बैतालपुर, देवरिया। महुआडीह चौराहे पर शुक्रवार को एक सांड द्वारा पतरू (42) को हमला कर घायल किए जाने की घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।
खंड विकास अधिकारी अविनाश त्रिपाठी के निर्देश पर टीम गठित कर हमलावर सांड को पकड़ने के लिए भेजी गई। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी मौके पर पहुंचे और हमलावर सांड के साथ-साथ 3 अन्य आवारा बछड़ों को भी बेहोशी का इंजेक्शन देकर काबू में किया।
इसके बाद ग्राम सचिव संजय यादव एवं ग्राम प्रधान संजय कुमार की मौजूदगी में सभी पशुओं को वाहन पर लादकर *वृहद गोआश्रय सुकरौली* भेजवाया गया।
सांड को पकड़ने में पंचायत सहायक शिलरतन, सफाई कर्मियों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी विशेष सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद सांड को नियंत्रित किया जा सका।
हमलावर सांड के पकड़े जाने से महुआडीह चौराहे के स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें