लखनऊ योगी सरकार की करप्शन पर बड़ी कार्रवाई दो SDM को डिमोट कर तहसीलदार बनायारामजीत मौर्य, जेपी चौहान पर कार्रवाई कीजमीन संबंधित घोटाले में दोनों दोषी मिले रामजीत ने मिर्जापुर तैनाती में खेल किया थाचौहान ने पीलीभीत तैनाती में घोटाला किया थातैनाती के दौरान जमीन संबंधित घोटाले किएअभी एसडीएम प्रयागराज थे रामजीत मौर्यएसडीएम श्रावस्ती जेपी चौहान पर कार्रवाई हुईदोनों को राजस्व परिषद से अटैच किया गया
लखनऊ - राजधानी के 14 थानों में जल्द ही खोले जाएंगे ई-मालखाने, लॉकडाउन खुलते हैं ई-मालखानों का किया जाएगा उद्घाटन, विभूति खंड और गाजीपुर थानो से होगी ई-मालखानो की शुरुआत, अब एक क्लिक पर माल खाने में मौजूद हर चीज प्रोफाइल के जरिए खुलेगी, 30 लाख रुपए की लागत से बनाए जाएंगे ई-मालखाने।
लखनऊ - यूपी में आज से महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए सभी जनपदों में 2 स्पेशल सेंटर किए जाएंगे स्थापित, महिला तथा संयुक्त चिकित्सालय में अलग सेंटर किए जाएंगे स्थापित, महिलाओ की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम, मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में दिया था आदेश।
लखनऊ - ग्रामीण इलाकों में कल से मेगा टीकाकरण की तैयारी, शहरी क्षेत्र के 3 मेगा शिविर में अभियान की सफलता को देखकर इसी तर्ज पर ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाने की तैयारी, गांवो-मजरो से लाभार्थियों को मेगा वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाएंगी बसें, सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा वैक्सीनेशन।
लखनऊ - काला धुआ फेंकने वाले वाहन अब शहर में नहीं कर पाएंगे प्रवेश, पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रदूषण रोकने के लिए परिवहन विभाग ने तैयार की योजना, नगर के सभी सीमाओं पर प्रवर्तन दस्ते की की जाएगी तैनाती, प्रवर्तन दस्ता भारी वाहनों की जांच करेंगे और मानक से ज्यादा प्रदूषण मिलने पर किया जाएगा चालान।
लखनऊ - यूपी की पंचायतों में खाली पदों के लिए नामांकन आज, 12 जून को होना है खाली पदों के लिए फिर से मतदान, 141007 पदों के लिए 12 जून को होनी है वोटिंग, आज सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा नामांकन।
लखनऊ - यूपी में जल्द खाली पड़े निगमों, आयोगों के पदों को भरने की तैयारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के नामों पर की चर्चा, जल्द ही इन नामों की सूची सरकार को भेजी जाएगी।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें