बरनवाल सेवा सदन में जुटे चालीस जनपद के गतिविधि प्रमुख
एवं गतिविधि प्रभारी।
एकल अभियान का कार्य सराहनीय, एकल अभियान सुदूर गांव में शिक्षा , आरोग्य व पर्यावरण संरक्षण को कर रहा मजबूत।
राजेश्वर सिंह
उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम।
एकल अभियान प्रभाग के 12 हजार गांव को आदर्श ग्राम बनाएगा।
राघवेंद्र सैनी
देवरिया।
एकल अभियान प्रभाग 4 के तीन दिवसीय नैपुण्य वर्ग /प्रशिक्षण गतिविधि विभाग का शुभारंभ बरनवाल सेवा सदन कसया ढाला देवरिया में मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह (उपाध्यक्ष बीज विकास निगम उत्तर प्रदेश) दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, हरेंद्र जायसवाल वरिष्ठ व्यवसायी देवरिया, राघवेंद्र सैनी ,अरविन्द कन्नौजिया केंद्रीय टोली सदस्य गतिविधि विभाग , गतिविधि प्रशिक्षक पी4,पी 5 ने सामूहिक रूप से किया।
प्रशिक्षण में संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश के गतिविधि विभाग के कार्यकर्ता, प्रभारी एवं समिति के पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग को मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजेश्वर सिंह एकल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व से मैं एकल अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुआ हूं। एकल अभियान भारत वर्ष के ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्ति निर्माण का महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहा है। मैं हमेशा एकल अभियान के साथ हूं। हम सब मिल कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेंगे। एकल अभियान शिक्षा, आरोग्य, प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण, के कार्य को ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत कर रहा है।
प्रशिक्षणवर्ग को एकल अभियान गतिविधि विभाग केंद्रीय टोली सदस्य राघवेंद्र सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि एकल अभियान के माध्यम से प्रभाग के बारह हजार गांव को आदर्श ग्राम बनाएगा।समाज को जागृत कर गौ माता, गंगा माता, धरती माता को संरक्षित करना चाहते हैं। इस हेतु विभिन्न सत्रों के माध्यम से इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञ शिक्षा, आरोग्य, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, सरकार के जनकल्याणकारी कार्य, सूचना का अधिकार, महापुरुषों की जयंती का कार्यक्रम, योग,आयुर्वेद ग्राम स्वराज आदि विषयों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
प्रशिक्षण वर्ग की
अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नेता/व्यवसायी हरेंद्र जायसवाल ने सभी अतिथि एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए एकल अभियान के कार्यों की सराहना करते हुए अभियान के साथ जुड़े रहने का आश्वासन दिया। अंत में चौपाई के साथ सत्र का समापन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में संतुलित आहार पारंपरिक चिकित्सा एवं घरेलू उपचार वन औषधि अकाल पाठशाला व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सामाजिक स्वच्छता प्राकृतिक खेती जैविक खेती आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उत्तर प्रभाग पी4 के अरविंद कनौजिया, मालिक राम पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग गतिविधि प्रमुख, संजय सूर्या संभाग अभियान प्रमुख, देवनारायण संभाग गतिविधि प्रमुख मध्य उत्तर प्रदेश, प्रहलाद गतिविधि प्रमुख दक्षिण उत्तर प्रदेश, डॉक्टर राजेश, ज्ञान सिंह अंचल गतिविधि प्रमुख, सर्वेश नाथ त्रिपाठी , मार्कण्डेय मिश्रा, पवन जायसवाल,अटल बरनवाल, राजेश जायसवाल, दीपक त्यागी, गोलू मद्धेशिया ,सुभाष मौर्य, लालमणि आदि उपस्थित रहे।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें