*अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए फलदार पौधे, जनपद को हरा-भरा बनाने का किया आह्वान*
*देवरिया 12 जुलाई ।"एक पेड़ मां के नाम" वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत शासन द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार प्रथम तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बैतालपुर विकासखंड अंतर्गत सिरजम ग्राम ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अंत्योदय कार्डधारकों एवं समूह की महिलाओं को पौधे वितरित किए। अंत्योदय कार्डधारकों एवं समूह की महिलाओं को फलदार पौधे उपलब्ध कराए गए, ताकि भविष्य में उन्हें पौष्टिक फल प्राप्त हो सकें।
जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी ने अमृत सरोवर, प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक "एक पेड़ मां के नाम" लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, संरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण के लिए सभी लोग आगे आकर वृक्ष लगाएं और जनपद को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।
आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामवासी, अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय जन बढ़-चढ़कर सहभागी बने और वृक्षारोपण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर जिलाधिकारी द्वारा फलदार एवं रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण की आयोजन की अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रेम नारायण सिंह, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय साहित बीएससी सहित अन्य अधिकारी ग्रामवासी प्रबुद्ध जान आज उपस्थित रहे।
इसके उपरांत नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने गौरी बाजार विकासखंड के पाननकुंडा एवं ग्राम पंचायत इंदुपुर में विकसित भारत जी रामजी योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर के तट पर भी वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने स्काउट-गाइड एवं छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
*‘‘ एक पेड़ माॅ के नाम‘‘ जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह *
आज दिनांक 12.07.2026 को दीवानी न्यायालय के परिसर में मा0 जनपद न्यायाधीश देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण अधिवक्ता न्यायालयकर्मी, डिफेंस काउंसिल, पीएलवी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में ‘‘एक पेड़ माॅ के नाम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कहां गया की पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता हैं। मानव और पर्यावरण एक दूसरे से संबंधित तथा एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। हमे प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए और अपने स्तर से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाना चाहिए ताकि भविष्य मे पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं रखा जा सके। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्रीमती अर्चना ने कहा कि जैसे माॅ का प्रेम वात्सल्य होता है उनका व बच्चे का रिश्ता ममत्व का होता है उनके आँचल में बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है उसी प्रकार पौधे भी अपना वात्सल व संवेदनाऐं मनुष्यों को देते है इसलिए पौधे को भी संरक्षित कर इनको संवारना चाहिये। उन्होंने वृक्ष को जीवन के लिए प्रकृति का उपहार बताते हुए कहा कि वृक्षों के कारण ही पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित है। हम सभी को वृक्षों की महत्ता एवं उपयोगिता को समझते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें