Good Daily News...


मंगलवार, 7 जुलाई 2026

घंटे बाद गोरा नदी से मिला मजदूर का शव, परिजनों में मचा कोहराम

 



*बेलवा दुबौली जीरो प्वाइंट बंधे पर ठोकर निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, शौच के लिए नदी किनारे गए मजदूर का फिसला था *

रुद्रपुर (देवरिया)। एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा दुबौली जीरो प्वाइंट बंधे के पास गोरा नदी में डूबे मजदूर का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को नदी में शव उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पहचान कुशीनगर जनपद के सरया थाना क्षेत्र के कटाई भरपूरवा गांव निवासी 35 वर्षीय मुकेश यादव के रूप में हुई। मुकेश बेलवा दुबौली जीरो प्वाइंट बंधे पर ठोकर निर्माण कार्य में मजदूर के रूप में कार्यरत था। रविवार की रात करीब नौ बजे वह शौच के लिए गोरा नदी के किनारे गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि उसने बचाव के लिए शोर भी मचाया, लेकिन अंधेरा होने और आसपास तत्काल कोई मौजूद न होने के कारण समय रहते उसकी मदद नहीं हो सकी। देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में बह गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना पर एकौना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की दो टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। जवानों ने नावों की सहायता से कई घंटों तक गोरा नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिल सकी।

करीब 24 घंटे बाद जीरो प्वाइंट बंधे से लगभग 500 मीटर दूर नदी में शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के शव की पहचान होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां सुनती देवी अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। परिवार के अन्य सदस्यों का भी दुख से बुरा हाल था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और मजदूरों की आंखें भी नम हो गईं। साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि मुकेश मेहनती और मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था तथा परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करता था।

एकौना थाना पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के बीच भी शोक का माहौल है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देवरिया: गैस सिलेंडर में रिसाव से झोपड़ी में लगी भीषण आग, गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख

  देवरिया। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण एक गरीब परिवार की झोपड़ी में भीषण आग लग गई। देखत...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789