देवरिया 26 दिसंबर ।जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि जनपद में सार्वजनिक अवकाश होने के कारण निर्धारित तिथि को आयोजित होने वाला थाना दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब थाना दिवस का आयोजन आगामी सोमवार को जनपद के समस्त थानों पर नियत समयानुसार किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सोमवार को आयोजित थाना दिवस में आमजन की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए तथा उनका समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने-अपने थानों पर उपस्थित होकर थाना दिवस का लाभ उठाएं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें