Good Daily News...


रविवार, 6 जून 2021

वृक्षारोपण अभियान की जिलाधकारी ने की समीक्षा-दिये आवश्यक निर्देश




देवरिया (सू0वि0) 6 जून।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन वर्तमान वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के निर्धारित लक्ष्यों  की शत प्रतिशत पूर्ति हेतु सभी जुड़े विभाग अपनी कार्ययोजना बनाकर उसे सुनिश्चित करेंगे। 

       जिलाधकारी ने कहा कि  नर्सरीयों में पौधों की तैयारियों को भी प्राथमिकता के साथ रखेंगे ताकि पौधों की कहीं कोई कमी न  होने पाये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण, महत्वाकांक्षी जनोपयोगी व जीवन के लिए आवश्यक कार्य है इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ इसे सफल बनाएंगे ।

      जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिया कि नर्सरीओं में पौधों की उपलब्धता डिमांड के अनुसार सुनिश्चित करेंगे तथा नर्सरीओ का निरीक्षण भी जिलाधकारी द्वारा कराएंगे ताकि वास्तविक स्थिति को देखा जा सके। उन्होंने  डीसी मनरेगा को आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए जाने वाले पोषण वाटिका के संबंध में भी आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इसके तहत लगाए जाने वाले पौधे का डिमांड पूर्व में ही वन विभाग को प्रस्तुत करेंगे, ताकि उसकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी लक्षित विभागों को अपने लक्ष्य पूर्ति हर हाल में किए जाने के कड़े निर्देश दिए कहा कि जिस विभाग को जो लक्ष्य आवंटित है उसकी पूर्ति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं हो यह सभी विभाग सुनिश्चित करेंगे।

       आयोजित इस गूगल मीट में डीएफओ डीएन राय,   डीसी मनरेगा गजेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारीगण कर्मचारी आदि जुड़े रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789