Good Daily News...


शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 

           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 26 दिसम्बर 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 13:45 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* शतभिषा - 09:01 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद 

*💫करण-* तैतिल - 13:45 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* सिद्धि - 14:00 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात 

*🌅सूर्योदय-* 07:11

*🌄सूर्यास्त-* 17:31

*🌙चन्द्रोदय-* 11:18

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - 27:11 तक

*🌛पश्चात्-* मीन

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:00 से 12:42

*🤖राहुकाल-* 13:38 से 14:55

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 पौष सुदी षष्ठी 13:45 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , बांगर षष्ठी , स्कंद षष्ठी , अनुरूपा छठ् (बंगाल) , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:01 तक , कुमारयोग 09:01 से , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , शहीदी सभा / जोड़ मेला प्रारम्भ (पंजाब 26 से 28 दिसंबर) , मुनि 108 श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , 26 दिसम्बर 1958) , शहीद श्री उधमसिंह जयन्ती , डॉ॰ मुरलीधर देवीदास सिंहआमटे जयन्ती , श्री गोपी चन्द भार्गव स्मृति दिवस , श्री शंकरदयाल शर्मा स्मृति दिवस , डॉक्टर मनमोहन सिंह स्मृति दिवस , श्री एस. बंगरप्पा स्मृति दिवस , विश्व मुक्केबाजी दिवस व वीर बाल दिवस 2025 (भारत , साहिबजादे फतेह सिंह व जोरावर सिंह के बलिदान की स्मृति में)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 पौष सुदी सप्तमी 13:11 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , व्यतीपात पुण्यम्।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न  दुर्जन :  साधुदशामुपैति*

    *बहुप्रकारैरपि  शिक्ष्यमाण:।*

*आमूलसिक्त: पयसा घृतेन*

    *न निम्बवृक्षो मधुरत्वमेति ।।*

*भावार्थ👉* 

        _जिस प्रकार नीम के वृक्ष की जड़ को दूध और घी से सींचने पर भी उसमें मधुरता पैदा नहीं होती, उसी प्रकार दुर्जन व्यक्ति को अनेक प्रकार के उपदेश देने पर भी उसमें सज्जनता नहीं आती।_


*26 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1606 – शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया।

1748 - फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1805 – ऑस्ट्रिया और फ्रांस ने प्रेसबर्ग संघि पर हस्ताक्षर किए।

1865 – जेम्स एच. मेसन ने कॉफी पर कोलेटर का पेटेंट कराया। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1904 - दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन हुआ।

1925 - तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।

1925 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

1933 – अमेरिकी इंजीनियर होवार्ड आर्मस्ट्रांग ने एफएम रेडियो का पेटेंट हासिल किया।

1977 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1978 - भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया।

1979 – पूर्व सोवियत संघ की लाल सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर अधिकार करके एक स्वतंत्र देश के विरुद्ध अपनी सबसे लम्बी कार्रवाई का आरंभ किया।

1982 – टाइम मैगजीन ने कम्प्यूटर को 'मैन आॅफ द ईयर' घोषित किया।

1997 - उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की।

2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।

2003 - रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही।

2004 - रिक्टर पैमाने पर 9.3 की तीव्रता वाले भूकंप से आई सुनामी के कारण श्रीलंका, इंडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों में भारी तबाही। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।

2008 - कृतिका को हराकर तानिया संयुक्त शीर्ष पर पहुँची।

2012 - चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।

2019 - केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राजस्व इंटेलिजेंस निदेशालय के योगदान की स्मृति में डाक टिकट जारी की। 

2019 - यूएन ने पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई को सदी की सबसे प्रसिद्ध किशोरी घोषित किया।

2020 - भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दीव में विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

2020 - चीन में आपराधिक मामलों के मद्देनजर निर्धारित आयु वर्ग में बदलाव किया गया , अब 12 वर्ष तक के ऐसे बच्चों को भी सख्त सजा दी जा सकेगी , मसौदा पारित (यह 01 मार्च 2021 से प्रभावी होगा)।

2021 - बिहार के मुजफ्फरपुर की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगभग 7 मजदूरों की मौत व 12 से अधिक घायल हुए।

2021 - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में डीआरडीओ के रक्षा प्रौद्योगिकी परीक्षण केंद्र और ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

2022 - पुष्प कमल दहल ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

2022 - भारत और बांग्लादेश ने ढाका में मोंगला बंदरगाह को नया रूप प्रदान करने के लिए एक कार्यक्रम में समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2022 - अग्निपथ योजना में जम्‍मू-कश्‍मीर से चयनित अग्निवीरों का पहला बैच भारतीय सेना में शामिल हुआ।

2023 - रक्षा मंत्री ने मुंबई में स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस इंफाल को नौसेना में शामिल किया।

2024 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के 17 विजेताओं को सम्मानित किया। 


*26 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1716 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।

1893 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष माओ ज़े तुंग का जन्म हुआ।

1899 - अमर शहीद ऊधम सिंह - स्वतंत्रता सेनानी।

1914 - डॉ॰ मुरलीधर देवीदास आमटे, जो कि बाबा आमटे के नाम से ख्यात हैं, भारत के प्रमुख व सम्मानित समाजसेवी थे।

1929 - तारक मेहता पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित एक भारतीय लेखक थे।

1935 - माबेला अरोल - भारतीय समाज सेवी महिला थीं।

1935 - विद्यानंद जी महाराज - प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक हैं।

1935 – वेस्टइंडीज के महान विकेटकीपर बल्लेबाज रोहन कन्हाई का जन्म हुआ।

1948 - प्रकाश आम्टे - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक हैं।


*26 दिसंबर को हुए निधन👉*


1530 – मुगल शासक बाबर का आगरा के समीप धोलपुर क्षेत्र में निधन हुआ।

1831 – कवि हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो का कलकत्ता (कोलकाता) में निधन हुआ।

1896 – जर्मनी के इतिहासकार हेनरी टोराइचके का निधन हुआ। उनके द्वारा लिखा गया जर्मनी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण और विश्वसनीय माना जाता है।

1942 - सर सिकंदर हयात खान ( 25/26 दिसंबर 1942) पंजाब के एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।

1961 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।

1966 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।

1976 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक।

1986 - बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।

1989 - के. शंकर पिल्लई - जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।

1998 - राम स्वरूप वैदिक परम्परा के प्रमुख बुद्धिजीवी थे।

1999 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।

2011 - एस. बंगरप्पा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा कर्नाटक के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री थे।

2015 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।

2020 - जोनाथन ह्यूबर एक अमेरिकी पेशेवर पहलवान थे जिन्हें WWE में अपने कार्यकाल के लिए जाना जाता है।

2020 - दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार के निर्माता व बीएचयू के पूर्व छात्र डा. सुदर्शन मैनी (87/88 उम्र ) का निधन हुआ।

2021 - दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद को समाप्त करने में मदद करने वाले नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आकबिशप डेसमंड टूटू (90) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी हास्य अभिनेता टॉम स्मोथर्स (86) का निधन हुआ।

2023 - इंग्लिश ड्रमर टोनी ओक्सले (85) का निधन हुआ।

2024 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हुआ।

 

*26 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 शहीदी सभा / जोड़ मेला प्रारम्भ (पंजाब 26 से 28 दिसंबर)।

🌟 मुनि 108 श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन , 26 दिसम्बर 1958)।

🌟 शहीद श्री उधमसिंह जयन्ती।

🌟 डॉ॰ मुरलीधर देवीदास सिंहआमटे जयन्ती।

🌟 श्री गोपी चन्द भार्गव स्मृति दिवस।

🌟 श्री शंकरदयाल शर्मा स्मृति दिवस।

🌟 डॉक्टर मनमोहन सिंह स्मृति दिवस।

🌟 श्री एस. बंगरप्पा स्मृति दिवस।

🌟 विश्व मुक्केबाजी दिवस।

🌟 वीर बाल दिवस 2025 (भारत , साहिबजादे फतेह सिंह व जोरावर सिंह के बलिदान की स्मृति में)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन  मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक लापता

  कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी ला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789