देवरिया 10 जुलाई । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पथरहट (गौरी बाजार) के निरीक्षण में मिली खामियों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी गौरी बाजार को चेतावनी दी है तथा उन्हें सचेत करते हुए कहा है कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार सुनिश्चित करें। इसकी पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रभावी पर्यवेक्षण में शिथिलता उजागर हुई। निरीक्षण पंजिका में खंड शिक्षा अधिकारी के भ्रमण अथवा निरीक्षण का कोई अंकन नहीं पाया गया तथा शिक्षक-अभिभावक बैठक की भी कोई सूचना अंकित नहीं मिली, जिसके लिए जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें