Good Daily News...


शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

पीएम केयर्स योजना के बच्चों से सीडीओ ने किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य के लिए दिए आवश्यक निर्देश



 

  देवरिया 10 जुलाई । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना एवं महिला कल्याण विभाग, देवरिया की समीक्षा बैठक  मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई।

           मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए वन स्टॉप सेंटर, राजकीय बाल गृह (बालक), जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या सुमंगला योजना एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के अंतर्गत उपस्थित बच्चों के साथ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वाद-संवाद करते हुए एक-एक बच्चे के भविष्य की योजना एवं उनके आर्थिक विकास के संबंध में जानकारी ली गई।

जिस पर संरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि विकास खंड देवरिया सदर के अंतर्गत भटजमुआव निवासी रिद्धी पाण्डेय एवं सिद्धी पाण्डेय के लिए आवास उपलब्ध नहीं है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आच्छादित कराए जाने की बात कही गई।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का नियमानुसार एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

          मुख्य रूप से ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य प्रकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की वार्षिक कार्ययोजना तैयार कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त बच्चों के स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों के साथ उनके संरक्षक भी उपस्थित रहे।

        बैठक में मुख्य रूप से स्कन्द कुमार मिश्रा, जिला परिवीक्षा अधिकारी, राम कृपाल, प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल गृह (बालक),  सावित्री राय, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, जय प्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई,  रणजीत सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी,  नीतू भारती, प्रबंधक एवं  मीनू जायसवाल, मनोवैज्ञानिक, वन स्टॉप सेंटर, सैफ खान, कनिष्ठ सहायक, जिला परिवीक्षा कार्यालय तथा अमित कुमार उपाध्याय, प्रभारी कोऑर्डिनेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, देवरिया उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बॉलीवुड अभिनेता और शाहजहांपुर निवासी राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की जेल की सजा सुनाई

 बॉलीवुड अभिनेता और शाहजहांपुर निवासी  राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की जेल की सजा सुनाई है। दरअसल ये मामला 5 करोड़ रुपये के चेक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789