देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, जनपद शाखा देवरिया की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश (बी.एन.एस.) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन हित में लिए गए एक अत्यंत ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय का पुरजोर स्वागत किया गया।
बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष आर. के. वर्मा एवं सम्मानित महामंत्री आर. के. निगम का सहृदय आभार व्यक्त किया। जिनके द्वारा देवरिया के जनपद अध्यक्ष और समर्पित कर्मठ साथी मदन मोहन पाठक (वर्तमान प्रांतीय संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ) को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का "प्रांतीय उपाध्यक्ष" नामित किया गया है।
इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मदन मोहन पाठक को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से न केवल देवरिया जनपद बल्कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायत अधिकारियों और राज्य कर्मचारियों में हर्ष की लहर है। पाठक जी के कुशल नेतृत्व, लंबे संगठनात्मक अनुभव और कर्मचारियों के हितों के प्रति उनके अटूट समर्पण से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को और अधिक सुदृढ़ता, मजबूती एवं व्यापक विस्तार मिलेगा। संघ के सभी साथियों ने शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त किया कि पाठक के मार्गदर्शन में संगठन प्रांतीय स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं गतिशील होकर नई ऊंचाइयों को छुएगा।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे नागेश प्रताप सिंह (जिलामंत्री), धनंजय यादव, रत्नेश द्विवेदी, ज्योति स्वरूप, दीनानाथ प्रजापति, राकेश सिंह, संजीव गुप्ता, सत्येंद्र यादव एवं संघ के अन्य सभी साथीगण व पदाधिकारी उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें