बुधवार, 2 जून 2021
Home »
» न्यूज देश विदेश
न्यूज देश विदेश
यूके में कोरोना से मौत का कोई दैनिक मामला नहीं
लंदन, 2 जून । ब्रिटेन में बीते वर्ष मार्च के बाद से पहली बार कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। ब्रिटेन में मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली। जी एंटरटेनमेंट ने नितिन मित्तल को प्रौद्योगिकी और डेटा अध्यक्ष नियुक्त किया
मुंबई, 2 जून । जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जी) ने नितिन मित्तल को अपना प्रौद्योगिकी और डेटा अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। रूस में कोरोना के 9,500 नए मामले सामने आए मॉस्को, 2 जून । रूस ने पिछले 24 घंटों में 9,500 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद देश भर में संक्रमितों की संख्या 5,081,417 हो गई है। चीन में कोरोना के 10 नए स्थानीय मामले बीजिंग, 2 जून । चीन में मंगलवार को ग्वांगडोंग प्रांत में स्थानीय स्तर पर 10 नए कोविड-19 मामले सामने आए। इसकी जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में दी।
🎤कोविड-19: देश में पिछले 24 घंटे में 1.32 लाख नए मामले और 3207 की मौत
🎤 *लखनऊ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादवने किया ट्वीट*
असंवेदनशील BJP सरकार को झुकना पड़ा-अखिलेश
CBSE 12वीं की परीक्षा को रद्द करना पड़ा-अखिलेश
परीक्षार्थियों-अभिभावकों के दबाव में झुकना पड़ा'
अन्य बोर्ड,राज्य बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए'
🎤 *लखनऊ प्रदेश भर में विद्युत कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन*
फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की कर रहे मांग
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान
मांगों को लेकर 3 से 5 बजे तक होगा प्रदर्शन
कोरोना से मौत पर मुआवजे की भी है मांग
सभी कर्मचारियों के वैक्सीनेशन की हो व्यवस्था
जरूरी सेवाएं छोड़ कर सभी काम रहेगा बंद
🎤लखनऊ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 122 रुपए सस्ता, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं, लगातार तीसरे महीने भी कोई बदलाव नहीं, अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1566 में मिलेगा
🎤 भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,00,57,330 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,19,773 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) COVID19) ब्रेकिंग आगरा के 2 प्राइवेट अस्पतालों पर शुरू हुआ स्पूतनिक वी वैक्सीन लगवाने का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है रेट.स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन लगवाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खबर राहत भरी है. तीन जून से वैक्सीन लगनी शुरू होगी। फिलहाल वैक्सीन 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि स्पूतनिक वी वैक्सीन आगरा के दो निजी अस्पतालों में लगने की शुरूआत हो रही है।
कोविन एप के माध्यम से होगा टीकाकरण
खंदारी के ओम मेडिकल कॉप्लेक्स और आगरा सिकंदरा मार्ग स्थित मूलचंद मेमोरियल हॉस्पिटल में स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन मंगाई गई हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कोविन वैक्सीन ऐप के माध्यम से ही लगेगा। ऐप पर बुक करने के बाद ही टीकाकारण होगा।
दोनों सेंटर्स में ही अलग-अलग रेट..
ओम मेडिकल कॉम्प्लेक्स में स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन को 1500 रुपये में लग रही है। वहीं मूलचंद मेमोरियल इसे 1250 रुपए में लगाने की घोषणा कर रहा है। हालांकि स्पूतनिक वी कोरोना वैक्सीन के लिए सरकारी रेट का निर्धारण नहीं किया गया है। सरकार से खरीदने के बाद निजी अस्पताल इसका टीकाकरण करवा रहे हैं।
🎤 प्रतापगढ़ 2 दुकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, कपड़े और किराना की दुकानों में हुई चोरी, कीमती सामान, नगदी चोरों ने किया पार, जेठवारा के नवोदय विद्यालय के पास हुई चोरी.
🎤UP मथुरा जवाहर बाग कांड की 5 वीं बरसी आज। 2 जून 2016 को हुआ था चर्चित जवाहर बाग कांड। पुलिस टीम पर हथियारों से किया था हमला जिसमें SP सिटी मुकुल द्विवेदी व थानाध्यक्ष संतोष यादव हुए थे शहीद। 29 लोगो की हुई थी मौत।
🎤 *CBSE, ICSE के बाद अब हरियाणा बोर्ड ने कैंसल की 12वीं की परीक्षाएं*
🎤 *भोपाल- नर्मदा एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में भोपाल निवासी युवती की हत्या। सिहोर रेल्वे स्टेशन पर कोच और आरोपी की तलाश जारी।*
🎤 *भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष मंत्रियों से मीटिंग के बाद मंत्रियों की हालत खराब*
संतोष ने कहा अगर आपको मंत्री पद से हटाकर संगठन में काम दिया जाए तो मौजूदा समय में पार्टी की स्थिति को देखते हुए क्या करेंगे।
सभी ने सवाल का जवाब दिया दबी जबान से
लेकिन इस एक सवाल से मंत्रियों की हालत हुई पतली!






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें