Good Daily News...


मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



 

          ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


*


     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 30 दिसम्बर 2025*

                 *मंगलवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 07:53 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी - 29:02 तक (यानी अगले दिन सूर्योदय से पहले 05:02 तक)

*🌠नक्षत्र-* भरणी - 27:59 तक

*🌠पश्चात्-* कृत्तिका

*💫करण-* गर - 07:53 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* सिद्ध - 25:01 तक

*✨पश्चात्-* साध्य

*🌅सूर्योदय-* 07:13

*🌄सूर्यास्त-* 17:33

*🌙चन्द्रोदय-* 13:33

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:02 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 14:58 से 16:16

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष सुदी दशमी 07:53 तक पश्चात् एकादशी 29:02 तक (यानी अगले दिन सूर्योदय से पहले 05:02 तक) , पुत्रदा एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए) , शाम्ब दशमी व सूर्य पूजा (उड़ीसा) , श्री श्याम बाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 18:26 से 29:01 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:59 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:59 से ,"शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान श्री शान्तिनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी) , श्री गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज जयन्ती (पौष शुक्ल एकादशी) , श्री तैलंग स्वामी की 419वीं जन्म वर्षगाँठ (पौष शुक्ल एकादशी) , भगवान अजितनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल एकादशी) , उर्स मेला पूर्ण (अजमेर) , शरद् उत्सव पूर्ण (माउंट आबू) , श्री रमण महर्षि जयन्ती , वैज्ञानिक श्री विक्रम साराभाई स्मृति दिवस व स्वतंत्रता सेनानी श्री यू किंग नंगबाह पुण्यतिथि (163वीं)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 पौष सुदी द्वादशी 25:50 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , एकादशी तिथि का क्षय , पुत्रदा / वैकुण्ठ एकादशी व्रत (वैष्णव अर्थात् साधु संन्यासी आदि के लिए)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*पूजनीया  महाभागाः*

    *पुण्याश्च   गृहदीप्तयः ।*

*स्त्रियः श्रियो गृहस्योक्तास्-*

    *तस्माद् रक्ष्या विशेषतः।।*

      ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-११

 *अर्थात्👉* 

       _स्त्रियाँ घर की लक्ष्मी कही गई हैं। ये अत्यन्त सौभाग्यशालिनी, आदर के योग्य, पवित्र तथा घर की शोभा हैं, अतः इनकी विशेषरूप से रक्षा करनी चाहिए।_

🌹


*30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1687 - भारत - एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।

1703 - जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।

1731-  पहला यूएस अमेरिकी संगीत कार्यक्रम बोस्टन के पीटर पेल्हाम में शुरू किया गया।

1803 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

1853 - गोडसेन खरीद: दक्षिण पश्चिम में रेल भवन की सुविधा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मैक्सिको से लगभग 77,000 किमी 2 (29,600 वर्ग मील) भूमि खरीदा।

1861 - अमेरिकी बैंक ने सोने के ऊपर भुगतान बंद किया।

1870 - स्पेन के प्रधान मंत्री की हत्या कर दी गयी। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1873 - अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन।

1880 - ट्रांसवाल एक गणतंत्र राज्य घोषित करने के बाद पॉल क्रूगर आईसीटी इसके पहले राष्ट्रपति बने।

1893 - रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1904 - पूर्वी बोस्टन सुरंग को खोला गया।


1906 - अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।

1922 - रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।

1935 - इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।

1938 – वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।

1943 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

1947 – रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।

1949 - भारत ने चीन को मान्यता दी।

1975 - अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

1979 - पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

1993 – वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी।

1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।

2000 - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।

2001 - लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।

2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

2003 - आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।

2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।

2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।

2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

2012 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।

2019 - सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया।

2019 - रेलवे ने आरपीएफ का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया।

2019 - रूस और यूक्रेन ने गैस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 34वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।

2020 - डीआरडीओ ने भारतीय नौसेना के साथ गोवा तट से कुछ दूर समुद्र में आकाश से सतह पर उतारे जा सकने वाले कंटेनर ‘सहायक-एनजी’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण सम्‍पन्‍न किया।

2020 - दक्षिण सीरिया में एक बस पर हुये आतंकवादी हमले में कम से कम 28 यात्रियों की मौत हुई।

2020 - यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत व करीब 50 लोग घायल हुए।

2021 - भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए उपयोगी उच्च-प्रदर्शन वाला ट्रांजिस्टर मॉडल व सर्किट तैयार किए।

2022 - भारतीय तटरक्षक बल ने दस बहु उद्देश्यीय ड्रोन का पहला अनुबंध पूरा कि‍या।

2022 - मेक्सिको में बस पलटने से 15 लोगों की मौत व 47 घायल हुए।

2023 - पीएम मोदी ने अयोध्या में ₹15000 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

2023 - कर्तव्य पथ पर अपना सम्मान छोड़ विनेश फोगाट ने अर्जुन अवॉर्ड लौटाया।

2023 - यूक्रेन के हमले में रूस में दो बच्चों सहित 20 लोगों की मौत, 111 घायल हुए।

2024 - ISRO ने अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च करके इतिहास रचा।


*30 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1865 - रुडयार्ड किपलिंग - एक ब्रिटिश लेखक और कवि थे। 

1879 - रमण महर्षि - बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।

1902 - आचार्य रघुवीर - महान भाषाविद, विद्वान्‌, नेता तथा भारतीय धरोहर के मनीषी थे। 

1922 - भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ।

1923 - प्रकाशवीर शास्त्री - संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध।

1935 - मैनुअल आरों - प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर।

1944 - वेद प्रताप वैदिक - भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी।

1950 - हनुमप्पा सुदर्शन- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।


*30 दिसंबर को हुए निधन👉*


1706 – पुडुचेरी के संस्थापक व भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।

1862 - यू किंग नंगबाह - ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने के लिए, पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के जोवाइ शहर में सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई थी।

1968 - ट्रीगवी ली - प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।

1971 – जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।

1975 - दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।

1990 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।

2009 - राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।

2010 - वेटाथ बालकृष्ण अरदी - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

2014 - जे. बी. मोरायश - कोंकणी भाषा के कवि व लेखक थे (कन्फर्म नहीं)।

2015 - मंगेश के. पाडगाँवकर - मराठी भाषा के विख्यात साहित्यकार ।

2018 - मृणाल सेन - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता व निर्देशक।

2019 - नगालैंड विधानसभा के अध्‍यक्ष विखो-ओ योशू का मुंबई में निधन।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा (100) का निधन हुआ।

2023 - बाफ्टा पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार व प्राइमटाइम एमी पुरस्कार विजेता अंग्रेजी अभिनेता थॉमस जेफ्री विल्किंसन (75) का निधन हुआ।

2024 - आणविक मशीनों के विकास में अपने योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्कॉटिश-अमेरिकी रसायनज्ञ फ्रेजर स्टोडार्ट (82) का निधन हुआ।


*30 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान श्री शान्तिनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी)।

🌟 श्री गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज जयन्ती (पौष शुक्ल एकादशी)।

🌟 श्री तैलंग स्वामी की 419वीं जन्म वर्षगाँठ (पौष शुक्ल एकादशी)।

🌟 भगवान अजितनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल एकादशी)।

🌟 उर्स मेला पूर्ण (अजमेर)।

🌟 शरद् उत्सव पूर्ण (माउंट आबू)।

🌟 श्री रमण महर्षि जयन्ती।

🌟 वैज्ञानिक श्री विक्रम साराभाई स्मृति दिवस।

🌟 स्वतंत्रता सेनानी श्री यू किंग नंगबाह पुण्यतिथि (163वीं)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻

Share:

सोमवार, 29 दिसंबर 2025

डॉ श्रीनिवास प्रसाद बने देवरिया के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

 



देवरिया। जनपद के नव नियुक्त मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। डॉ श्रीनिवास इसके पूर्व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मछली शहर जनपद जौनपुर में पदस्थ थे। जनपद के पूर्व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द कुमार वैश्य पदोन्नत होकर अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन अयोध्या में पदस्थ हो गये हैं।

डॉ श्रीनिवास प्रसाद को जनपद आगमन पर पशु-चिकित्सकाविद डॉ ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ दिग्विजय यादव, डॉ अमित सिंह, डॉ सुनील कुमार,डॉ सतीश कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ से शिवराम पति त्रिपाठी , निशाकान्त तिवारी व अशोक कुमार, वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती व दूधनाथ तथा विकास भवन से राम प्रताप सिंह,कृष्णकांत त्रिपाठी, लोकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया।

Share:

विश्वकर्मा गौरव सम्मान–2026 आयोजन को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित

 



 देवरिया! रुद्रपुर विश्वकर्मा प्रकटोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सृजन, श्रम और संस्कार की उस परंपरा का उत्सव है, जिसने समाज को निर्माण की दिशा दी है। इसी भावभूमि पर वर्ष 2026 में प्रस्तावित विश्वकर्मा गौरव सम्मान के आयोजन को लेकर समाजजनों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, कारीगरों, शिल्पकारों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में यह स्पष्ट रूप से उभर कर आया कि विश्वकर्मा समाज के उस्ताद, कारीगर और शिल्पकार केवल औज़ारों से नहीं, बल्कि अपने कौशल से राष्ट्र का निर्माण करते हैं। ऐसे कर्मयोगियों को सम्मानित करना केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का दीप जलाना है।

चर्चा के दौरान आयोजन की रूपरेखा, सम्मान के मापदंड, चयन प्रक्रिया और सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर गंभीर मंथन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित न रहकर पूरे समाज की सामूहिक चेतना का प्रतीक बने, यही प्रयास होना चाहिए।

आज आवश्यकता है कि हम अपने परंपरागत कौशल को आधुनिक समय के साथ जोड़ें और विश्वकर्मा समाज की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। विश्वकर्मा गौरव सम्मान–2026 उसी दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध हो सकता है।

यह बैठक एक कार्यक्रम की तैयारी भर नहीं थी, बल्कि समाज के आत्मसम्मान और एकता के लिए लिया गया संकल्प थी—जिसे अब कर्म में बदलना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन तिथि, स्थान, चयन प्रक्रिया, सम्मान के मानदंड तथा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि विश्वकर्मा समाज के मेहनतकश उस्तादों, कारीगरों और तकनीकी दक्षता से समाज को दिशा देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

समिति सदस्यों ने आयोजन को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न उपसमितियों के गठन, प्रचार-प्रसार, अतिथियों के चयन तथा सामाजिक सहभागिता पर जोर दिया। साथ ही, अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि विश्वकर्मा गौरव सम्मान–2026 को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनाने हेतु सभी सदस्य मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिसमें जोधन विश्वकर्मा, प्रद्युम्न शर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी, राजकुमार विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, अशोक विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, लाल बहादुर विश्वकर्मा, मोहन लाल विश्वकर्मा, रामअवतार विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, श्रीनिवास विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, पुजारी ओम प्रकाश विश्वकर्मा, पुजारी राममिलन विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Share:

फैमिली आईडी से सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ : सीडीओ

 



 *देवरिया 29 दिसंबर।मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में अध्यासित परिवारों के लिए फैमिली आईडी (एक परिवार–एक पहचान योजना) लागू की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 3.5 करोड़ परिवार निवासरत हैं, जबकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित व्यक्तियों की संख्या करीब 14.92 करोड़ है।

उन्होंने बताया कि जो परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आच्छादित नहीं हैं तथा राशन कार्ड के पात्र नहीं हैं, उनके लिए फैमिली आईडी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। फैमिली आईडी के माध्यम से भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना सरल होगा। ऐसे परिवार जो अभी तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, वे भी स्वेच्छा से फैमिली आईडी बनवा सकते हैं।

फैमिली आईडी के लिए आवेदन फैमिली आईडी पोर्टल https://familyid.up.gov.in पर स्वयं किया जा सकता है या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड आवश्यक है तथा आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है, जिससे ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जा सके। किए गए आवेदन का सत्यापन शहरी क्षेत्र में उप जिलाधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा। सत्यापन के उपरांत आवेदकों को प्रिंटेड एवं लैमिनेटेड फैमिली आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

       सीडीओ ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित न होने वाले परिवारों से अपील की है कि वे शीघ्र फैमिली आईडी के लिए आवेदन करें, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके।

Share:

नवागत सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

 



देवरिया 29 दिसंबर ।

नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह (आईएएस) ने गत 26 दिसंबर को ही जनपद में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी।


सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की नियमित समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ कार्य कराया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच सके।


उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से अपेक्षा करते हुए कहा है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।


उल्लेखनीय है कि श्री सिंह इससे पूर्व गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव के पद पर कार्यरत थे। शासन के हालिया प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें देवरिया का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Share:

मुख्यमंत्री से मिले तीरंदाज संजीव कुमार सिंह देवरिया में आने का दिया निमंत्रण पत्र

 


*कन्हौली (रूद्रपुर )स्थित संजीवा सिंह तीरंदाजी अकादमी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सज धज कर तैयार।



*14 जनवरी के बाद समय देने का किया निवेदन।


*साथ में रहे भाजपा कार्यकर्ता अंबरीषधर द्विवेदी।




देवरिया। संजीवा सिंह तीरंदाजी अकादमी कन्हौली के मेंटर संस्थापक तीरंदाज संजीव सिंह ने शुक्रवार को 

 लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देवरिया के कन्हौली स्थित अकादमी में पधारने का निमंत्रण पत्र सौंपा, साथ में भाजपा कार्यकर्ता अंबरीषधर द्विवेदी भी मौजूद रहे।जहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तीरंदाजी अकादमी सज धज कर तैयार है। वही  ग्रामवासी भी मुख्यमंत्री का गांव में दर्शन पाने को लालायित है । बता दें कि नवंबर माह से ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम टलता आ रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री के *विकसित भारत के विज़न और भारत के शीर्ष 10 वैश्विक खेल शक्तियों* में से एक बनने के संकल्प के अनुरूप, हमने संजीवसिंह तीरंदाजी संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल, ग्राम कन्हौली, जिला देवरिया में एसबीआईएफ एसीई तीरंदाजी अकादमी और खेल विज्ञान केंद्र की स्थापना की है। संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया है कि वे 14 जनवरी 2026 के बाद किसी भी तिथि को एसबीआईएफ एसीई तीरंदाजी अकादमी और उपरोक्त सुविधाओं के उद्घाटन समारोह हेतु समय निर्धारित कर अनुग्रह प्रदान करें।

इस अकादमी की परिकल्पना ग्रामीण भारत के प्रतिभाशाली एथलीटों को ओलंपिक स्तर की कोचिंग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एकीकृत खेल विज्ञान सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्टता केंद्र के रूप में की गई है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलतापूर्वक प्रतिस्पर्धा कर सकें।

हमारे साझेदारों के साथ विकसित की जा रही अन्य सुविधाएं इस प्रकार हैं:

1. भारत का पहला ग्रामीण पैरा केंद्र, जो विशेष रूप से ग्रामीण भारत के पैरा-एथलीटों के प्रशिक्षण, पुनर्वास और दीर्घकालिक विकास के लिए समर्पित है; और

2. ओलंपिक स्पोर्ट्स हॉस्टल, जिसका उद्देश्य होनहार एथलीटों को आवासीय और उच्च-प्रदर्शन प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करना है।


3. मिशन ओलंपिक स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप, जिसके तहत गोरखपुर और देवरिया जिलों के 20 वंचित बच्चों को श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में खेल के साथ-साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

बता दें कि इस गांव में पूर्व में गोरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर रहे ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज

व गोरखपुर के सांसद रहते मुख्यमंत्री जी इस गांव में पूर्व में भी पधार चुके हैं।

Share:

यूपी में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद

 ब्रेकिंग 



लखनऊ।

यूपी में 12वीं तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद


सीएम ने ठंड में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए


शीतलहर को देखते हुए CM योगी ने दिए निर्देश


1 जनवरी तक सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल बंद


आज से 1 जनवरी तक 12वीं तक सभी स्कूल बंद

Share:

आज का राशिफल


      


 *29 दिसम्बर 2025 , सोमवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान - सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 29 दिसम्बर 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 10:14 तक

*🗒पश्चात्-*  दशमी 

*🌠नक्षत्र-* रेवती - 07:41 तक

*🌠पश्चात्-* अश्विनी 

*💫करण-* कौलव - 10:14 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* परिघ - 07:36 तक

*✨पश्चात्-* शिव

*🌅सूर्योदय-* 07:12

*🌄सूर्यास्त-* 17:33

*🌙चन्द्रोदय-* 12:54

*🌛चन्द्रराशि-* मीन - 07:41 तक

*🌛पश्चात्-* मेष

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:02 से 12:43

*🤖राहुकाल-* 08:30 से 09:47

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


_*🔅आज सोमवार को 👉 पौष सुदी नवमी 10:14 तक पश्चात् दशमी शुरू , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:41 से , बुध मूल नक्षत्र धनु राशि में 07:24 पर , पंचक 07:41 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 30:05 तक , कुमारयोग , साम्ब दशमी (उड़ीसा) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान शान्तिनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी अनुसार कल भी) , आचार्य जिनानन्द सागर पुण्य दिवस (खतरगच्छ जैन , पौष शुक्ल नवमी) , शरद् उत्सव प्रारंभ (माउंट आबू) , श्री राजेश खन्ना जयन्ती , श्री रामानंद सागर जयन्ती व चित्रकार श्री मंजीत बावा स्मृति दिवस।*_ 

*_🔅कल मंगलवार को 👉 पौष सुदी दशमी 07:53 तक पश्चात् एकादशी 29:02 तक , पुत्रदा एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए) , विघ्नकारक भद्रा 18:26 से 29:01 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:59 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यस्य मन्त्रं न जानन्ति*

    *बाह्याश्चाभ्यन्तराश्च  ये।*

*स  राजा  सर्वतश्चक्षुश् -*

    *चिरम् ऐश्वर्यम् अश्नुते।।*

         ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-१५

 *अर्थात्👉*  

       _जिस राजा की मन्त्रणा को उसके बहिरंग एवं अन्तरंग कोई भी मनुष्य नहीं जानते, सब ओर दृष्टि रखनेवाला वह राजा चिरकालतक ऐश्वर्य का उपभोग करता है।_


*29 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1530 - मुग़ल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।

1705 - प्रॉपर जॉयोट के "यिदोमनो" पेरिस में प्रीमियर किया गया।

1778 - ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।

1813 - 1812 के युद्ध में ब्रिटिश सैनिको ने न्यूयॉर्क में भैसों को जला दिया।

1845 - टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1911 - सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।

1911 - मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।

1922 - नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

1937 – ब्रिटेन की सरकार और आयरलैंड के नेताओं के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए किंतु द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ हो जाने के कारण ब्रिटेन की सरकार ने इस समझौते को क्रियान्वित नहीं किया।

1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

1972 - अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।

1972 - कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।

1975 – अमेरिका के न्यूयार्क स्थित ला गारडिया हवाई अड्डे पर बम धमाके में 11 की मौत हुई और 75 घायल हुए।

1975 - ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू।

1977 - विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर 'ड्राइव' बंबई (अब मुम्बई) में खुला।

1978 - स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।

1983 - भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।

1984 - कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देसम देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।

1985 - श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।

1988 - ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ।

1988 - सिद्धार्थनगर ज़िला का निर्माण बस्ती ज़िले में किया गया था। नए ज़िले में बस्ती का उत्तरी भाग शामिल है।

1989 - वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।

1996 – ग्वाटेमाला और ग्वाटेमाला नेशनल रिवॉल्यूशनरी यूनिटी के नेताओं ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर गृह युद्ध का अंत किया।

1996 - नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति।

2002 - पाकिस्तानी पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति मिली।

2004 - सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60,000 पहुँची।

2006 - चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।

2012 - मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग - पाकिस्तान में पेशावर के समीप आतंकवादियों के हमले में 21 सुरक्षाकर्मी मारे गये।

2019 - झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2019 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्‍चन को वर्ष 2018 का दादा साहेेब फाल्‍के सम्‍मान प्रदान किया।

2020 - भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र ने नेत्र संबंधी ट्यूमर के इलाज के लिए पहली देशज रूथीनियम 106प्लैक के रूप में आंखों के कैंसर के उपचार की पद्धति विकसित की।

2020 - क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिससे लगभग 6 लोगों की मौत हुई।

2021 - अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ द्वारा देश को संकल्प स्मारक समर्पित किया।

2021 - मिस्र न्यू डेवलपमेंट बैंक का चौथा नया सदस्य बना।

2022 - भारत-ऑस्‍ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्‍यापार समझौता लागू हुआ।

2022 - भारत ने चार सौ किमी की रेंज में लक्ष्य भेदने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया।

2023 - पूर्वी कांगो के दक्षिण किवु क्षेत्र में मूसलाधार बारिश व भूस्खलन से करीब 20 लोगों की मौत हुई।

2023 - उत्तरी मेक्सिको में हुए गोलीबारी से 6 लोगों की मौत हुई व 26 घायल हुए।

2023 - चीन ने सैटेलाइट इंटरनेट प्रौद्योगिकियों के लिए एक प्रायोगिक सैटेलाइट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

2023 - सातवां फेरी क्राफ्ट ‘मंजुला’ (यार्ड 786) भारतीय नौसेना को सौंपा।

2024 - 2024 - दक्षिण कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा जेजू एयर बोइंग 737-800 विमान लैंडिंग गियर में खराबी के कारण रनवे से फिसलकर बाड़ से जा टकराने से 179 लोगों की मौत हुई। 2 खुशकिस्मत जिंदा बचे


*29 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1844 - व्योमेश चन्द्र बनर्जी भारतीय बैरिस्टर एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे।

1881 - गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी - प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1889 – लैटिन अमरीका की प्रसिद्ध महिला लेखिका और कवियित्री गैबरीला मीस्ट्रल का चिली में जन्म हुआ।

1900 - 'दीनानाथ मंगेशकर' एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता , प्रसिद्ध नाट्य संगीत संगीतकार और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं गायक थे।

1904 - कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा - कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।

1917 - रामानन्द सागर - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक 'रामायण' के निर्माता।

1942- राजेश खन्ना, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

1944 - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।

1948 - सुधीश पचौरी - प्रसिद्ध आलोचक, प्रमुख मीडिया विश्लेषक, साहित्यकार, स्तंभकार और वरिष्ठ मीडिया समीक्षक।

1974 - टीना जतिन खन्ना (ट्विंकल खन्ना)  भारतीय अभिनेत्री।


*29 दिसंबर को हुए निधन👉*


1927 - हकीम अजमल ख़ाँ, राष्ट्रीय विचारधारा के समर्थक और यूनानी पद्धति के प्रसिद्ध चिकित्सक

1967 - ओंकारनाथ ठाकुर- प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक।

1980 - सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त।

1998 - विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।

2003 - शिवराज रामशरण एक भारतीय वैज्ञानिक थे।

2008 – प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हुआ।

2012 - एन्थोनी विलियम "टोनी" ग्रेग - चर्चित पूर्व इंग्लैंड क्रिकेट कप्तान तथा टेलीविजन कमेन्टेटर ।

2019 - श्री पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्‍वेशतीर्थ स्‍वामी जी का निधन।

2019 - संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने सामुदायिक कार्यो के लिए मशहूर भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नजर नंदी का निधन हो गया।

2020 - मशहूर फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर पियरे कार्डिन (98) का निधन हुआ।

2022 - ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले (82) का निधन हुआ।

2023 - लेबनान के जाने माने लेखक और चित्रकार रामजी तौफिक सलामे (70) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता जिम्मी कार्टर (100) का उनके जॉर्जिया स्थित घर पर निधन हुआ।


*29 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान शान्तिनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी अनुसार कल भी)।

🌟 आचार्य जिनानन्द सागर पुण्य दिवस (खतरगच्छ जैन , पौष शुक्ल नवमी)।

🌟 शरद् उत्सव प्रारंभ (माउंट आबू)।

🌟 श्री राजेश खन्ना जयन्ती।

🌟 श्री रामानंद सागर जयन्ती।

🌟 चित्रकार श्री मंजीत बावा स्मृति दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

सोते हुए मनमोहन सिंह को आया फोन कॉल, वित्त मंत्री बनकर बदल दी भारत की आर्थिक तकदीर....

 


*  मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि कृतज्ञ राष्ट्र आज उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।


*कहानी उस समय की जब देश दिवालिया होने की एकदम कगार पर खड़ा था*... 


* मनमोहन सिंह को एक टेक्नोक्रेट और सफल अर्थशास्त्री के रूप में जाना जाता है। 


* उन्होंने वित्तमंत्री रहते हुए भारत की आर्थिक तकदीर को बदलकर रख दिया।


*  दरअसल, 1991 में भारत दिवालिया होने के कगार पर खड़ा था। 


* विदेशी मुद्रा भंडार में महज 2,500-4,000 करोड़ रुपए रह गए थे, जो दो हफ्तों के आयात के लिए भी पर्याप्त नहीं थे। 


* खाड़ी युद्ध के चलते देश में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं। 


* भारत का मजबूत साझेदार सोवियत संघ का सूर्य अस्त हो रहा था।


* रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को अपना 47 टन सोना गिरवी रखना पड़ा था। लाइसेंस राज, बंद अर्थव्यवस्था और नियंत्रणों ने विकास के पैरों में जंजीरे बांध दी थी। 


* महंगाई दहाई अंक में थी और भुगतान संतुलन भी पूरी तरह से बिगड़ चुका था। 


* आर्थिक अस्थिरता के साथ ही भारतीय राजनीति भी हिचकोले खा रही थी। 


* पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के बाद 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत से दूर थी।


* पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अनुभवी और विद्वान पी.वी. नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना, जो उस समय राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहे थे। 


* 21 जून 1991 को पी.वी. नरसिम्हा राव ने भारत के 9वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद राव के सामने सबसे चुनौती भारत की माली हालत को ठीक करने की थी।


* पूर्व आरबीआई गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे मनमोहन सिंह, जिनकी ईमानदारी और विशेषज्ञता बेजोड़ थी।


*  वह उस समय UGC के अध्यक्ष थे और नीदरलैंड से एक सम्मेलन में हिस्सा लेकर लौटे थे। 


* दिल्ली में स्थित अपने घर में थकान से चूर होकर गहरी नींद में सो रहे थे। 


* तभी देर रात उनके घर का फोन बजा। यह फोन मनमोहन सिंह के दामाद विजय तनखा ने उठाया।


* फोन के दूसरी तरफ पीवी नरसिम्हा राव के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीसी अलेक्जेंडर थे।


* अलेक्जेंडर ने विजय तनखा से गुजारिश की वह मनमोहन सिंह को नींद से जगाए।


*  विजय तनखा द्वारा मनमहोन सिंह को जगाने के बाद अलेक्जेंडर ने उनसे मुलाकात की। 


* अलेक्जेंडर ने मनमहोन सिंह से कहा कि नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव उन्हें वित्त मंत्री बनाना चाहते हैं।


* जून 1991 को राष्ट्रपति भवन में मनमोहन सिंह का शपथ ग्रहण हुआ।


* 24 जुलाई 1991 को संसद में अपना पहला बजट पेश करते हुए उन्होंने अपने पहले बजट भाषण में कहा, "विक्टर ह्यूगो ने लिखा है कि दुनिया की कोई ताकत उस विचार को रोक नहीं सकती जिसका समय आ गया हो।


* उन्होंने भारत के बाजार को दुनिया के लिए खोल दिया। बजट में उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नींव पड़ी। 


* जिसे आम भाषा में LPG कहा गया। 


* लाइसेंस राज खत्म हुआ और विदेशी निवेश के दरवाजे खुल गए। 


* सार्वजनिक क्षेत्र का एकाधिकार समाप्त हुआ। रुपए का अवमूल्यन किया गया। इससे निर्यात को बढ़ावा मिला।


* इसका सकारात्मक असर जल्द ही दिखने लगा। भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर आई। विदेशी निवेश बढ़ा, विकास दर ऊंची हुई, और भारत बंद अर्थव्यवस्था से वैश्विक खिलाड़ी बना।


* इसका सकारात्मक असर जल्द ही दिखने लगा। भारतीय अर्थव्यवस्था पटरी पर आई। 


* विदेशी निवेश बढ़ा, विकास दर ऊंची हुई, और भारत बंद अर्थव्यवस्था से वैश्विक खिलाड़ी बना।


* आज, जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, उसकी जड़ें 1991 के उन सुधारों में हैं। 


* वो रात का फोन कॉल न केवल मनमोहन सिंह की जिंदगी बदला, बल्कि करोड़ों भारतीयों की तकदीर संवारी।


साभार ## 


विनम्र श्रद्धांजलि: स्व:   डॉ मनमोहन सिंह..

Share:

दिल्ली हाईकोर्ट ने एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी कम करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए..

बिग ब्रेकिंग!





*. केंद्र सरकार को 10 दिनों के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। 


*. अदालत ने यह निर्देश राजधानी में खराब हवा की क्वालिटी को देखते हुए दिया है। 


*याचिका में दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए जीएसटी कम करने की मांग की गई है।

Share:

14 साल के वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया।

 बिग ब्रेकिंग !



*भारतीय क्रिकेट के साथ विश्व में अपनी बल्लेबाजी से सनसनी फैलाने वाले..!


*. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। 


*. शुक्रवार को उन्हें द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 


*समारोह के बाद वह प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।

Share:

अभिनेत्री पर्णो मित्रा भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं..

 बिग ब्रेकिंग!


पश्चिम बंगाल!

*. पर्णो मित्रा ने मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की उपस्थिति में तृणमूल भवन में पार्टी की सदस्यता ली। 


*. मित्रा ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनकी भूल थी और वह ममता बनर्जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर तृणमूल में आई हैं। 


*मित्रा 2021 में भाजपा में शामिल हुई थीं, लेकिन सक्रिय नहीं रहीं।

Share:

घर-घर खोजे जाएंगे कालाजार के मरीज: सीएमओ

 


-कालाजार प्रभावित ब्लाकों के गांवों में चलेगा अभियान


-ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण


देवरिया, 26 दिसंबर, 2025। कालाजार उन्मूलन व एमएमडीपी कार्यक्रम से सम्बंधित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य कार्मियों का प्रशिक्षण शुक्रवार को सीएमओ डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुआ। स्वास्थ्य कार्मियों को कालाजार डोजियर से सम्बंधित ब्लॉक स्तरीय दस्तावेजीकरण, कालाजार रोगियों की खोज के लिए एसीडी अभियान और फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी प्रशिक्षण कराने की जानकारी दी गईं। 

प्रशिक्षण में सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि जिले के कालाजार प्रभावित ब्लाकों में जिन गांव में पिछले पांच वर्षों में कालाजार के मरीज मिले हैं उन गाँवों में घर-घर कालाजार रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इसको प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। अभियान के दौरान आशा कालाजार के पुराने मरीजों का फॉलोअप भी करेंगी। उन्होंने कहा कि कालाजार डोजियर से सम्बंधित ब्लॉक स्तर पर सभी अपूर्ण दस्तावेजों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही फाइलेरिया मरीजों को रोग प्रबंधन के लिए हर वर्ष मिलाने वाले किट समय से वितरित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए। जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा ने कालाजार रोग की पहचान, इसके प्रारंभिक व गंभीर लक्षण, संदिग्ध रोगियों की खोज, समय पर रेफरल, उपचार प्रक्रिया के साथ ही समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आशा कार्यकर्ता इस अभियान की सबसे मजबूत कड़ी हैं। इनकी सतर्कता, संवेदनशीलता व सक्रिय भागीदारी से ही प्रत्येक घर तक पहुंच बनाकर कालाजार रोगियों की समय रहते पहचान संभव हो सकेगी। प्रत्येक आशा को प्रति दिन 50 घरों में जाकर दो सप्ताह से बुखार वाले मरीजों को चिन्हित करेंगी। संदिग्ध मरीजों की पहचान होते ही इन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र रेफर करना आवश्यक है, ताकि समय पर जांच और इलाज शुरू किया जा सके।  इसके लिए एक माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा, इसमें कार्यक्षेत्र, लक्षित घरों की संख्या, फॉलोअप की तिथि व रिपोर्टिंग प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाएगा।

प्रशिक्षण डिप्टी सीएमओ डॉ आरपी यादव, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, हसमतुल्लाह, नवीन प्रकाश भारती सहयोगी संस्था डब्ल्यूएचओ, सीफार, पाथ के प्रतिनिधि सहित बीसीपीएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Share:

जिलाधिकारी ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक का किया स्थलीय निरीक्षण

 



*नगरपालिका को जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश


*शहीदों की धरोहरों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता : दिव्या मित्तल


देवरिया, 26 दिसंबर।

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने नगर क्षेत्र स्थित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्मारक परिसर की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए उसके संरक्षण, सर्वांगीण विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


*प्राथमिकता के आधार पर होगा स्मारक का कायाकल्प*

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका को निर्देशित किया कि शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक हमारी ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी धरोहर हैं, जिनका संरक्षण एवं गरिमामय विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


उन्होंने समुचित कार्ययोजना तैयार कर सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्मारक परिसर में स्वच्छता, नियमित सफाई, रंग-रोगन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था (पाथ लाइटिंग) तथा हरित पट्टी के विकास हेतु लैंडस्केपिंग कराए जाने के निर्देश दिए।


*युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल के रूप में होगा विकास*

जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद स्मारक को इस प्रकार विकसित किया जाए कि यह युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल बने और उन्हें शहीदों के बलिदान, त्याग एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ सके।


*गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर*

उन्होंने स्पष्ट किया कि सौंदर्यीकरण से संबंधित सभी कार्य उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।


     इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अल्का सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

जनपद में थाना दिवस सोमवार को होगा आयोजित - डीएम देवरिया

 




देवरिया 26 दिसंबर ।जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि जनपद में सार्वजनिक अवकाश होने के कारण निर्धारित तिथि को आयोजित होने वाला थाना दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब थाना दिवस का आयोजन आगामी सोमवार को जनपद के समस्त थानों पर नियत समयानुसार किया जाएगा।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सोमवार को आयोजित थाना दिवस में आमजन की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा उनका समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने-अपने थानों पर उपस्थित होकर थाना दिवस का लाभ उठाएं।

Share:

आज का राशिफल


        


 *26 दिसम्बर 2025 , शुक्रवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे व सफल भी रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। मानसिक दवाब कम होगा । वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। घर के छोटे सदस्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आप जीवनसाथी या मित्र से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

 आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है।  किसीकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है।  छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है।  लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग कर संतुष्ट करें। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आपके मित्र या शुभचिंतक से आवश्यक बात होंगी। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


        



Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 

           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 26 दिसम्बर 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 13:45 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* शतभिषा - 09:01 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद 

*💫करण-* तैतिल - 13:45 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* सिद्धि - 14:00 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात 

*🌅सूर्योदय-* 07:11

*🌄सूर्यास्त-* 17:31

*🌙चन्द्रोदय-* 11:18

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - 27:11 तक

*🌛पश्चात्-* मीन

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:00 से 12:42

*🤖राहुकाल-* 13:38 से 14:55

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 पौष सुदी षष्ठी 13:45 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , बांगर षष्ठी , स्कंद षष्ठी , अनुरूपा छठ् (बंगाल) , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:01 तक , कुमारयोग 09:01 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , शहीदी सभा / जोड़ मेला प्रारम्भ (पंजाब 26 से 28 दिसंबर) , मुनि 108 श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , 26 दिसम्बर 1958) , शहीद श्री उधमसिंह जयन्ती , डॉ॰ मुरलीधर देवीदास सिंहआमटे जयन्ती , श्री गोपी चन्द भार्गव स्मृति दिवस , श्री शंकरदयाल शर्मा स्मृति दिवस , डॉक्टर मनमोहन सिंह स्मृति दिवस , श्री एस. बंगरप्पा स्मृति दिवस , विश्व मुक्केबाजी दिवस व वीर बाल दिवस 2025 (भारत , साहिबजादे फतेह सिंह व जोरावर सिंह के बलिदान की स्मृति में)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 पौष सुदी सप्तमी 13:11 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , व्यतीपात पुण्यम्।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न  दुर्जन :  साधुदशामुपैति*

    *बहुप्रकारैरपि  शिक्ष्यमाण:।*

*आमूलसिक्त: पयसा घृतेन*

    *न निम्बवृक्षो मधुरत्वमेति ।।*

*भावार्थ👉* 

        _जिस प्रकार नीम के वृक्ष की जड़ को दूध और घी से सींचने पर भी उसमें मधुरता पैदा नहीं होती, उसी प्रकार दुर्जन व्यक्ति को अनेक प्रकार के उपदेश देने पर भी उसमें सज्जनता नहीं आती।_


*26 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1606 – शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया।

1748 - फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1805 – ऑस्ट्रिया और फ्रांस ने प्रेसबर्ग संघि पर हस्ताक्षर किए।

1865 – जेम्स एच. मेसन ने कॉफी पर कोलेटर का पेटेंट कराया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1904 - दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन हुआ।

1925 - तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।

1925 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

1933 – अमेरिकी इंजीनियर होवार्ड आर्मस्ट्रांग ने एफएम रेडियो का पेटेंट हासिल किया।

1977 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1978 - भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया।

1979 – पूर्व सोवियत संघ की लाल सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर अधिकार करके एक स्वतंत्र देश के विरुद्ध अपनी सबसे लम्बी कार्रवाई का आरंभ किया।

1982 – टाइम मैगजीन ने कम्प्यूटर को 'मैन आॅफ द ईयर' घोषित किया।

1997 - उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की।

2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।

2003 - रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही।

2004 - रिक्टर पैमाने पर 9.3 की तीव्रता वाले भूकंप से आई सुनामी के कारण श्रीलंका, इंडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों में भारी तबाही। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।

2008 - कृतिका को हराकर तानिया संयुक्त शीर्ष पर पहुँची।

2012 - चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।

2019 - केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राजस्व इंटेलिजेंस निदेशालय के योगदान की स्मृति में डाक टिकट जारी की। 

2019 - यूएन ने पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को सदी की सबसे प्रसिद्ध किशोरी घोषित किया।

2020 - भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दीव में विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

2020 - चीन में आपराधिक मामलों के मद्देनजर निर्धारित आयु वर्ग में बदलाव किया गया , अब 12 वर्ष तक के ऐसे बच्चों को भी सख्त सजा दी जा सकेगी , मसौदा पारित (यह 01 मार्च 2021 से प्रभावी होगा)।

2021 - बिहार के मुजफ्फरपुर की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगभग 7 मजदूरों की मौत व 12 से अधिक घायल हुए।

2021 - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में डीआरडीओ के रक्षा प्रौद्योगिकी परीक्षण केंद्र और ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

2022 - पुष्प कमल दहल ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2022 - भारत और बांग्लादेश ने ढाका में मोंगला बंदरगाह को नया रूप प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम में समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2022 - अग्निपथ योजना में जम्‍मू-कश्‍मीर से चयनित अग्निवीरों का पहला बैच भारतीय सेना में शामिल हुआ।

2023 - रक्षा मंत्री ने मुंबई में स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल को नौसेना में शामिल किया।

2024 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के 17 विजेताओं को सम्मानित किया। 


*26 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1716 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।

1893 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष माओ ज़े तुंग का जन्म हुआ।

1899 - अमर शहीद ऊधम सिंह - स्वतंत्रता सेनानी।

1914 - डॉ॰ मुरलीधर देवीदास आमटे, जो कि बाबा आमटे के नाम से ख्यात हैं, भारत के प्रमुख व सम्मानित समाजसेवी थे।

1929 - तारक मेहता पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एक भारतीय लेखक थे।

1935 - माबेला अरोल - भारतीय समाज सेवी महिला थीं।

1935 - विद्यानंद जी महाराज - प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक हैं।

1935 – वेस्टइंडीज के महान विकेटकीपर बल्लेबाज रोहन कन्हाई का जन्म हुआ।

1948 - प्रकाश आम्टे - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक हैं।


*26 दिसंबर को हुए निधन👉*


1530 – मुगल शासक बाबर का आगरा के समीप धोलपुर क्षेत्र में निधन हुआ।

1831 – कवि हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो का कलकत्ता (कोलकाता) में निधन हुआ।

1896 – जर्मनी के इतिहासकार हेनरी टोराइचके का निधन हुआ। उनके द्वारा लिखा गया जर्मनी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण और विश्वसनीय माना जाता है।

1942 - सर सिकंदर हयात खान ( 25/26 दिसंबर 1942) पंजाब के एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।

1961 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।

1966 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।

1976 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक।

1986 - बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।

1989 - के. शंकर पिल्लई - जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।

1998 - राम स्वरूप वैदिक परम्परा के प्रमुख बुद्धिजीवी थे।

1999 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।

2011 - एस. बंगरप्पा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा कर्नाटक के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री थे।

2015 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।

2020 - जोनाथन ह्यूबर एक अमेरिकी पेशेवर पहलवान थे जिन्हें WWE में अपने कार्यकाल के लिए जाना जाता है।

2020 - दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार के निर्माता व बीएचयू के पूर्व छात्र डा. सुदर्शन मैनी (87/88 उम्र ) का निधन हुआ।

2021 - दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को समाप्त करने में मदद करने वाले नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आकबिशप डेसमंड टूटू (90) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी हास्य अभिनेता टॉम स्मोथर्स (86) का निधन हुआ।

2023 - इंग्लिश ड्रमर टोनी ओक्सले (85) का निधन हुआ।

2024 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हुआ।

 

*26 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 शहीदी सभा / जोड़ मेला प्रारम्भ (पंजाब 26 से 28 दिसंबर)।

🌟 मुनि 108 श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , 26 दिसम्बर 1958)।

🌟 शहीद श्री उधमसिंह जयन्ती।

🌟 डॉ॰ मुरलीधर देवीदास सिंहआमटे जयन्ती।

🌟 श्री गोपी चन्द भार्गव स्मृति दिवस।

🌟 श्री शंकरदयाल शर्मा स्मृति दिवस।

🌟 डॉक्टर मनमोहन सिंह स्मृति दिवस।

🌟 श्री एस. बंगरप्पा स्मृति दिवस।

🌟 विश्व मुक्केबाजी दिवस।

🌟 वीर बाल दिवस 2025 (भारत , साहिबजादे फतेह सिंह व जोरावर सिंह के बलिदान की स्मृति में)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन  मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

पीएम मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का किया उद्घाटन

 लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक ऐतिहासिक क्षण जब

पीएम मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का किया उद्घाटन।


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

यह स्थल भारतीय राष्ट्रवाद के तीन प्रमुख स्तंभों- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और अमूल्य योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का अनुपम केंद्र बनेगा। 65 एकड़ में फैले इस परिसर में तीनों महान व्यक्तित्वों की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित हैं, जो राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का प्रतीक हैं।



Share:

पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) नीलाम हो गई है.आरिफ हबीब ग्रुप ने 4320 करोड़ रुपए में PIA को खरीद लिया है.

 



आरिफ हबीब कौन हैं?


आरिफ हबीब पाकिस्तान के दिग्गज कारोबारी और 'आरिफ हबीब ग्रुप' के चेयरमैन हैं. उनका ग्रुप फर्टिलाइजर, सीमेंट, स्टील और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है.


गुजरात कनेक्शन:


आरिफ हबीब का परिवार मूल रूप से भारत के गुजरात (कच्छ क्षेत्र) से ताल्लुक रखता है. विभाजन के समय उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था.आरिफ हबीब का जन्म कराची में हुआ था, लेकिन उनकी जड़ें गुजरात की व्यापारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी हैं.


#PakistaniAirline #PIAAuction

Share:

बच्चों को बीमारियों से बचाएगी विटामिन "ए" की खुराक

 




-टीकाकरण सत्र 4.91 लाख लक्षित बच्चों को पिलाई जाएगी दवा


देवरिया, 25 दिसंबर। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत 29 दिसंबर से 28 जनवरी तक 09 माह से 05 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को विटामिन ए की डोज पिलाई जाएगी। यह खुराक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को क्षेत्रों में आयोजित होने वाले छाया वीएचएनडी सत्रों के माध्यम से दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने जूम मीटिंग के माध्यम से जनपद के सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचाएगी विटामिन ए की खुराक।

सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में कुल 4.91 लाख को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को उनके लंबित टीके भी लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं एनजीओ के सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा स्तनपान से बच्चों को मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी जाएगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा ने कहा कि एसीएमओ ने बताया कि वैसे तो यह कार्यक्रम 27 दिसंबर से शुरू होने वाला था। इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अब यह 29 दिसंबर से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण न केवल बच्चों, बल्कि पूरे समाज को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। शत-प्रतिशत टीकाकरण से ही वीपीडी पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने कार्यशाला में यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम, यूआईपी, मिस्ड एवं ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान, समुदाय में भ्रांतियों को दूर करने, रिपोर्टिंग मैकेनिज्म को मजबूत करने पर जोर दिया। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण बुधवार एवं शनिवार को कराया जा रहा है। इसमें बीमारियों से बचाव को बच्चों को अलग-अलग वैक्सीन लगायी जा रही है। एक माह तक विटामिन-ए की खुराक पिलाने का कार्य सत्रों पर एएनएम के माध्यम से कराया जाएगा।

Share:

झूठे वादों की राजनीति जारी — ग्राम वासियों के बिगड़े बोल, *कहा झुट्ठा विधायक झूठे वादे----

  अयोध्या!





*झूठे वादों की राजनीति जारी — बूथ प्रभारी मथुरा प्रसाद तिवारी और ग्राम वासियों के बिगड़े बोल, *कहा झुट्ठा विधायक झूठे वादे*


यह मामला जनपद के तहसील मिल्कीपुर अंतर्गत विकास खण्ड हैरिंगटनगंज की ग्राम पंचायत रामपुर जोहन (विजैनपुर तिवारी का पुरवा) का है।

जहां पर सड़क को लेकर आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है।

जहां पर श्री तिवारी का कहना है कि चुनाव से पहले विधायक चन्द्रभान पासवान ने घर तक काली सड़क बनवाने का वादा किया था। 

उस समय ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे इसी दौरान गोसाईगंज के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी गांव पहुंचे और उन्होंने भी चुनाव जीतने के बाद पक्की सड़क निर्माण का भरोसा दिलाया था


 लेकिन आज तक मिट्टी की पटाई तक भी नहीं हुई

साथ -साथ ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षा काल के समय स्वयं विधायक चन्द्रभान पासवान,देबेन्द्र मणि त्रिपाठी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक,मंडल उपाध्यक्ष सरयू प्रसाद दूबे,ग्राम प्रधान पती बब्लू यादव व क्षेत्र के कई संभ्रांत व्यक्ति गांव पहुंचे थे।

उस समय विधायक ने सार्वजनिक रूप से कहा था की बरसात खत्म होते ही नवंबर से 480 मीटर खड़ंजे का निर्माण कराया जाएगा।

लेकिन नवम्बर भी बीत गया, प्ररन्तु सड़क का कोई नामोनिशान नहीं

मथुरा प्रसाद तिवारी ने तीखे शब्दों में कहा—

पहले पूर्व विधायक गोरखनाथ जी झूठे वादे किया करते थे, अब वही परंपरा नए विधायक निभा रहे हैं। फर्क बस इतना है कि चेहरे बदल गए हैं, झूठ वही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। बरसात में रास्ता दलदल, गर्मी में धूल का गुबार, और बीमार-बुजुर्गों के लिए यह सड़क सजा से कम नहीं है।

अब गांव में यह चर्चा आम है कि क्या मिल्कीपुर की जनता को सिर्फ चुनाव के समय ही याद किया जाता है या फिर इन झूठे वादों पर कभी वास्तविक निर्माण की मुहर भी लगेगी?

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे धरना-प्रदर्शन, जनसुनवाई और उच्चाधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।


Share:

स्वतंत्र पार्षद राधा कृष्णन ने बीजेपी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया..

 बिग ब्रेकिंग!





तिरुवनंतपुरम !

*. इसके साथ ही तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है।


*. यह कदम केरल की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है।


*क्योंकि अब राज्य की राजधानी को मिलने वाला है केरल का पहला बीजेपी मेयर।

Share:

बस की ट्रक लोरी से टक्कर 12 लोगों की मौत कई लोग घायल



   


कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में आज तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक स्लीपर प्राइवेट *बस की टक्कर एक ट्रक (लोरी) से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्लीपर बस में आग लग गई।

 हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, कई घायल हैं

जानकारी के अनुसार, ये बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा जा रही थी!

इस स्लीपर बस को 300 से अधिक किलोमीटर की यात्रा तय करनी थी!

यह हादसा नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर हुआ है

Share:

अरावली पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नए खनन पट्टे देने पर प्रतिबंध..

  बिग ब्रेकिंग !




*. अरावली मामले के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है।


*. केंद्र ने राज्यों को अरावली में नए खनन पट्टे देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया।


*अधिकारियों ने कहा है कि सरकार अरावली पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Share:

कादीपुर पूर्व विधायक रामचन्द्र चौधरी व कांग्रेसी नेता अभिषेक सिंह राणा समेत अन्य आरोपियो का बयान दर्ज

 


 *


एमपी-एमएलए कोर्ट जज राकेश यादव की अदालत में सात तारीख को पेश करेंगे सफाई साक्ष्य

सुल्तानपुर। पूर्व सपा विधायक रामचन्दर चौधरी एवं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत अन्य आरोपी अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में पेश हुए,जिनका बयान दर्ज किया गया। आरोपियो ने सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए कहा है। जिसके लिए स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने सात जनवरी की तारीख तय किया है।

कादीपुर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक शिवराज सिंह ने 17 दिसंबर 2002 को पूर्व विधायक रामचन्दर चौधरी एवं कांग्रेसी नेता अभिषेक सिंह राणा समेत अन्य के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने व तोड़-फोड़ करने समेत अन्य आरोपो में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है। अदालत ने अगली पेशी पर सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए आरोपियो को समय दिया है।

Share:

आज का राशिफल


       


 *25 दिसम्बर 2025 , बृहस्पतिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ समय अनुकूल रहने पर भी आज ना करें तो सही है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट या बात से हर्ष एवं लाभ होगा। स्त्री एवं संतान के ऊपर खर्च करेंगे , दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख मिलेगा। मेहनत व सूझबूझ से कार्यक्षेत्र पर संतुष्टि मिलेगी व मान सम्मान बढेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज दिन भर शारीरिक रूप से चुस्त बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। किसी स्वजन के सहयोग से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विरोधी आज शांत रहेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग है। संतान से सुख-सहयोग मिलेगा। फिर भी सरकार विरोधी अथवा अनैतिक क्रियाओं से दूरी बना कर रहें। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहने से आर्थिक समस्या बन सकती है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज के दिन का अधिकांश समय आराम से व्यतीत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में योगदान देने से यश एवं सम्मान की प्राप्ति होगी। आप अपने पराक्रम से बिगड़े कार्यो को बना लेंगे प्रतिस्पर्धी नतमस्तक होंगे। धन लाभ संतोषजनक रहेगा।जायदाद एवं कानूनी कार्यो को जल्दबाजी में ना करे नुक्सान उठाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन की जटिलताएं हल होंगी संतान की प्रगति से हर्ष होगा। महिला मित्रो से ज्यादा निकटता के कारण परेशानी हो सकती है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी सेहत की अनदेखी न करें। पेट सम्बंधित समस्या बड़ा रूप ना ले इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उबन में बीतेगा। व्यवसाय में निवेश एवं जोखिम के कार्य हाथ में लेना हानिकर रहेगा। आलस्य न करें। कारोबारी कार्य से यात्रा के योग है। अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। पारिवारिक मामलो को ज्यादा महत्त्व दें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय नौकरी में मनचाही उन्नति मिलने से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। आज आपके विचारो से सभी प्रभावित रहेंगे। दलाली के व्यवसाय में निवेश से विशेष लाभ की सम्भवना है। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे जिससे उत्साह बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है। संध्या का समय सगे-सम्बंधियों और मित्रों के साथ सुख में व्यतीत होगा। परन्तु लापरवाही अथवा व्यवहारिकता की कमी के कारण सम्बन्धों में खटास आ सकती है।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप ज्यादा मेहनत करने के मूड में नहीं रहेंगे परन्तु पुराने कार्यो अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मन में यात्रा के विचार दुविधा में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी की लापरवाही के कारण नोंकझोंक हो सकती है।  लोग आज स्वार्थ सिद्धि के कारण आपकी गलतियों को भी नजर अंदाज करेंगे। धन लाभ होते होते किसी विघ्न आने से टल सकता है।  जल्दबाजी में किया गया कार्य बिगड़ सकता है धैर्य रखें।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन सामान्यतः शुभ ही रहेगा। सेहत छोटी मोटी तकलीफों को छोड़ अनुकूल बनी रहेगी। अधिकारियो के आपके प्रति विश्वास एवं लक्ष्य के प्रति दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से किसी कारण मतभेद भी रहेंगे।  किसी अप्रत्याशित सुख मिलने से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आवश्यक काम से यात्रा हो सकती है। अत्याधिक काम वासना के कारण सम्मान हानि की सम्भवना है। विदेश सम्बंधित मामलो में शुभ समाचार मिलेंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपका आज का दिन मिलाजुला फलदायी रहेगा । आलस्य एवं शिथिलता के कारण कार्य के प्रति उत्साह नहीं रहेगा। किसी अरिष्ट की चिंता सताएगी। शेयर सट्टे में भारी हानि के योग है अनुभवी की सलाह लेकर ही निवेश करें। उधारी वाले व्यवहार परेशान कर सकते हैं। संध्या के समय स्थिति में सुधार आने से  कुछ राहत मिलेगी। किसी महिला के द्वारा भाग्योदय होगा। दिन भर की क्रियाएं शुभ फल देने लगेंगी। धर्म-कर्म के गूढ़ रहस्यों को।जानने का सौभाग्य मिलेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके अनुकूल बीतेगा। प्रातः काल से ही हर परिस्थिति पर आपकी पकड़ रहेगी। बड़ो के मार्गदर्शन से व्यवसाय एवं पैतृक सम्बंधित लगभग सभी समस्याओं का समाधान होने से आय के नविन स्त्रोत्र बनेंगे। सरकारी कार्य भी थोड़े परिश्रम के बाद बन जाएंगे। पुराने अटके धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक व्यवहार बढ़ेगा। आकस्मिक छोटी यात्रा के योग है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घरेलु वस्तु एवं संतानों के ऊपर खर्च करेंगे। धन की अपेक्षा आज संबंधो को महत्त्व दें।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपको प्रारब्ध अनुसार जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे। परन्तु फिर भी अंदरूनी तौर पर मन में कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। कुंवारे जातको को योग्य जीवन साथी मिलने की सम्भवना रहेगी। परिजनों के साथ खरीददारी करेंगे। दैनिक रोजगार में आज अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। सरकारी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यसन एवं फिजूल खर्ची से बचें। किसी को मन की बात ना बताएं ना ही किसी के ज्यादा निकट रहें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन शुभ रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। सहकर्मियों एवं अधिकारियो का अपेक्षित व्यवहार मिलने से आशानुकूल लाभ अर्जित करेंगे। पुरानी देनदारी से परेशानी भी हो सकती है। विरोधीयों का षड्यंत्र असफल होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। स्त्री संतान का सहयोग मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा फिर भी इसका दैनिक कार्यो पर असर नहीं पड़ेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन क्रोध अथवा अहम् की भावना बने बनाये कार्यो पर पानी फेर सकती है इसलिए ख़ास कर व्यावसायिक एव सामाजिक क्षेत्र पर विवेक पूर्ण व्यवहार रखे। कार्यो में प्रारंभिक विलम्ब या असफलता से घबराए नही प्रयास जारी रखें सफलता अवश्य मिलेगी।आज स्त्री पक्ष से झगड़ा न करें , काम के समय यही साथ देगी इस बात को ध्यान में रखकर चलें। दोपहर के बाद मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिल जाएगा। सन्तानो अथवा भाई बंधुओ से किसी भी प्रकार के सहयोग की उम्मीद बेकार है।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


        

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 

         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 25 दिसम्बर 2025*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* पंचमी - 13:44 तक

*🗒पश्चात्-* षष्ठी 

*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा - 08:19 तक

*🌠पश्चात्-* शतभिषा 

*💫करण-* बालव - 13:44 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* वज्र - 15:13 तक

*✨पश्चात्-* सिद्धि 

*🌅सूर्योदय-* 07:11

*🌄सूर्यास्त-* 17:30

*🌙चन्द्रोदय-* 10:48

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:00 से 12:41

*🤖राहुकाल-* 13:38 से 14:55

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज गुरुवार को 👉 पौष सुदी पंचमी 13:44 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:19 से , पंचक जारी , मंगल पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 12:15 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , माता तुलसी पूजन दिवस (महोत्सव) , आचार्य श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , श्री गोंदवलेकर महाराज पुण्यतिथि , महामना श्री मदनमोहन मालवीय जयन्ती (तारीखानुसार) , श्री अटल बिहारी वाजपेयी जयन्ती (101वीं , सुशासन दिवस) , श्री एन॰ धरम सिंह जयन्ती , योग गुरू बाबा रामदेव जन्म दिवस (60वां) , श्री ज्ञानी जैल सिंह स्मृति दिवस , श्री सरत चन्द्र सिन्हा स्मृति दिवस , श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस व क्रिसमस डे (क्रिश्चियन , ईसा मसीह जयन्ती)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष सुदी षष्ठी 13:45 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , पंचक जारी।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*धर्मस्यार्थस्य कामस्य* 

    *फलमाहुर्मनीषिणः ।* 

*तडागसुकृतं       देशे* 

    *क्षेत्रमेकं महाश्रयम्॥* 

        ★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८

 *अर्थात् 👉* 

       _मनीषी पुरुष कहते हैं कि देश या गाँव में एक तालाब का निर्माण धर्म, अर्थ और काम तीनों का फल देने वाला है तथा पोखरे (छोटे ताल) से सुशोभित होने वाला स्थान समस्त प्राणियों के लिये एक महान आश्रय है।_


*25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


597 ईस्वी – ब्रिटेन ने जूलियन कैंलेंडर को लागू किया।

800 ईस्वी – पोप तृतीय ने चार्ल्स महान को रोमन सम्राज्य का सम्राट घोषित किया।

1599 – ब्राजील के नटाल शहर की स्थापना की गई।

1665 – लुई चौदहवें के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ।

1709 - लंदन से दस जहाजों को न्यू यॉर्क कॉलोनी के लिए रवाना किया गया, जिसमे 4000 लोगो को भेजा गया।

1717 - क्रिसमस की बाढ़: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच उत्तर पश्चिमी तट पर एक विनाशकारी बाढ़ से हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।

1741 - खगोल विज्ञानी एंडर्स सेल्सियस ने सेंटीग्रेड तापमान का स्तर पेश किया।

1760 - जुपिटर हामोन, एक अफ्रीकी अमेरिकी गुलाम ने "एक इवनिंग थॉट" नामक कविता का प्रकाशन किया।

1763 - भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1771 - मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1800 - क्रिसमस दिवस पहले अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर एक सार्वजनिक अवकाश बना था।

1814 - चर्च मिशनरी सोसाइटी के शमूएल मार्सडे ने ओहई में न्यूजीलैंड के पहले धर्मोपदेश का प्रचार किया।

1818 – पहला ज्ञाप क्रिसमस कैरोल 'साइलेंट नाइट होली नाइट' आॅस्ट्रेलिया के चर्च में गाया गया।

1868 – विरोध के बावजूद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ए जॉनसन ने गृहयुद्ध में शामिल विद्रोहियों को आम माफी दी।

1878 – डॉक्टर चार्ल्स ड्राइस्डेल ने एक लेख लिख पहली बार तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।

1892 - स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

1924 - पहली अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न हुई।

1946 - ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

1947 - पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

1947 – चीन में संविधान प्रभाव में आया।

1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1974 - राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

1974 – पहली बार वैज्ञानिकों ने फेरोन गैस से ओजोन की परत को नुकसान होने की जानकारी दी।

1991 - राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।

1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।

2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।

2005 - मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त 'डोडो' पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।

2012 - दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

2019 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर रोहतांग दर्रे सुरंग का नाम अटल सुरंग रखा गया।

2019 - सऊदी अरब और कुवैत के बीच साझे तेल कुओं को लेकर लगभग पांच साल से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।

2019 - मध्य फिलिपींस में तूफान ‘फनफोन’ से भारी तबाही हुयी और कैथॉलिक बहुल देश में लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ।

2020 - उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू के संबोधन के साथ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2020 (आईआईएसएफ-2020) का समापन हुआ।

2020 - ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रैक्जिट बाद का व्यापार समझौता हुआ।

2021 - झारखंड में हटिया राउरकेला रेलखंड पर दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हुई।

2022 - चीन के राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य आयोग ने कोविड-19 संबंधी आंकडों का दैनिक प्रकाशन बंद किया।

2022 - नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को तीसरी बार नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2022 - मॉलदीव में पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल्‍ला यामीन को 11 वर्ष के कारावास की सजा व 5 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया।

2023 - भारतीय न्याय संहिता बिल कानून बने, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी दी।

2023 - नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 160 हुई।

2024 - नैनीताल में बस के 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से 3 की मौत हुई व 25 घायल हुए।

2024 - कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का विमान पक्षी की टक्कर से क्रैश होने से 42 लोग मारे गए व कुछ अन्य घायल हुए।

2024 - हरियाणा में बुधवार दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकंड पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।

2024 - गोवा में टूरिस्ट बोट पलटी, एक की मौत, 20 जख्मी हुए।


*25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1642 - आइज़ैक न्यूटन - महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।

1861 - मदनमोहन मालवीय - महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे , का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ ।

1872 - गंगानाथ झा - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।

1876 - मुहम्मद अली जिन्ना - ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष का जन्म कराची में हुआ।

1880 - मुख़्तार अहमद अंसारी - एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।

1919 - नौशाद, प्रसिद्ध संगीतकार ।

1923 - धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में।

1924 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी - का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ ।

1925 - सतीश गुजराल, प्रसिद्ध चित्रकार।

1927 - राम नारायण -जिन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक एकल वाद्य यंत्र के रूप में झुके हुए वाद्य सारंगी को लोकप्रिय बनाया (तिथि कन्फर्म नहीं)।

1928 - कपिला वात्स्यायन प्रमुख विदुषी - सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय की धर्मपत्नी।

1930 - मोहन रानाडे - गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।

1936 - एन॰ धरम सिंह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।

1944 - मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।

1952 - पण्डित अजॉय चक्रबर्ती - प्रतिष्ठित भारतीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार, गीतकार, गायक और गुरु।

1959 - रामदास आठवले

भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बने।

1965 - योग गुरु बाबा रामदेव का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ।

1970 - इम्तियाज अनीस एक भारतीय घुड़सवार।

1972 - भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट - हरिता देओल (1996 में मृत्यु)।

1978 - मनोज कुमार चौधरी, सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।

1984 – इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का जन्म हुआ। 


*25 दिसंबर को हुए निधन👉*


1846 - स्वाति तिरुनल - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।

1901 – बेल्जियम के प्रख्यात भौतिकशास्त्री व आविष्कारक ज़ोनेबे ग्राम का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1942 - सर सिकंदर हयात खान ( 25/26 दिसंबर 1942) पंजाब के एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।

1959 - प्रेम अदीब - भारतीय अभिनेता।

1972 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (अब चेन्नई) में निधन हुआ।

1977 - हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।

1994 - ज्ञानी ज़ैल सिंह - भारत के भू.पू. राष्ट्रपति।

1996 - भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट - हरिता देओल (1972 में जन्म)।

2004 - नृपेन चक्रबर्ती त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।

2005 - सरत चन्द्र सिन्हा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।

2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।

2009 - अजीत नाथ राय - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

2011 -सत्यदेव दुबे- नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक।

2015 - साधना - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

2016 - जॉर्ज माइकल - एक अंग्रेजी गायक, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और परोपकारी कलाकार थे।

2020 - भारत में जन्में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हुआ।

2020 - सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार व कवि शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी का निधन हुआ।

2021 - ब्रिटिश रेडियो व्‍यक्तित्‍व जेनिस लॉन्ग (66) का निधन हुआ।

2022 - उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी फेबियन ओनील (49) का निधन हुआ।

2023 - हास्य कलाकार नील नंदा का 32 साल की उम्र में निधन हुआ।

2024 - दिग्गज मलयालम लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम.टी. वासुदेवन नायर (91) का निधन हुआ।


*25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 माता तुलसी पूजन दिवस (महोत्सव)।

🌟 आचार्य श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।

🌟 श्री गोंदवलेकर महाराज पुण्यतिथि।

🌟 महामना श्री मदनमोहन मालवीय जयन्ती (तारीखानुसार)।

🌟 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जयन्ती (101वीं , सुशासन दिवस)।

🌟 श्री एन॰ धरम सिंह जयन्ती।

🌟 योग गुरू बाबा रामदेव जन्म दिवस (60वां)।

🌟 श्री ज्ञानी जैल सिंह स्मृति दिवस।

🌟 श्री सरत चन्द्र सिन्हा स्मृति दिवस।

🌟 श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस।

🌟 क्रिसमस डे (क्रिश्चियन , ईसा मसीह जयन्ती)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻

Share:

Featured Post

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक लापता

  कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी ला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789