* रूद्रपुर नगर में एक दिवसीय एन.डी.एस. स्वास्थ्य शिविर।
* नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम व चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ।
रूद्रपुर देवरिया। समूचा विश्व असाध्य बीमारियों की चपेट में है।रोज नई नई दवाईयां बाजार में आ रही है, लेकिन बीमारियां खत्म होने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। बीमारियों से मुक्ति पाने का सबसे अच्छा विकल्प है, एनडीएस तकनीकी। यानी भोजनालय की प्रक्रिया में बदलाव कर मानव शरीर को बीमारियों से हमेशा के लिए मुक्त कर सकता है।
गुरुवार को रूद्रपुर के रामजी साहेब पीजी कॉलेज में राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, रूद्रपुर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय एनडीएस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ मोटिवेशनल स्पीकर सीए सुनील कुमार गुप्ता ने उक्त उदगार व्यक्त करते हुए बताया कि किस प्रकार हम सभी अपने दैनिक भोजन की तकनीकी में बदलाव कर अपने शरीर को पूर्ण निरोगी बना सकते है। शिविर में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी में यह भ्रांति है कि बिना भोजन के हम कमजोर या बीमार हो जायेंगे जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। हमें यह समझना होगा कि दवाइयां बीमारी को खत्म नहीं करती केवल उसकी शक्ति कम करती है और
भोजन हमारी शक्ति नहीं आसक्ति है।
भोजन के केवल तीन कार्य ही है, शरीर का बनना, 25 वर्ष की उम्र तक उसका विकास करना और मांसपेशियों के टूट फूट की रिपेयरिंग करना। हमारे ऋषि मुनियों, रामायण और गीता की माने तो शक्ति प्राप्ति के तीन साधन होते हैं पहला
अच्छी नींद दूसरा ध्यान और तीसरा संकल्प। शरीर को स्वस्थ और पुष्ट रखने के लिए उन्होंने भगवान राम के वनवास के दिनों का उदाहरण देते हुऐ कहा कि हम सब प्राकृतिक तरीके को अपना कर रोग मुक्ति पा सकते है इसके लिए पत्रम, पुष्पम, फ़लम, तोयम की शरण में जाना होगा। उन्होंने एनई भोजन तकनीकी से रोगमुक्ति के सिद्धान्त के संस्थापक इंजी. बी बी चौहान का उदाहरण देते हुए बताया कि वे बचपन से ही बहुत सी बीमारियों से ग्रसित थे। यहां तक कि उन्होंने आत्महत्या का मन बना लिया लेकिन रामायण के प्रसंग के अध्ययन से उन्हें प्रेरणा मिली कि जिस प्रकार कंदमूल आदि के सेवन से भगवान राम चौदह वर्षों तक वन में रह गए ।उसी प्रकार हम भी प्रकृति की शरण में जाकर स्वस्थ हो सकते है, यही से एनडीएस तकनीकी का जन्म हुआ और आज इसे अपना कर देश विदेश के करोड़ों लोग रोगमुक्त जीवन जी रहे है। उन्होंने बताया कि इस तकनीकी के सिद्धांतों का पालन करते हुए ग्रीन ज्यूस, अपक्व भोजन सिद्धांत से कैंसर जैसे गंभीर रोगों का इलाज संभव है। डॉ आदित्य मिश्रा ने एक्युप्रेशर विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने ताली बजवाकर सभी को एक्यूप्रेशर के लाभ के विषय में बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, प्रबंधक सूर्य प्रकाश जायसवाल और चेयरमैन सुधा निगम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुये छट्ठे लाल निगम ने एनडीएस विशेषज्ञ का अपने नगर में स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम, डीएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक सूर्य प्रकाश जायसवाल,इंजीनियर सुशील चंद्र गुप्ता, सुभाष चंद्र जायसवाल, ब्रह्माकुमारी रीना दीदी, सरस चंद जायसवाल,राणा प्रताप सिंह, संजय कुमार यादव, शिवहरि त्रिपाठी, गिरीश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें