बुधवार, 2 जून 2021
Home »
» ब्रदगोनिया ग्राम सभा की खुली बैठक
ब्रदगोनिया ग्राम सभा की खुली बैठक
*ग्राम प्रधान शैलेन्द्र शाही उर्फ शैलू ने खुली बैठक कर जनता के समस्या से अवगत हुए*
*सोनू कुमार यादव मण्डल ब्यूरो
देवरिया।अयोध्या टाइम्स।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अंर्तगत बर्दगोनिया ग्राम सभा के ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही उर्फ शैलू ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्दगोनिया पर खुली बैठक कर जनता के समस्याओं से अवगत हुए।उन्होंने बताया कि बर्दगोनिया गांव की जनता
*सोनू कुमार यादव मण्डल ब्यूरो अयोध्या टाइम्स*
देवरिया।अयोध्या टाइम्स।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के अंर्तगत बर्दगोनिया ग्राम सभा के ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही उर्फ शैलू ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्दगोनिया पर खुली बैठक कर जनता के समस्याओं से अवगत हुए।उन्होंने बताया कि बर्दगोनिया गांव की जनता का सबसे बड़ी समस्या है राशन का कोटेदार द्वारा राशन कम देने व तौल में गड़बड़ी करने का आरोप लगा।ग्राम प्रधान शैलेन्द्र शाही उर्फ शैलू ने कोटेदार ओमप्रकाश सिंह को बुलाकर उन्होंने उनकी गलतियों का एहसास कराया और कहा कि अगर आप दुबारा ऐसी गलती करते है तो उसके जिम्मेदार स्वम आप होंगे।इसी क्रम में ग्राम प्रधान शैलू शाही ने गांव के बूढ़े बुजुर्गों के लिए पेंशन बनवाने का भी वादा किया।उन्होंने कहा कि मैं अपने ग्राम सभा बर्दगोनिया मे मनरेगा का कार्य करा रहा हूं।जिसमे गांव के बेरोजगार लोगो को रोजगार दिया जा रहा है।उन्होने कहा कि बर्दगोनिया ग्राम सभा के समस्त सदस्यों के साथ बैठक कर विकास को लेकर चर्चा किया गया।उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि मेरे ग्राम सभा बर्दगोनिया के अधिकांश लोगों का किसान सम्मान निधि में नाम नही जुड़ा है जिससे उनको लाभ नही मिल रहा है।बहुत जल्द इस समस्या को दूर किया जायेगा।उन्होंने कहा कि बहुत ऐसे कार्य है जिसे कराना बहुत जरूरी है जैसे नाली खड़ंजा इंटरलाकिंग पेंशन आदि कार्य।इस खुली बैठक में गांव के समस्य कैलाश निषाद अशोक भारती अनिल भारती रामायन निषाद अवधेश चौहान जोगिंदर यादव विकास यादव गुट्टू मिया इस्लाम मिया अफजल अंसारी रोजगार सेवक इंद्रभूषण निषाद अखिलेश शाही आदि समस्त ग्राम वासी लोग उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें