Good Daily News...


सोमवार, 7 जून 2021

बेटी ने देवरिया का नाम किया रोशन, आमेजन ने 70लाख के पैकेज पर किया न्युक्ति





 *देवरिया;* जनपद की बेटी ने शहर का नाम रोशन कर दिया है। भुजौली कालोनी निवासी डॉ.सुरेन्‍द्र कुमार सिंह की दूसरे नंबर की बेटी पूजा सिंह को अमेजन ने एक लाख डॉलर (करीब 70 लाख रुपए) का पैकेज दिया है। डॉ.सिंह की तीनों बेटियां अपने पैरों पर खड़ी होकर घर-परिवार और जिले का मान बढ़ा रही हैं। 

बेटी पूजा सिंह की उपलब्धि पर उनके परिवार के लोगों के साथ ही गांव वाले भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। डॉ.सुरेन्‍द्र सिंह मूलरूप से मऊ जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के दुदारी गांव के रहने वाले हैं। वह देवरिया की भुजौली कालोनी के महाराणा प्रताप नगर में अपना मकान बनाकर रहते हैं। वह पिछले साल यहीं से जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के पद से रिटायर हुए।


उनकी पत्नी राष्ट्र गौरव सिंह गौरीबाजार ब्लॉक के करमेल उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। डॉ.सिंह की चार संतानें हैं। इनमें तीन बेटियां और सबसे छोटा बेटा है। इस दंपती ने सभी बच्चों को उच्‍च शिक्षा दिलाई। उनकी बेटियां हमेशा से पढ़ाई में अच्‍छी रही हैं। बेटी पूजा की उपलब्धि पर डॉ.सिंह ने कहा कि तीनों बेटियां उनका अभिमान हैं। 

डॉ.सिंह की दो अन्‍य बेटियों में बड़ी डॉ. ज्योति सिंह आई स्‍पेशलिस्‍ट हैं। वह अपने पति संग दिल्ली में रहती हैं। अमेजन में 70 लाख का पैकेज पाने वाली दूसरे नंबर की बेटी पूजा सिंह ने देवरिया के ही जीवनमार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल से हाईस्कूल पास करने के बाद लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज से इंटर किया। पूजा ने जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा से कम्प्यूटर सांइस में बीटेक करने के बाद अमेरिका के नार्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस किया।


पूजा को अब अमेजन में एक लाख अमेरिकी डॉलर के पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नौकरी मिली है। डॉ.सुरेंद्र सिंह की तीसरे नंबर की बेटी विजया सिंह सीए करके गुड़गांव की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि सबसे छोटे बेटे अनिकेत आनंद सिंह लखनऊ के एक इंस्‍टीच्‍यूट से बीबीए कर रहे हैं।

Share:

विवाह के 1 महीने बाद पत्नी की इस हरकत से परेशान होकर थाने पहुंचा पति

Marriageयूपी! बरेली से एक गजब  का केस सामने आया है. यहां एक पति ने खुद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बारादरी थाने पहुंचे एक शख्स ने अपनी पत्नी को लुटेरी दुल्हन बताया. इतना ही नहीं उन्होंने पत्नी पर रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

शाख्य ने बताया कि इससे पहले उन्होंने चार और लोगों से विवाह की थी। वह उसका पांचवां पति है और अब वह उसे धमका रही है और 5 लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रही है। यह केस वरेली जिले के वारादरी पुलिस थाने क्षेत्र के जोगी नवादा का है.

यहां रहने वाला पीड़ित अंकित शनिवार को अपनी शिकायत लेकर एस एस पी कार्यालय पहुंचा. पीड़िता ने पुलिस अधिकारी को शिकायती पत्र देकर पत्नी से बचाने की गुहार लगाई। मामले की जांच व कार्रवाई के लिए थाना बारादरी को सौंप दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पति अंकित ने मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी अपने परिवार की मदद से विवाह कर ठगी का गैंग चलाती है. उसका काम लोगों से विवाह करना और रंगदारी वसूलना है।

अब तक उसकी 5 सादी हो चुकी हैं, जिसमें वह भी शामिल है। अंकित ने पुलिस को इसका सबूत भी दिया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी ने पहली शादी शाहजहांपुर में, दूसरी लखीमपुर में और दो अन्य शादियां दूसरे जिलों में की थी.

पांचवी ने उससे पिछले महीने 9 मई को शादी की थी। उसे यह नहीं बताया गया कि उसकी चार बार पहले विवाह हो चुकी है। बाद में जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो पूछने पर उनकी पत्नी व उनके मायके वाले उनका पीछा कर रहे हैं। अंकित का यह कहना है कि उसकी वाइफ और उसके मायके वाले उससे पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग कर रहे हैं.

जब उसने देने से मना किया तो सभी झूठे केस में उसे जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि पत्नी कहती है, कि अगर तुम पांच लाख दे दो तो मैं तुमसे छुटकारा पा लूंगी। अंकित का आरोप है कि उनकी पत्नी और उनके मायके वालों ने उनके साथ कई बार मारपीट की है.

Share:

रविवार, 6 जून 2021

पर्यावरण है तो प्रकृति है, प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है : मुख्यमंत्री योगी



लखनऊ 05 जून, 2021  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण है तो प्रकृति है, प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है। इसलिए जीव सृष्टि की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो। उन्होंने कहा कि हम सब तभी तक सुरक्षित है, जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित है। हमें प्रकृति और पर्यावरण के बीच में समन्वय बनाकर रखना होगा, यह हमारा नैतिक दायित्व भी है।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने चन्दन का पौधा रोपित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण अभियान के लिए पे्ररित किया है। प्रधानमंत्री का कहना है कि जल की एक-एक बूंद को संरक्षित करना और उसका पर्यावरण के लिए उपयोग करना आज की आवश्यकता है। इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम को पूरे देश में संचालित किया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूरे देश में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्लास्टिक को प्रतिबन्धित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार विगत वर्षाें के दौरान पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कर रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017 में 05 करोड़, वर्ष 2018 में 11 करोड़ तथा वर्ष 2019 में 22 करोड़ वृक्ष रोपित किये गये। इसी प्रकार वर्ष 2020 में कोरोना कालखण्ड में भी 25 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाए गये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष आगामी जुलाई माह मेें वन महोत्सव के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में परम्परागत वृक्षों जैसे पीपल, बरगद, पाकड़, देशी आम व अन्य औषधीय वृक्षों को महत्व देने की आवश्यकता है। यह वृक्ष प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग को एक लक्ष्य दिया गया था कि जिसके क्रम में 100 वर्ष से अधिक आयु के जितने भी पेड़ है, उन्हें हेरिटेज वृक्ष के रूप में संरक्षित करने का महा अभियान चलाया जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि है वित्तीय वर्ष 2021-22 में 30 करोड़ पौधों को रोपित करने के लक्ष्य के तहत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 12 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 10 करोड़ 56 लाख, कृषि विभाग द्वारा 02 करोड़ 01 लाख 60 हजार, उद्यान विभाग द्वारा 01 करोड़ 32 लाख 96 हजार, राजस्व तथा पंचायतीराज विभाग द्वारा 01 करोड़ 20 लाख, नगर विकास विभाग द्वारा 30 लाख, रेल विभाग द्वारा 19 लाख 20 हजार तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 18 लाख पौधों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार, रेशम विभाग द्वारा 14 लाख 64 हजार, लोक निर्माण, जल शक्ति तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 09 लाख 60 हजार, उद्योग विभाग द्वारा 07 लाख 20 हजार, पशुपालन, आवास विकास, गृह एवं रक्षा विभाग द्वारा 06 लाख, प्राविधिक शिक्षा, सहकारिता तथा विद्युत विभाग द्वारा 04 लाख 80 हजार, औद्योगिक विकास द्वारा 03 लाख 60 हजार, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, श्रम एवं परिवहन विभाग द्वारा 02 लाख 40 हजार पौधों को लगाए जाने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर वन मंत्री दारा सिंह चैहान, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एम0एस0एम0ई0 नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिलेश यादव ने पौधा रोपि



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी देशवासियों को हरी-भरी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पृथ्वी के स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण संरक्षण अपरिहार्य है। जैव विविधता में ह्रास और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ की वजह से ही हम तमाम आपदाओं का न केवल सामना कर रहे हैं अपितु भावी संततियों के लिए मुसीबतें छोड़ने का भी काम कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें गंभीर प्रयास करने चाहिए जिससे आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ नदियां पेेड़-पौधे से सम्पन्न हरा पर्यावरण मिले। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए धारणीय विकास को प्राथमिकता के लिए नीतियां बने। हमेशा की तरह पूरे वर्ष फलदार वृक्ष का समाजवादी पार्टी द्वारा रोपण जारी रहेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्यावरण दिवस पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ के प्रांगण में हिमचंदा (मंगलोनिया)  पौधा रोपित किया। हजारों वर्ष पुराना यह पौराणिक खुशबूदार वृक्ष मंदिरों के किनारे लगाया जाता है। यह ऊंचाई और मैदानी दोनों स्थलों पर हो सकता है। पौधारोपण अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सर्वश्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सदस्य विधान परिषदगण डा0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, रामवृक्ष यादव और जगजीवन प्रसाद, राय साहब एवं सुश्री मीनाक्षी वर्मा उपस्थित रहे।

पर्यावरण दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को डा0 आदित्य वर्मा की पुत्री सोनाक्षी वर्मा ने साइकोनियम, एयर प्यूरीफायर पौधा, अकरम उर्फ बब्लू और सुहागवती ने लीची का पेड़ भेंट किया।

Share:

26 की उम्र में सांसद और फिर सीएम, कुछ ऐसा है सीएम योगी का सियासी सफर


योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के सामान्य राजपूत परिवार में हुआ था। पिता आनंद सिंह बिष्ट और माता सावित्री देवी हैं। योगी ने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास की थी। 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की। जब वह स्नातक कर रहे थे, तभी राम मंदिर आंदोलन शुरू हो गया और वह छात्र जीवन में ही वह राममंदिर आंदोलन से जुड़ गए।

*छात्र जीवन में ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़ गए*
90 के दशक में राममंदिर आंदोलन के दौरान ही योगी आदित्यनाथ की मुलाकात गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद योगी अपने माता-पिता को बिना बताए गोरखपुर जा पहुंच है। उन्होंने संन्यास धारण करने का निश्चय लेते हुए गुरु दीक्षा ले ली। महंत अवैद्यनाथ भी उत्तराखंड के रहने वाले थे। उन्होंने अजय सिंह बिष्ट को योगी आदित्यनाथ बना दिया।

*अवैद्यनाथ ने अजय सिंह को आदित्यनाथ बनाया*
गोरखनाथ मंदिर के महंत की गद्दी का उत्तराधिकारी बनाने के चार साल बाद ही महंत अवैद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी बना दिया। गोरखपुर से महंत अवैद्यनाथ चार बार सांसद रहे। उसी सीट से योगी 1998 में 26 वर्ष की उम्र में लोकसभा पहुंचे। वह गोरखपुर से लगातार 2017 तक पांच बार सांसद रहे।

*संसद में भी सख्त हिंदूवादी चेहरे के रूप में उभरे*
सियासत में कदम रखने के बाद योगी आदित्यनाथ की छवि एक कठोर हिंदुत्ववादी नेता के तौर पर उभरकर सामने आई। उन्होंने सांसद रहते गोरखपुर जिले को अपने नियम अनुसार चलाने और त्वरित फैसलों से सबको चकित किया। इसी के चलते योगी के सियासी दुर्ग को न तो मुलायम सिंह का समाजवाद भेद पाया और न ही मायावती की सोशल इंजीनियरिंग काम कर पाई। गोरखपुर में हमेशा योगी का हिंदुत्व कार्ड ही हावी रहा।

Share:

डीएम ने की गूगल मीट के माध्यम से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक दिए आवश्यक निर्देश



यूपी lदेवरिया,(सू0वि0) 06 जून।


  जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में ऊ0 प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक गूगल मीट के माध्यम से की गयी। बैठक में उपस्थित सदस्यों का विवरण निम्नवत है | जिला विकास अधिकारी / प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार श्री नीरज शर्मा, जिला प्रोवेशन अधिकारी तथा संरक्षण अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा टास्क फोर्स के सदस्य सचिव/जिला प्रोवेशन अधिकारी को योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया | जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा टास्क फोर्स को प्रमुख सचिव महोदया 30 प्र0 शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग अनुभाग- 1 द्वारा निर्गत शासनादेश संख्या 773/60-1-2021 दिनांक 02 जून 2021, जिसमे प्रदेश में कोविड-19 महामारी से प्रभावित ऐसे सभी बच्चों जिनके माता-पिता अथवा दोनों की कोविड-19 महामारी के संक्रमण/प्रभाव से मृत्यु हो गयी हैं तथा इन बच्चों के कोई करीबी अभिभावक न हो अथवा होने के बाद भी वह उन्हें अपनाना न चाहें, या अपनाने में सक्षम न हो, के भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किये जाने के क्रम में प्रभावित बच्चों के श्रेणियों, पात्रता योजना के अन्तर्गत देय लाभ की श्रेणियां, योजना का लाभ प्रदान किये जाने की प्रक्रिया तथा जाँच, योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का सत्यापन, ऑफलाइन आवेदन हेतु आवश्यक अभिलेखों, तथा विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त आवेदन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ योजना का शत प्रतिशत क्रियान्वयन हेतु सभी को निर्देशित किया गया कि योजना में चिन्हांकित समस्त बच्चों का आवेदन तथा सत्यापन यथाशीघ्र कराया जाये, साथ ही मुख्यमंत्री जी की इस अति महत्वकांक्षी योजना का लाभ ऐसे बच्चों को दिया जाना है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता पिता को अथवा अपने अभिभावक को खो दिया है, तथा कोई भी पात्र बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित ना किया जाये, इसके लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त शासकीय तथा निजी चिकित्सालयों के चिकित्साधिकारी के साथ बैठक करके योजना के सम्बन्ध में अवगत कराये तथा कोविड 19 से सम्बन्धित प्रमाण पत्र के निर्गत/सत्यापन की प्रक्रिया को सरल एवं नियमानुसार शीघ्र कराना सुनिश्चित करें जिससे पात्र बच्चों को लाभान्वित किया जा सकें । बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से बच्चों के आवेदन शीघ्र भरवाये जाने के लिए कार्य योजना के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, जिसके सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दवारा बताया गया कि जिला प्रोवेशन अधिकारी के द्वारा कुल 56 बच्चों की सूची प्राप्त हुई है, जिसका आवेदन प्रपत्र पूर्ण कराने के साथ-साथ सत्यापन की कार्यवाही ग्रामीण स्तर से खण्ड विकास अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों हेतु उप जिलाधिकारी स्तर से कराया जाना प्रस्तावित हैं तथा शीघ्र कार्यवाही अपेक्षित है जिसके दृष्टिगत समस्त उप जिलाधिकारी को आवेदन प्रपत्र पूर्ण कराते हुए आवश्यतानुसार आय प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने के साथ साथ मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। बैठक में यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार श्री नीरज शर्मा द्वारा बताया गया कि बच्चों के उम्र सम्बन्धित प्रमाण पत्र हेतु किशोर न्याय अधिनियम के धारा-94 के अनुसार मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र. अथवा परिवार /कुटुम्ब रजिस्टर की छायाप्रति मान्य हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा योजना के आवेदन प्रपत्र स त्यापन रिपोर्ट तथा प्रगति के सम्बन्ध में दिनांक 08 जून 2021 को अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया |

 

Share:

वृक्षारोपण अभियान की जिलाधकारी ने की समीक्षा-दिये आवश्यक निर्देश




देवरिया (सू0वि0) 6 जून।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन वर्तमान वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्यों  की शत प्रतिशत पूर्ति हेतु सभी जुड़े विभाग अपनी कार्ययोजना बनाकर उसे सुनिश्चित करेंगे। 

       जिलाधकारी ने कहा कि  नर्सरीयों में पौधों की तैयारियों को भी प्राथमिकता के साथ रखेंगे ताकि पौधों की कहीं कोई कमी न  होने पाये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण, महत्वाकांक्षी जनोपयोगी व जीवन के लिए आवश्यक कार्य है इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ इसे सफल बनाएंगे ।

      जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिया कि नर्सरीओं में पौधों की उपलब्धता डिमांड के अनुसार सुनिश्चित करेंगे तथा नर्सरीओ का निरीक्षण भी जिलाधकारी द्वारा कराएंगे ताकि वास्तविक स्थिति को देखा जा सके। उन्होंने  डीसी मनरेगा को आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए जाने वाले पोषण वाटिका के संबंध में भी आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इसके तहत लगाए जाने वाले पौधे का डिमांड पूर्व में ही वन विभाग को प्रस्तुत करेंगे, ताकि उसकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी लक्षित विभागों को अपने लक्ष्य पूर्ति हर हाल में किए जाने के कड़े निर्देश दिए कहा कि जिस विभाग को जो लक्ष्य आवंटित है उसकी पूर्ति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं हो यह सभी विभाग सुनिश्चित करेंगे।

       आयोजित इस गूगल मीट में डीएफओ डीएन राय,   डीसी मनरेगा गजेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारीगण कर्मचारी आदि जुड़े रहे।

Share:

नवागत कमिश्नर ने पद भार किया ग्रहण







गोरखपुर। शासन के निर्देशानुसार गोरखपुर के कमिश्नर जयंत नालिर्कर का तबादला  मूल कैडर असम मेघालय प्रतिनियुक्ति पूर्ण होने पर भेजा गया। उनकी जगह 2004 बैच के आईएस अफसर रवि कुमार एनजी को यहाँ का मंडलायुक्त बनाया गया। यहाँ बता दे की नवागत कमिश्नर रवि कुमार एनजी आज गोरखपुर पहुंच कर पद भार ग्रहण किया नवागत मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी 18 अप्रैल 2012 से 3 जुलाई 2014 तक गोरखपुर  के डीएम थे श्री एनजी को  यहाँ से 5 वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था  मीडिया से मुखातिब होते हुये उन्होंने कहा कि गोरखपुर हमारे लिये नया नही है क्योंकि वर्ष 2012 से 2014 तक यहाँ का डीएम रहा हू। हां यह जरूर है नित नए बदलाव हो रहे उसके साथ हर किसी को अपडेट रहना चाहिए गोरखपुर जनपद सहित आसपास के जनपदों  की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित है माननीय मुख्यमंत्री के दिए गए निर्देशों का सत प्रतिशत  अनुपालन करते हुए कल्याणकारी परियोजनाओं को गुणवत्ता युक्त  समयवध  पूर्ण कराया जाएगा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करते हुए मंडल के सभी डीएम के साथ बैठक कर प्लानिंग के तहत कार्य किया जाएगा ताकि कोरोना संक्रमण मरीजों को दवा ऑक्सीजन व मरीजों को अस्पतालों में सही तरीके से इलाज हो सके आदि व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिससे आम जनमानस को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो हम आम जनमानस की समस्याओं का समाधान त्वरित गति के साथ निष्पक्षता से बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा सदैव हमारा यही प्रयास रहेगा की किसी को  किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

इस अवसर अपर आयुक्त अजय कांत सैनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

डीएम ने की बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा




*देवरिया (सू0वि0) 05 जून।* जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन आज गूगल मीट के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा किए। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर से बेहतर रूप दें और इसके लिए अपनी पूरी तन्मयता व सक्रियता दिखाएं।

      जिलाधिकारी श्री निरंजन समीक्षा के दौरान एक एक  खंड शिक्षा अधिकारियो के  कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मिशन प्रेरणा के तहत संचालित आदर्श कायाकल्प योजना सहित अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से 15 जून तक अवश्य ही पूर्ण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही व शिथिलता कदापि नहीं होनी चाहिए। 

   जिलाधिकारी ने कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण,  इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि  कार्यों को  कराए जाने पर बल दिया।उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी वार समीक्षा में कम प्रगति वाले बीईओ को सचेत किया और कहा कि सभी कार्य बिंदुओं की पूर्ति अनिवार्य रुप से समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण होनी चाहिए।इसके लिए अपने संबंधित खंड विकास अधिकारी से समन्वय रखते हुए, उसे अवश्य ही पूर्ण कराएं। उन्होंने ऐसे विद्यालयों, जिनमें बाउंड्री वाल की आवश्यकता हो उसका निर्माण मनरेगा  से कराए जाने का निर्देश डीसी मनरेगा को भी दिया। साथ ही उन्होंने ई पाठशाला को और प्रभावी बनाए जाने, इसमें ग्राम प्रधानों की भी भूमिका लिए जाने पर बल देते हुए कहा कि बच्चों अध्यापकों का व्हाट्सअप  ग्रुप बनाया जाए और जो भी ई पाठशाला से जुड़े इवेंट प्राप्त हो उसे बच्चों तक पहुंचाया जाए। इस कार्य के लिए प्रेरणा साथी की भी भूमिका पर बल दिया।कहा कि ऐसे गांव या ऐसे बच्चे जिनके पास स्मार्टफोन व  नेट की सुविधा नहीं उपलब्ध है उन तक ई  साथी  ई पाठशाला की इवेंट को पहुंचाएं।आयोजित इस बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के नए इवेंट से बच्चों को जोड़े जाने का भी निर्देश शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को  उन्होंने दिया। 

  आयोजित इस गूगल मीट से जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, डीसी मनरेगा गजेंद्र त्रिपाठी, बीएसए संतोष राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत, राय खंड शिक्षा अधिकारी गण एवं अन्य संबंधित बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी व बीडीओ गण आदि  जुड़े उपस्थित रहे।

Share:

राज्यमंत्री ने किया गेहूं क्रय केंद्र के खरीद की समीक्षा


देवरिया!


उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री  जयप्रकाश निषाद ने अधिकारियों तथा क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ गेहूं खरीद की बैठक कर समीक्षा किया।राज्य मंत्री ने बैठक में क्रय केंद्र प्रभारियों से कहा कि सरकार के मंशा के अनुसार छोटे व मझौले किसानों के गेहूं शत प्रतिशत खरीदा जाएं। सरकार द्वारा 15 जून तक किसानों के गेहूं क्रय करने का आदेश है। केंद्र प्रभारी किसानों का रजिस्ट्रेशन कराना भी सुनिश्चित करें। एक भी किसान गेहूं बेचने से बंचित न रहे। किसी प्रकार की शिकायत बर्दास्त नहीं किया जाएगा ,अगर किसी के खिलाफ कोई शिकायत मिली तो कार्यवाही तय है।उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त बोरा उपलब्ध कराया जाये,अनाज तौल में ध्यान रखे आप सभी अगर गड़बड़ियों की शिकायत आयी तो एफआईआर दर्ज करा कार्यवाही की जायेगी।किसानों के हित के लिये सरकार प्रतिबद्ध है । इस अवसर पर एसडीएम संजीव उपाध्याय, नायब तहसीलदार हिमांशु, विश्वविजय निषाद, संगम धर दूबे सहित केंद्र प्रभारी व अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद मीडिया प्रमुख भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय के माध्यम से राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र को बाढ़ से निजाद के लिए 100 करोड़ के लागत से विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। जिसमे अमेरिका के टेक्नोलॉजी के अनुसार देश मे तीसरे व प्रदेश में पहले प्रोजेक्ट पर रुद्रपुर के सिलहटा व शीतलमाझा गांव के पास गोर्रा नदी पर कंक्रीट जियो मैट्स द्वारा पायलट प्रोजेक्ट लगभग 22 करोड़ के लागत से हो रहा है। वही गोर्रा नदी के पचलड़ी  बेलवा के पास जियो बैग द्वारा 2 करोड़ 76 लाख के लागत से बाढ़ बचाव कार्य प्रगति पर है। भुसवल पिडरा तटबन्ध पर भुसवल के पास 5 करोड़ 81 लाख के लागत से बोल्डर पिचिंग का कार्य चल रहा है।राप्ती नदी के तिघरा मराछि बाढ़ पर भेड़ी गांव के पास कटान बचाव कार्य 8 करोड़ 51 लाख के लागत से चल रहा है। वही पचलड़ी बेलवा तिघरा बाढ़ मार्ग की ऊँचाई चौड़ीकरण व पिचिंग का कार्य 9 करोड़ के लागत से हो रहा है। मदनपुर केवटलिया बाढ़ पर रोड पिचिंग कार्य 3 करोड़ के लागत से हो रहा है। वही द्वाबा में बरसात के पानी से हो रहे फसल बर्बाद को रोकने के लिए मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह को प्रस्ताव देकर समरबेल लगाने की  स्वीकृति के बाद विभाग को  स्टीमेट बनाने के लिए आया।

Share:

लखनऊ के मुख्य समाचार

                 लखनऊ योगी सरकार की करप्शन पर बड़ी कार्रवाई दो SDM को डिमोट कर तहसीलदार बनायारामजीत मौर्य, जेपी चौहान पर कार्रवाई कीजमीन संबंधित घोटाले में दोनों दोषी मिले रामजीत ने मिर्जापुर तैनाती में खेल किया थाचौहान ने पीलीभीत तैनाती में घोटाला किया थातैनाती के दौरान जमीन संबंधित घोटाले किएअभी एसडीएम प्रयागराज थे रामजीत मौर्यएसडीएम श्रावस्ती जेपी चौहान पर कार्रवाई हुईदोनों को राजस्व परिषद से अटैच किया गया


               लखनऊ - राजधानी के 14 थानों में जल्द ही खोले जाएंगे ई-मालखाने, लॉकडाउन खुलते हैं ई-मालखानों का किया जाएगा उद्घाटन, विभूति खंड और गाजीपुर थानो से होगी ई-मालखानो की शुरुआत, अब एक क्लिक पर माल खाने में मौजूद हर चीज प्रोफाइल के जरिए खुलेगी, 30 लाख रुपए की लागत से बनाए जाएंगे ई-मालखाने।


           लखनऊ - यूपी में आज से महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए सभी जनपदों में 2 स्पेशल सेंटर किए जाएंगे स्थापित, महिला तथा संयुक्त चिकित्सालय में अलग सेंटर किए जाएंगे स्थापित, महिलाओ की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम, मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में  दिया था आदेश।


           लखनऊ - ग्रामीण इलाकों में कल से मेगा टीकाकरण की तैयारी, शहरी क्षेत्र के 3 मेगा शिविर में अभियान की सफलता को देखकर इसी तर्ज पर ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाने की तैयारी, गांवो-मजरो से लाभार्थियों को मेगा वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाएंगी बसें, सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा वैक्सीनेशन।


               लखनऊ - काला धुआ फेंकने वाले वाहन अब शहर में नहीं कर पाएंगे प्रवेश, पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदूषण रोकने के लिए परिवहन विभाग ने तैयार की योजना, नगर के सभी सीमाओं पर प्रवर्तन दस्ते की की जाएगी तैनाती, प्रवर्तन दस्ता भारी वाहनों की जांच करेंगे और मानक से ज्यादा प्रदूषण मिलने पर किया जाएगा चालान।


            लखनऊ - यूपी की पंचायतों में खाली पदों के लिए नामांकन आज, 12 जून को होना है खाली पदों के लिए फिर से मतदान, 141007 पदों के लिए 12 जून को होनी है वोटिंग, आज सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा नामांकन।

     

              लखनऊ - यूपी में जल्द खाली पड़े निगमों, आयोगों के पदों को भरने की तैयारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के नामों पर की चर्चा, जल्द ही इन नामों की सूची सरकार को भेजी जाएगी।

Share:

शुक्रवार, 4 जून 2021

लखनऊ से दिल्ली तक

 [6/4, 9:42 AM] +91 94556 29570: लखनऊ: UP के 31 PCS अफसर बनेंगे IAS


1998,1999,2000 बैच के PCS बनेंगे IAS


नियुक्ति विभाग में चली मैराथन बैठक


तीनों सेक्शन में कल देर रात हुआ काम


अफसरों के तबादले, पोस्टिंग पर हुआ मंथन

[6/4, 9:42 AM] +91 94556 29570: लखनऊ: यूपी में आधी रात IAS अफसरों का तबादला


रामी रेड्डी सहकारिता से हटाए गए


रामी रेड्डी अब उद्यान विभाग के एसीएस बने


बीएल मीणा सहकारिता के एसीएस बनाए गए


        सुधीर गर्ग को वन विभाग से हटाया गया

गर्ग अब दुग्ध विभाग के प्रमुख सचिव 

बादलों की लिस्ट सार्वजनिक नहीं हुई

सरकार ने गुपचुप तरीके से किए हैं तबादले

4 जिलाधिकारियों के भी हटाए जाने की खबर

कुछ प्रमुख सचिवों का भी तबादला हुआ है

हर बार की तरह इस बार भी तबादले छिपाए

                   : गोंडा: सिलेंडर ब्लास्ट से 8 लोगों की मौत का मामला

ठठेरपुर कांड की जांच के लिए बनी टीम


डीएम ने 5 लोगों की एक टीम बनाई

टीम के अध्यक्ष होंगे अपर जिला मजिस्ट्रेट

एएसपी, सीएमओ, एक्सईएन होंगे सदस्य

टीम में फॉरेंसिक लैब प्रभारी भी शामिल 

मकान में ब्लास्ट की तह तक जाएगी टीम

आज शाम तक टीम को देनी है रिपोर्ट


         एंटी सैबोटाज, बम स्क्वॉयड टीम कर चुकñ अस्पतालों की सेवाएं बहाल, आज से बहाल हुई ओपीडी,सर्जरी सेवा, कोरोना की दूसरी वेब के चलते बंद थी सेवाएं, प्रदेश भर के अस्पतालों में आज से ओपीडी शुरू, कोविड प्रोटोकाल के साथ ओपीडी सेवा शुरु हुई.


           दिल्ली - आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, पेट्रोल 27 और डीजल 28 पैसे हुआ महंगा,दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 85.66 रुपये प्रति लीटर है।

Share:

उत्तर प्रदेश लखनऊ के समाचार

 लखनऊ - 30 जून तक कर सकेंगे स्कूलों की मान्यता के लिए आवेदन, प्रदेश सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, कोरोना के कारण मान्यता आवेदन के लिए बढ़ाई गई तिथि, पहले मान्यता के आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई थी।


लखनऊ - प्रदेश भर में व्यापारियों को मुआवजा देने को उठाएंगे आवाज, प्रत्येक जिले के सांसद, विधायक, मंत्री और डीएम को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री तक व्यापारियों के पीड़ित परिवारों की पहुंचाएंगे आवाज, इसकी शुरुआत आज लखनऊ से होगी शुरू, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल आज कानून मंत्री बृजेश पाठक को सौंपेगा ज्ञापन।


: लखनऊ - प्रदेश में आज से अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू, कोविड नियमो के तहत देखे जाएंगे मरीज, अस्पतालों में सामान्य ऑपरेशन भी किए जाएंगे, ओपीडी में 8:00 से 2:00 तक देखे जाएंगे मरीज  !                                   


लखनऊ - CM योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा आज, गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में 200 बेड और एम्स में 200 बेड के कोविड अस्पताल का कर सकते हैं लोकार्पण के साथ ही बड़हलगंज में भी 100 बेड के कोविड अस्पताल का सीएम योगी कर सकते हैं लोकार्पण।


: आजीवन मान्य रहेगा अब टीईटी का प्रमाण पत्र । अभी तक टीईटी प्रमाण पत्र की वैधता 7 साल थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री सुरेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को इसे आजीवन मान्यता दे दी जो 2011 से मानी जाएगी। नया टीईटी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने पिछले साल अक्टूबर 2020 में कि यह वैधता लागू करने की घोषणा की थी।

Share:

गुरुवार, 3 जून 2021

गांव का चौमुखा विकास करना मेंरा पहली प्राथमिकता--ग्राम प्रधान मनोज यादव*



*सोनू कुमार यादव मण्डल ब्यूरो 


देवरिया।रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के अंर्तगत मेदनापुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान मनोज यादव ने प्रधानी का कार्यभार संभाल लिया है।उन्होंने  बात चीत में बताया है कि वह अपने ग्राम सभा मेदनापुर में मनरेगा का कार्य चालू करा दिये है।जिसमे निर्धन परिवार के लोगो को रोजगार दे रहे है।उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं अपने ग्राम सभा मेदनापुर में बहुत ऐसे कार्य बाकी है जिसे मैं करने के प्रयास में हूँ जैसे नाली की समस्या,सड़क,खड़ंजा,पेंशन,नौजवानों के लिए खेल का मैदान तथा सामग्री आदि,बहुत ऐसे कार्य है जिसे करना बहुत अनिवार्य है।

Share:

उम्मीद प्रोजेक्ट वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा 5 स्पाइस आक्सी बाइपैप वेन्टीलेटर जिला प्रशासन को किया गया डोनेट*




*देवरिया (सू0वि0) 03 जून।* उम्मीद प्रोजेक्ट वेलफेयर फाउण्डेशन एण्ड भारतीय नवदीप समिति नई दिल्ली द्वारा 5 स्पाइस आक्सी बाइपैप वेन्टीलेटर मशीन जिला प्रशासन को प्रदान किया गया, जिसे एसीएमओ डा संजय चन्द्र ने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देशानुसार उसे इस फर्म से प्राप्त किया गया। ये आक्सीजन वेन्टीलेटर एमसीएच विंग में एल-2 कोविड अस्पताल में स्थापित किये जायेगें, जिसे मरीजों के इलाज में काफी सुविधा होगी।

        जिलाधिकारी ने इस फर्म द्वारा किये गये मानवीय एवं पुनीत कार्य की सराहना किये तथा कहा कि मरीजो के इलाज के लिये इसकी काफी आवश्यकता रही है। अब इसे प्राप्त होने से मरीजो के इलाज में काफी सुविधा होगी। ये पाचों वेन्टीलेटर एम सीएच विंग में स्थापित होगें।

    उल्लेखनीय है कि इस एन जी ओ के कोऑर्डिनेटर आमिर सिद्दकी जो नगर देवरिया  के अब्बूकर नगर निवासी है, के द्वारा इसे डोनेट कराने में काफी महत्व पूर्ण भूमिका निभाई गई है, जिनके पहल से ये आवश्यक आक्सी बाइपैप वेन्टीलेटर जनपद को प्राप्त हुए है।

      *प्रचारित-प्रसारित द्वारा सूचना विभाग देवरिया।*

Share:

यूपीं लखनऊ से मुख्य समाचार

             लखनऊ556 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय बनेगा लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन विदेशी एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा इंफ्रास्ट्रक्चरDBFOT मॉडल पर दो चरणों में होगा पुनर्विकसितएयर कानकोर्स, फूट ओवरब्रिज, एस्केलेटर और दिव्यांग यात्रियों के लिए होगी अनुकूल सुविधारेल भूमि विकास प्राधिकरण ने तैयार किया खाका पीपीपी मॉडल पर होगा विकास

              लखनऊ - सभी अस्पतालों में बनेंगे फीवर क्लिनिक, 4 जून से सभी मंडल जिला व सीएचसी और पीएचसी पर सामान्य मरीजों का शुरू हो जाएगा उपचार, बच्चों के नियमित टीकाकरण शुरू करने के आदेश, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश के बाद जारी किया गाइडलाइन।

               लखनऊ - मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शर्तें तय, 2100 बच्चो को मिलेगा इस योजना का लाभ, योजना का लाभ यूपी के नागरिकों को ही मिलेगा, महिला व बाल कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश।

               लखनऊ - लाभार्थी दुकानदारों,श्रमिकों के डाटा की होगी चेकिंग, 1000 रुपये पाने वालों के डाटा की होगी चेकिंग , अपर मुख्य सचिव राजस्व के सभी डीएम को निर्देश , डेटा का क्रॉस चेकिंग के बाद स्वीकृति के निर्देश , जिला स्तरीय समिति से क्रॉस चेकिंग के निर्देश।

            लखनऊ - मदरसा शिक्षा परिषद की भी परीक्षाएं नहीं होंगी, सभी छात्र प्रमोट किए जाएंगे, कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चे होंगे प्रमोट, तहतानिया,फौकानिया के करीब 16 लाख बच्चे, मुंशी/मौलवी (हाईस्कूल) के भी बच्चे होंगे प्रमोट, बोर्ड जल्द ही इसका प्रस्ताव सरकार के पास भेजेगा।

            

               लखनऊ - आज से मिलेगा निशुल्क राशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कल से वितरण किया जाएगा राशन, 3 जून से 15 जून तक किया जाएगा निशुल्क राशन वितरण, वितरण सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक होगा, राशन कार्ड धारकों का पोर्टबिलिटी की सुविधा 13 से 15 जून तक होगी।


               राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित की तिथियां!!जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव 5 जुलाई को होंगे ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव 15 जुलाई को होंगे ।

      


यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। सीएम योगी ने इस फैसले पर आखिरी मुहर लगाई। इसके पहले उन्होंने लोक भवन में डिप्टी सीएम व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड की सरकारें बोर्ड की परीक्षा रद्द किए जाने का निर्णय पहले ही ले चुकी हैं। इससे पहले यूपी सरकार ने हाईस्कूल की परीक्षा रद्द कर चुकी है।


करीब 30 मिनट तक चली बैठक

सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ करीब 30 मिनट बैठक चली। 10:30 बजे शुरू हुई बैठक 11:00 बजे समाप्त हुई। शिक्षा बोर्ड के द्वारा तैयार की गई कमेटी ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने पेश की। इसमें परीक्षा रद्द किए जाने के बाद परीक्षार्थियों के अन्य विकल्प के सुझाव दिए गए।

Share:

यूपी सरकार का फैसला :मुफ्ट दी जाएगी गंगा एक्सप्रेस -वे के लिए भूमि

 


योगी सरकार का फैसला : गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मुफ्त दी जाएगी 12 जिलों की यह जमीन 

राज्य सरकार ने गंगा एक्सप्रेस वे के लिए ग्राम सभा की जमीन को मुफ्त देने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ व प्रयागराज जिलों में ग्राम सभा की जमीनें औद्योगिक विकास विभाग को दी जाएंगी। राजस्व विभाग ने इस संबंध में इन जिलों के डीएम को निर्देश भेज दिया है।

शासनादेश में कहा गया है कि ग्राम सभा की जमीनें राज्य सरकार के सेवारत विभागों को मुफ्त में देने की व्यवस्था है। इसके अलावा राज्य सरकार के वाणिज्यिक विभागों, केंद्र सरकार के विभागों, निजी उद्योगों, निजी कंपनियों, निजी संस्थानों, न्याय के लिए ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना और शहरी क्षेत्र में दोगुना प्रचलित बाजार दर पर देने की व्यवस्था है।भूमि के मूल्य के अतिरिक्त मालगुजारी के 150 गुने के बराबर पूंजीकृत मूल्य वार्षिक किराया भी प्राप्त किया जाएगा। पनुर्ग्रहण का मूल्य जहां वह अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्राधिकरणों के लिए पुनर्ग्रहीत हो डीएम द्वारा निर्धारित सर्किल रेट या बाजारू दर के समतुल्य निर्धारित लेखाशीर्षक में जमा की जाएगी। राज्य सरकार ने अब गंगा एक्सप्रेस वे के लिए ग्राम सभा की जमीन को मुफ्त देने का फैसला किया है।

 

Share:

कार्यपालिका की नीतियाँ नागरिकों के हितो का अतिक्रमण करें, तो अदालते खामोश नहीं रह सकती


     नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि भारतीय संविधान में यह परिकल्पित है कि जब कार्यपालिका की नीतियां नागरिकों के अधिकारों का अतिक्रमण करती हैं तो अदालतें खामोश नहीं रह सकतीं। न्यायालय ने यह टिप्पणी केन्द्र की इस दलील के संदर्भ में की कि कोविड-19 के प्रबंधन के बारे में उसके फैसलों में अदालतों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। न्यायालय ने कहा कि वह नागरिकों के जीवन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना जारी रखेगा और यह देखेगा कि जो नीतियां हैं, वे तार्किकता के अनुरूप हैं या नहीं। न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल. एन. राव और न्यायमूर्ति एस. रवींद्र भट की एक विशेष पीठ ने कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि शक्तियों का पृथक्करण संविधान की मूल संरचना का एक हिस्सा है और नीति-निर्माण कार्यपालिका के एकमात्र अधिकार क्षेत्र में है। 

     पीठ ने 31 मई को दिये अपने आदेश में कहा, ‘‘हमारे संविधान में यह परिकल्पित नहीं है कि जब कार्यपालिका की नीतियां नागरिकों के अधिकारों का अतिक्रमण करती हैं तो अदालतें मूक दर्शक बनी रहें। न्यायिक समीक्षा और कार्यपालिका द्वारा तैयार की गई नीतियों के लिए संवैधानिक औचित्य को परखना एक आवश्यक कार्य है, और यह काम न्यायालयों को सौंपा गया है।’’ इस आदेश को बुधवार को उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। न्यायालय ने कहा कि वर्तमान में वह विभिन्न हितधारकों को महामारी के प्रबंधन के संबंध में संवैधानिक शिकायतों को उठाने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है। पीठ ने कोविड प्रबंधन पर स्वत: संज्ञान मामले में अपना आदेश पारित किया।

Share:

बुधवार, 2 जून 2021

डीएम ने की समीक्षा*




 *उत्पादकता बढाये जाने हेतु सभी जुडे विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य किये जाने का दिया निर्देश* 



 *देवरिया (सू0वि0) 02 जून।*  गूगल मीट के माध्यम से वर्तमान खरीफ अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कृषि एवं कृषि विभाग से जुडे सभी विभागों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने निर्देश दिया कि खाद, बीज की उपलब्धता सहित कृषि निवेशों की पर्याप्त उपलब्धता सभी जुडे विभाग आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित करेगें, जिससे कि खरीफ उत्पादकता अधिक से अधिक प्राप्त की जा सके। उन्होने कहा कि सभी विभाग इसके लिये अपनी कार्य योजनाओं को तैयार रखेगें और उसके अनुरुप कार्य करते हुए अधिक उत्पादकता के लिये कृषकों को प्रोत्साहित व प्रेरित करेगें। साथ ही नवीनतम तकनीकों को कृषकों तक पहुॅचायेगें, जिससे कि कृषक उसका उपयोग कर उत्पादकता बढा सके।

        जिलाधिकारी श्री निरंजन कृषि विभाग की एक एक योजनाओं एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अग्रणी कृषकों का समन्वय लिया जाये, उनके माध्यम से कृषि की तकनीकी जानकारियों से अन्य कृषकों को प्रेरित किया जाये। बताया गया कि खाद, बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। बीज का वितरण आगामी 10 जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा। सभी गोदामो पर बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है। उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त है। जिलाधिकारी ने खाद, बीज की उपलब्धता की जानकारी कृषकों में व्यापक रुप से दिये जाने का निर्देश दिया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि बीज की अनुदानित धनराशि कृषकों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजने की कार्यवाही की जाती है।

        समीक्षा के क्रम में कृषि विभाग से जुडे विभागो यथा उद्यान, मत्स्य, नलकूप, सिचाईं, पशुपालन आदि विभागो की गहन समीक्षा जिलाधिकारी ने किये। इस दौरान उन्होने नलकूप विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि नलकूप चालकों को सक्रिय रखें, उनके व्हाट्सअप गु्रप बनाकर के नियमित उनके कार्यो की समीक्षा करें। शिथिल व लापरवाह नलकूप चालको पर कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। बताया गया कि कुल 1003 चालित नलकूप जनपद में है तथा 13 और नये नलकूप स्थापित होना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता नहर दुर्गेश गर्ग को नहरों की स्थिति को सुदृढ रखने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने मत्स्य विभाग को संचालित योजनाओं को मत्स्य पालकों तक पहुॅचाये जाने का भी निर्देश दिया। इस वर्ष मत्स्य पालको के केसीसी  की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अभी से रणनीति बनाकर मुख्य कार्यकारी मत्स्य नंद किशोर को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। उन्होने पशुपालन विभाग को भी अपने विभागीय कार्य योजनाओं में तीव्रता लाये जाने का निर्देश दिये।  उन्होने कृषि विभाग से जुडे सभी विभागो को कृषकों की आय बढाने, खरीफ उत्पादकता बढाने के लिये आपसी समन्वय के साथ कार्य किये जाने का निर्देश दिया।

       समीक्षा में पाया गया कि वर्तमान खरीफ वर्ष के लिये कुल 8 प्रजातियों का धान का बीज उपलब्ध है। 1630 कुन्तल धान बीज की उपलब्धता के सापेक्ष 900 कुन्तल धान बीज वितरित कर दिया गया है। 200 कुन्तल शंकर धान का बीज की उपलब्धता है। उर्वरक की उपलब्धता के तहत 10474 एम टी यूरिया लक्ष्य के सापेक्ष 15463 एम टी की उपलधता है। डीएपी के 3563 एम टी लक्ष्य के सापेक्ष 5869 एम टी डीएपी की उपलब्धता है। इस प्रकार जनपद में खाद, बीज की कोई कमी नही है।

      कृषक हित में शासन द्वारा डीएपी खाद पर 2400 बोरी मूल्य दर पर 1200 रुपये का अनुदान निर्धारित किया गया है। अब कृषकों को मात्र 1200 रुपये में डीएपी खाद मिलेगी, जिससे उन्हे काफी राहत होगा।

       बैठक में उप कृषि निदेशक डा ए के मिश्र ने कृषि विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी रखें तथा जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरुप योजनाओं को कृषकों तक पहुॅचाये जाने हेतु उन्हे आश्वस्त किया।

      इस गूगल मीट में जिला कृषिकारी मो0 मुजम्मिल, मुख्य मत्स्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर, जिला गन्ना अधिकारी, नलकूप विभाग के विक्रम सिंह, अधिशासी अभियंता नहर दुर्गेश गर्ग, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा विकास साठे सहित संबंधित अन्य विभागो के अधिकारी आदि जुडे रहे!

Share:

लखनऊ समाचार

9: लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलाई बैठ

खाद्यान्न की डिलीवरी व्यवस्था पर बैठक

डिलीवरी व्यवस्था के सम्बंध मे प्रजेंटेशन बैठक

सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था पर बैठक


शाम 7 बजे सीएम आवास पर होगी बैठक

* : लखनऊ: उत्तर प्रदेश 5 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना, CM योगी के ट्रिपल टी फॉर्मूले का दिखा असरा, प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट पहुंचा 97.1 फीसदी.

Share:

बार्डगोनिया ग्राम सभा की ख़ुली बैठक


*ग्राम प्रधान शैलेन्द्र शाही उर्फ शैलू ने खुली बैठक कर जनता के समस्या से अवगत हुए* *सोनू कुमार यादव मण्डल ब्यूरो अयोध्या टाइम्स* देवरिया।अयोध्या टाइम्स।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अंर्तगत बर्दगोनिया ग्राम सभा के ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही उर्फ शैलू ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्दगोनिया पर खुली बैठक कर जनता के समस्याओं से अवगत हुए।उन्होंने बताया कि बर्दगोनिया गांव की जनता का सबसे बड़ी समस्या है राशन का कोटेदार द्वारा राशन कम देने व तौल में गड़बड़ी करने का आरोप लगा।ग्राम प्रधान शैलेन्द्र शाही उर्फ शैलू ने कोटेदार ओमप्रकाश सिंह को बुलाकर उन्होंने उनकी गलतियों का एहसास कराया और कहा कि अगर आप दुबारा ऐसी गलती करते है तो उसके जिम्मेदार स्वम आप होंगे।इसी क्रम में ग्राम प्रधान शैलू शाही ने गांव के बूढ़े बुजुर्गों के लिए पेंशन बनवाने का भी वादा किया।उन्होंने कहा कि मैं अपने ग्राम सभा बर्दगोनिया मे मनरेगा का कार्य करा रहा हूं।जिसमे गांव के बेरोजगार लोगो को रोजगार दिया जा रहा है।उन्होने कहा कि बर्दगोनिया ग्राम सभा के समस्त सदस्यों के साथ बैठक कर विकास को लेकर चर्चा किया गया।उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि मेरे ग्राम सभा बर्दगोनिया के अधिकांश लोगों का किसान सम्मान निधि में नाम नही जुड़ा है जिससे उनको लाभ नही मिल रहा है।बहुत जल्द इस समस्या को दूर किया जायेगा।उन्होंने कहा कि बहुत ऐसे कार्य है जिसे कराना बहुत जरूरी है जैसे नाली खड़ंजा इंटरलाकिंग पेंशन आदि कार्य।इस खुली बैठक में गांव के समस्य कैलाश निषाद अशोक भारती अनिल भारती रामायन निषाद अवधेश चौहान जोगिंदर यादव विकास यादव गुट्टू मिया इस्लाम मिया अफजल अंसारी रोजगार सेवक इंद्रभूषण निषाद अखिलेश शाही आदि समस्त ग्राम वासी लोग उपस्थित रहे।
Share:

एडीएम प्रशासन एवं एडीशनल एसपी ने किया नगर में भ्रमण



 *मास्क लगाने पर दिया जोर* 

 *नही लगाने वालो को दी हिदायद* 


 *देवरिया (सू0वि0) 02 जून।* आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर नगर में पैदल भ्रमण कर कोविड प्रोटोकॉल के पालन की वास्तविकता को जाना। इस दौरान उन्होने लोगों से मास्क लगाये जाने की अपील भी किये तथा मास्क नही लगाने वालो को हिदायद भी दी।

          अधिकारी द्वय भ्रमण के दौरान लोगो से कहा कि कोविड गाइडलाईन का पालन करें क्योकि बचाव ही इस बीमारी से सर्वोत्तम उपाय है। मास्क जरूर लगाएं। अति आवश्यक होने पर ही घरों से निकले। उन्होंने कहा कि इस बीमारी  से सतर्क रहे। बीमारी से सावधानी व सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज दोनो अधिकारी एक साथ अपने दल बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण किये।

      

      

Share:

ब्रदगोनिया ग्राम सभा की खुली बैठक

*ग्राम प्रधान शैलेन्द्र शाही उर्फ शैलू ने खुली बैठक कर जनता के समस्या से अवगत हुए* *सोनू कुमार यादव मण्डल ब्यूरो देवरिया।अयोध्या टाइम्स।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अंर्तगत बर्दगोनिया ग्राम सभा के ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही उर्फ शैलू ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्दगोनिया पर खुली बैठक कर जनता के समस्याओं से अवगत हुए।उन्होंने बताया कि बर्दगोनिया गांव की जनता *सोनू कुमार यादव मण्डल ब्यूरो अयोध्या टाइम्स* देवरिया।अयोध्या टाइम्स।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अंर्तगत बर्दगोनिया ग्राम सभा के ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही उर्फ शैलू ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्दगोनिया पर खुली बैठक कर जनता के समस्याओं से अवगत हुए।उन्होंने बताया कि बर्दगोनिया गांव की जनता का सबसे बड़ी समस्या है राशन का कोटेदार द्वारा राशन कम देने व तौल में गड़बड़ी करने का आरोप लगा।ग्राम प्रधान शैलेन्द्र शाही उर्फ शैलू ने कोटेदार ओमप्रकाश सिंह को बुलाकर उन्होंने उनकी गलतियों का एहसास कराया और कहा कि अगर आप दुबारा ऐसी गलती करते है तो उसके जिम्मेदार स्वम आप होंगे।इसी क्रम में ग्राम प्रधान शैलू शाही ने गांव के बूढ़े बुजुर्गों के लिए पेंशन बनवाने का भी वादा किया।उन्होंने कहा कि मैं अपने ग्राम सभा बर्दगोनिया मे मनरेगा का कार्य करा रहा हूं।जिसमे गांव के बेरोजगार लोगो को रोजगार दिया जा रहा है।उन्होने कहा कि बर्दगोनिया ग्राम सभा के समस्त सदस्यों के साथ बैठक कर विकास को लेकर चर्चा किया गया।उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि मेरे ग्राम सभा बर्दगोनिया के अधिकांश लोगों का किसान सम्मान निधि में नाम नही जुड़ा है जिससे उनको लाभ नही मिल रहा है।बहुत जल्द इस समस्या को दूर किया जायेगा।उन्होंने कहा कि बहुत ऐसे कार्य है जिसे कराना बहुत जरूरी है जैसे नाली खड़ंजा इंटरलाकिंग पेंशन आदि कार्य।इस खुली बैठक में गांव के समस्य कैलाश निषाद अशोक भारती अनिल भारती रामायन निषाद अवधेश चौहान जोगिंदर यादव विकास यादव गुट्टू मिया इस्लाम मिया अफजल अंसारी रोजगार सेवक इंद्रभूषण निषाद अखिलेश शाही आदि समस्त ग्राम वासी लोग उपस्थित रहे।
Share:

दिल्ली /लखनऊ

लखनऊ: BJP राष्ट्रीय महासचिव संगठन रवाना बीएल संतोष दिल्ली के लिए रवाना हुए 3 दिन से लखनऊ में थे बीएल संतोष सरकार के कामकाज का लिया फीडबैक मंत्रियों, सांसदों,विधायकों से मिले संतोष ---------------------------------------- दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ट्वीट राज्यों के बोर्ड भी छात्र-हितैषी निर्णय लें-प्रियंका CBSE की तरह राज्यों के बोर्ड भी निर्णय लें-प्रियंका छात्रों, अभिवावकों, शिक्षकों की बात सुनें बोर्ड-प्रियंका 12वीं की परीक्षा के संदर्भ में छात्र-हितैषी निर्णय लें मेरी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, शिक्षा मंत्रियों से अपील छात्रों की आवाज, उनके स्वास्थ्य की रक्षा को महत्व दें ------------------------------------ दिल्ली प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक कैबिनेट बैठक में मॉडल टेनेंसी एक्ट को मंजूरी राज्य रेंटल से जुड़े मौजूदा नियमों को बदल सकेंगे राज्य सरकारों को नए नियम लागू करने की अनुमति भी दी देशभर में रेंटल हाउसिंग सेक्टर को मदद मिलेगी-सरकार
Share:

न्यूज देश विदेश

यूके में कोरोना से मौत का कोई दैनिक मामला नहीं लंदन, 2 जून । ब्रिटेन में बीते वर्ष मार्च के बाद से पहली बार कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। ब्रिटेन में मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। जी एंटरटेनमेंट ने नितिन मित्तल को प्रौद्योगिकी और डेटा अध्यक्ष नियुक्त किया मुंबई, 2 जून । जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जी) ने नितिन मित्तल को अपना प्रौद्योगिकी और डेटा अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। रूस में कोरोना के 9,500 नए मामले सामने आए मॉस्को, 2 जून । रूस ने पिछले 24 घंटों में 9,500 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद देश भर में संक्रमितों की संख्या 5,081,417 हो गई है। चीन में कोरोना के 10 नए स्थानीय मामले बीजिंग, 2 जून । चीन में मंगलवार को ग्वांगडोंग प्रांत में स्थानीय स्तर पर 10 नए कोविड-19 मामले सामने आए। इसकी जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में दी। 🎤कोविड-19: देश में पिछले 24 घंटे में 1.32 लाख नए मामले और 3207 की मौत 🎤 *लखनऊ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादवने किया ट्वीट* असंवेदनशील BJP सरकार को झुकना पड़ा-अखिलेश CBSE 12वीं की परीक्षा को रद्द करना पड़ा-अखिलेश परीक्षार्थियों-अभिभावकों के दबाव में झुकना पड़ा' अन्य बोर्ड,राज्य बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए' 🎤 *लखनऊ प्रदेश भर में विद्युत कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन* फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की कर रहे मांग विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान मांगों को लेकर 3 से 5 बजे तक होगा प्रदर्शन कोरोना से मौत पर मुआवजे की भी है मांग सभी कर्मचारियों के वैक्सीनेशन की हो व्यवस्था जरूरी सेवाएं छोड़ कर सभी काम रहेगा बंद 🎤लखनऊ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 122 रुपए सस्ता, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं, लगातार तीसरे महीने भी कोई बदलाव नहीं, अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1566 में मिलेगा 🎤 भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,00,57,330 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,19,773 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) COVID19) ब्रेकिंग आगरा के 2 प्राइवेट अस्पतालों पर शुरू हुआ स्‍पूतनिक वी ​वैक्सीन लगवाने का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है रेट.स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन लगवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खबर राहत भरी है. तीन जून से वैक्सीन लगनी शुरू होगी। फिलहाल वैक्सीन 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि स्पूतनिक वी वैक्सीन आगरा के दो निजी अस्पतालों में लगने की शुरूआत हो रही है। कोविन एप के माध्यम से होगा टीकाकरण खंदारी के ओम मेडिकल कॉप्लेक्स और आगरा सिकंदरा मार्ग स्थित मूलचंद मेमोरियल हॉस्पिटल में स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन मंगाई गई हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कोविन वैक्सीन ऐप के माध्यम से ही लगेगा। ऐप पर बुक करने के बाद ही टीकाकारण होगा। दोनों सेंटर्स में ही अलग-अलग रेट.. ओम मेडिकल कॉम्प्लेक्स में स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन को 1500 रुपये में लग रही है। वहीं मूलचंद मेमोरियल इसे 1250 रुपए में लगाने की घोषणा कर रहा है। हालांकि स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन के लिए सरकारी रेट का निर्धारण नहीं किया गया है। सरकार से खरीदने के बाद निजी अस्पताल इसका टीकाकरण करवा रहे हैं। 🎤 प्रतापगढ़ 2 दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, कपड़े और किराना की दुकानों में हुई चोरी, कीमती सामान, नगदी चोरों ने किया पार, जेठवारा के नवोदय विद्यालय के पास हुई चोरी. 🎤UP मथुरा जवाहर बाग कांड की 5 वीं बरसी आज। 2 जून 2016 को हुआ था चर्चित जवाहर बाग कांड। पुलिस टीम पर हथियारों से किया था हमला जिसमें SP सिटी मुकुल द्विवेदी व थानाध्यक्ष संतोष यादव हुए थे शहीद। 29 लोगो की हुई थी मौत। 🎤 *CBSE, ICSE के बाद अब हरियाणा बोर्ड ने कैंसल की 12वीं की परीक्षाएं* 🎤 *भोपाल- नर्मदा एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में भोपाल निवासी युवती की हत्या। सिहोर रेल्वे स्टेशन पर कोच और आरोपी की तलाश जारी।* 🎤 *भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष मंत्रियों से मीटिंग के बाद मंत्रियों की हालत खराब* संतोष ने कहा अगर आपको मंत्री पद से हटाकर संगठन में काम दिया जाए तो मौजूदा समय में पार्टी की स्थिति को देखते हुए क्या करेंगे। सभी ने सवाल का जवाब दिया दबी जबान से लेकिन इस एक सवाल से मंत्रियों की हालत हुई पतली!
Share:

पूर्वी उत्तर प्रदेश में झूम के बरसे बादल, आंधी-बिजली से नौ की मौत उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में जून का पहला दिन ही मौसम के लिहाज से बेहद सुहाना रहा। वाराणसी समेत पूर्वांचाल के दस जिलों में मंगलवार को अचानक काले बादल छा गए और तेज रफ्तार से हवा चली। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। रिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं कई जिलों में नुकसान भी हुआ है। आंधी और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पूर्वांचल के सभी जिलों में दोपहर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश हुई। तेज हवा में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए तो बारिश होने के कारण लोगों को जलभराव की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा। वाराणसी में बारिश के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जौनपुर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के समय दोनों किशोर आम बीनने गए थे। वहीं, चंदौली में तीन और संतकबीरनगर में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। महराजगंज में पेड़ के नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। इसके अलावा बलिया, सोनभद्र समेत अन्य जिलों में बारिश से आम को काफी नुकसान हुआ है। कुछ इलाकों में जलभराव के साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रही। उत्तरी बिहार में सक्रिय चक्र असर मंगलवार को पूर्वी यूपी पर दिखा। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि उत्तरी बिहार में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। यह पूर्वी यूपी तक पसरा है। इस वजह से मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। बिहार के बेतिया, रक्सौल व पश्चिमी चंपारण से लेकर गोरखपुर व बस्ती मंडल में बादल छा गए। इन जिलों में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूरब दिशा से हवा चली। तेज हवा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।
Share:

मंगलवार, 1 जून 2021

जहर का इंजेक्शन देकर वॉर्डबॉय ने की प्रेमिका की हत्या

नवी मुंबई शादी के लिए दबाव डालने वाली प्रेमिका की इंजेक्शन देकर हत्या करने वाले आरोपी को पनवेल शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को निर्माणाधीन एयरपोर्ट साइड कोली कोपर गांव के पास महिला का शव बरामद हुआ था। पनवेल के रहने वाले रमेश शिवराम ठोंबरे ने शव की पहचान करते हुए बताया कि वह उसकी बहन है। उसने बताया कि पनवेल के तुरमाले गांव में रहने वाले पटेल हॉस्पिटल के वॉर्डबॉय चंद्रकांत गायकर के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले उसके साथ फोन पर विवाद हुआ था। बीमारी थी, इसलिए शादी से इनकार आरोपी ने बताया कि युवती के साथ उसका 6 महीने से प्रेम संबंध था। कुछ महीने पहले उसे गंभीर बीमारी होने की जानकारी हुई। इसके बाद से वह दूरी बनाने लगा था। इसके बावजूद वह शादी के लिए हमेशा दबाव बनाती थी। इलाज के नाम पर दिया जहर का इंजेक्शन चंद्रकांत प्रेमिका को बीमारी ठीक करने के लिए इंजेक्शन देने के बहाने कोपर गांव के पास ले गया। वहां जाकर जहर का इंजेक्शन दिया। सबूत नष्ट करने के लिए उसका मोबाइल और पर्स दूर फेंक दिए।
Share:

क्रय केंद्र प्रभारी व्यपारियो से खरीद रहे गेहू किसान कर रहे इन्तजार



हरदोई /बिलग्राम तहसील क्षेत्र में बने *क्रय केंद्र प्रभारी व्यपारियो से खरीद रहे गेहू किसान कर रहे इन्तजार*


हरदोई /बिलग्राम तहसील क्षेत्र में बने क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी लोग व्यपारियो से गेहू खरीद कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेज रहे है किसान अपना गेहू बेचने के लिए समय का इंतजार  कर रहे है जब पत्रकारो की टीम केंद्र पर मौके का जायजा लेने पहुची तो केंद्र प्रभारियों के बड़े घोटाले का खुलासा हुआ 

ऐसा ही ताजा मामला ग्राम पारसोला  में बने केंद्र का सामने आया है पवन कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह जफरपुर परसोला, मे स्थिति पी सी यू

पर अपने गेहूं बेचने के लिए 10 बार से अधिक चक्कर लगा चुका है लेकिन अभी तक वहां उपस्थित अधिकारियों को पवन कुमार सिंह से कमीशन न मिलने से पवन कुमार सिंह के गेहू नही खरीदे और  केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने पर्ची फाड़ कर फेक दी   जनपद में बने क्रय केंद्र पर एक माह पहले ही गेहू की खरीद बन्द कर दी गई है इस समय किसानों पर य़ह बहुत बड़ी विडंबना है कि वह अपना अनाज व्यापारियों के हांथ एमएसपी से बहुत कम दर पर बेच कर इस Covid-19 जैसी महामारी के समय भूखों मरे,, अब देखना य़ह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद सरकारी अधिकारियों द्वारा इस पर क्या कार्यवाही की जाएगी तथा उसका क्या असर पड़ेगा.. क्या किसानो को उनका हक उन्हें मिल पाएगा या नहीं...


https://youtu.be/N0Czw9Zm_Jw

Share:

केंद्र से विवाद के बीच बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय हुए रिटायर, बनाए गए ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार*



पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय को केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली बुलाए जाने के बाद खड़े हुए विवाद के बीच सोमवार को वे रिटायर हो गए हैं। उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। बनर्जी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह अपने राज्य के कोविड की लड़ाई के बीच अलापन को केंद्र में ट्रांसफर करने के केंद्र के आदेश का पालन नहीं करेंगी। उन्होंने बताया कि बंदोपाध्याय के रिटायर होने के बाद एचके द्विवेदी बंगाल के नए मुख्य सचिव होंगे।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, ''उन्होंने कोई वजह नहीं दी थी। मैं हैरान हूं। मैंने फैसला किया है कि कोरोना के समय में हमें उनकी सेवाओं की जरूरत होगी। चाहे वह कोरोना हो या फिर यास, वे गरीबों, राज्य और देश के लिए अपनी सेवाओं को जारी रखेंगे।''

बंदोपाध्याय को तीन महीने का कार्यकाल विस्तार मिला था, जिसे खारिज करते हुए उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला लिया। वहीं, केंद्र सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली रिपोर्ट करने का आदेश दिया था। उन्हें सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली स्थिति केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के ऑफिस में रिपोर्ट करना था, लेकिन उन्होंने न जाने का फैसला लिया और सीएम के साथ मीटिंग्स करते रहे। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से अनुशासनात्मक फैसला लिए जाने की चर्चा थी, जिसके पहले ही उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला ले लिया।

Share:

आत्मघाती मार-पीट में 23 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनाँक 29.05.21 को ग्राम जमुआड़ में दो पक्षो में लाठी - डण्डा, तलवार, भाला से आत्मघाती मारपीट में दोनो पक्षों के कुल 20 व्यक्ति घायल हुए थे कि दोनो पक्षों के तरफ से नामजद अभियुक्त सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदर्ज हुआ । उक्त घटना को चुनौती के रुप मे संज्ञान मे लेते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया था । जिसके फलस्वरुप पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के मार्ग दर्शन मे  प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल द्वारा टीम गठित कर दिनांक 31.05.2021 को एक पक्ष से अभियुक्त गण 1. ऋतुराज सागर पुत्र विरेन्द्र बहादुर, 2. कुमार गौरव पुत्र स्व0, 3. रवि कुमार पुत्र मूलचन्द, 4. राहुलचन्द्र पुत्र मूलचन्द, 5.जितेन्द्र निषाद पुत्र जोखन, 6. बुद्धेश पुत्र कल्पनाथ, 7.राजू पुत्र शिवपूजन, 8. धर्मेन्द्र पुत्र जोखन, 9. श्यामसुन्दर पुत्र गुड्डू, 10. राम सजन पुत्र शम्भू, 11. संजू पुत्र गुड्डू, 12. सुचित पुत्र रामकरन,  13. साहिल पुत्र अदालत, 14. विकास कुमार पुत्र रामकरन  निवासी गण जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर को समय 11.20 बजे ग्राम रामपुरचक पुल के पास से गिरफ्तार किया गया, तथा द्वितीय पक्ष के 1. चन्द्रभान पुत्र राजपति, 2. उदयभान पुत्र  राजपति, 3. मुकेश कुमार निषाद पुत्र चन्द्रभान, 4. मदन लाल पुत्र चन्द्रभान,  5.योगराज पुत्र केशभान, 6. रामबचन पुत्र स्व0 तीरथ, 7.सोनलाल पुत्र चन्द्रभान, 8. अवनीश पुत्र उदयभान, 9. दुर्गेश पुत्र चन्द्रभान निवासी गण जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर को शेरपुर चमरहा फोर लेन से सटे समया माता मन्दिर पीपल के पेड़ के नीचे से समय करीब 14.20 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।  


*नाम पता अभियुक्त-* 

*मु0अ0सं0 211/21 धारा 147,148,149,323,324,307,504,506 भादवि व 3(1) द,ध SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्तगण*

1. चन्द्रभान पुत्र राजपति निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

2. उदयभान पुत्र  राजपति   निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

3. मुकेश कुमार निषाद पुत्र चन्द्रभान निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर

4. मदन लाल पुत्र चन्द्रभान  निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर

5. योगराज पुत्र केशभान  निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर

6. रामबचन पुत्र स्व0 तीरथ  निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर

7. सोनलाल पुत्र चन्द्रभान  निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर

8. अवनीश पुत्र उदयभान  निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर

9. दुर्गेश पुत्र चन्द्रभान निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर


*मु0अ0सं0 212/21 धारा 147,148,149,323,324,307,504 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण*

1. ऋतुराज सागर पुत्र विरेन्द्र बहादुर निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

2. कुमार गौरव पुत्र स्व0 रामकृपाल निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

3. रवि कुमार पुत्र मूलचन्द निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

4. राहुलचन्द्र पुत्र मूलचन्द निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

5. .जितेन्द्र निषाद पुत्र जोखन निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

6. बुद्धेश पुत्र कल्पनाथ निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

7. राजू पुत्र शिवपूजन निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

8. धर्मेन्द्र पुत्र जोखन निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

9. श्यामसुन्दर पुत्र गुड्डू निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

10. राम सजन पुत्र शम्भू निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

11. संजू पुत्र गुड्डू निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

12. सुचित पुत्र रामकरन निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

13. साहिल पुत्र अदालत निवासी जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर 

14. विकास कुमार पुत्र रामकरन निवासी गण जमुआड़ थाना चिलुआताल गोरखपुर


*गिरफ्तारी का दिनांक समय व स्थानः-*

*मु0अ0सं0 211/21 से सम्बन्धित अभियुक्तगण*

दिनांक 31.05.2021 समय 14.20 बजे, शेरपुर चमरहा फोरलेन से सटा समया माता मन्दिर पीपल के पेड़ के नीचे से थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर । 


*मु0अ0सं0 212/21 से सम्बन्धित अभियुक्तगण*

दिनांक 31.05.2021  समय 11.20 बजे, ग्राम रामपुरचक पुल के पास से थाना चिलुआताल, गोरखपुर ।


*गिरफ्तारी मे शामिल टीमः-*

1. SHO श्री जयनारायण शुक्ल  थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।

2. SSI शम्भूनाथ सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।

3. उ0नि0 घनश्याम उपाध्याय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।

4. उ0नि0 हरिप्रकाश यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।

5. हे0का0 हबीब अहमद थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।

6. का0 शेष मणि गौतम थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर । 

7. का0 परिन्द्र यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर । 

8. का0 अजीत यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।

9. का0 नरेन्द्र यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर । 

10. का0 जितेन्द्र गौड़ थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ।

11. का0 अजीत यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर।

12. का0 विजय सरोज थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर।

13. का0 जितेन्द्र मौर्या थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर।

14. का0 संदीप सिंह चौहान थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर।

Share:

Featured Post

एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक आधार से कराएं पंजीकरण

  बैतालपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789