ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 25 दिसम्बर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी - 13:44 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा - 08:19 तक
*🌠पश्चात्-* शतभिषा
*💫करण-* बालव - 13:44 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* वज्र - 15:13 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 07:11
*🌄सूर्यास्त-* 17:30
*🌙चन्द्रोदय-* 10:48
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:00 से 12:41
*🤖राहुकाल-* 13:38 से 14:55
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण
*✍विशेष👉*
*_🔅आज गुरुवार को 👉 पौष सुदी पंचमी 13:44 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:19 से , पंचक जारी , मंगल पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में 12:15 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , माता तुलसी पूजन दिवस (महोत्सव) , आचार्य श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , श्री गोंदवलेकर महाराज पुण्यतिथि , महामना श्री मदनमोहन मालवीय जयन्ती (तारीखानुसार) , श्री अटल बिहारी वाजपेयी जयन्ती (101वीं , सुशासन दिवस) , श्री एन॰ धरम सिंह जयन्ती , योग गुरू बाबा रामदेव जन्म दिवस (60वां) , श्री ज्ञानी जैल सिंह स्मृति दिवस , श्री सरत चन्द्र सिन्हा स्मृति दिवस , श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस व क्रिसमस डे (क्रिश्चियन , ईसा मसीह जयन्ती)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 पौष सुदी षष्ठी 13:45 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , पंचक जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*धर्मस्यार्थस्य कामस्य*
*फलमाहुर्मनीषिणः ।*
*तडागसुकृतं देशे*
*क्षेत्रमेकं महाश्रयम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_मनीषी पुरुष कहते हैं कि देश या गाँव में एक तालाब का निर्माण धर्म, अर्थ और काम तीनों का फल देने वाला है तथा पोखरे (छोटे ताल) से सुशोभित होने वाला स्थान समस्त प्राणियों के लिये एक महान आश्रय है।_
*25 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
597 ईस्वी – ब्रिटेन ने जूलियन कैंलेंडर को लागू किया।
800 ईस्वी – पोप तृतीय ने चार्ल्स महान को रोमन सम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
1599 – ब्राजील के नटाल शहर की स्थापना की गई।
1665 – लुई चौदहवें के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ।
1709 - लंदन से दस जहाजों को न्यू यॉर्क कॉलोनी के लिए रवाना किया गया, जिसमे 4000 लोगो को भेजा गया।
1717 - क्रिसमस की बाढ़: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच उत्तर पश्चिमी तट पर एक विनाशकारी बाढ़ से हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।
1741 - खगोल विज्ञानी एंडर्स सेल्सियस ने सेंटीग्रेड तापमान का स्तर पेश किया।
1760 - जुपिटर हामोन, एक अफ्रीकी अमेरिकी गुलाम ने "एक इवनिंग थॉट" नामक कविता का प्रकाशन किया।
1763 - भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1771 - मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
1800 - क्रिसमस दिवस पहले अंतरराष्ट्रीय पैमाने पर एक सार्वजनिक अवकाश बना था।
1814 - चर्च मिशनरी सोसाइटी के शमूएल मार्सडे ने ओहई में न्यूजीलैंड के पहले धर्मोपदेश का प्रचार किया।
1818 – पहला ज्ञाप क्रिसमस कैरोल 'साइलेंट नाइट होली नाइट' आॅस्ट्रेलिया के चर्च में गाया गया।
1868 – विरोध के बावजूद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ए जॉनसन ने गृहयुद्ध में शामिल विद्रोहियों को आम माफी दी।
1878 – डॉक्टर चार्ल्स ड्राइस्डेल ने एक लेख लिख पहली बार तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
1892 - स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।
1924 - पहली अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न हुई।
1946 - ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।
1947 - पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।
1947 – चीन में संविधान प्रभाव में आया।
1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1974 - राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।
1974 – पहली बार वैज्ञानिकों ने फेरोन गैस से ओजोन की परत को नुकसान होने की जानकारी दी।
1991 - राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
2005 - मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त 'डोडो' पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।
2012 - दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।
2019 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर रोहतांग दर्रे सुरंग का नाम अटल सुरंग रखा गया।
2019 - सऊदी अरब और कुवैत के बीच साझे तेल कुओं को लेकर लगभग पांच साल से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया।
2019 - मध्य फिलिपींस में तूफान ‘फनफोन’ से भारी तबाही हुयी और कैथॉलिक बहुल देश में लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ।
2020 - उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू के संबोधन के साथ भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2020 (आईआईएसएफ-2020) का समापन हुआ।
2020 - ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रैक्जिट बाद का व्यापार समझौता हुआ।
2021 - झारखंड में हटिया राउरकेला रेलखंड पर दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हुई।
2022 - चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कोविड-19 संबंधी आंकडों का दैनिक प्रकाशन बंद किया।
2022 - नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को तीसरी बार नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2022 - मॉलदीव में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को 11 वर्ष के कारावास की सजा व 5 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया।
2023 - भारतीय न्याय संहिता बिल कानून बने, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी दी।
2023 - नाइजीरिया के उत्तर-मध्य राज्य में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 160 हुई।
2024 - नैनीताल में बस के 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से 3 की मौत हुई व 25 घायल हुए।
2024 - कजाकिस्तान में अजरबैजान एयरलाइंस का विमान पक्षी की टक्कर से क्रैश होने से 42 लोग मारे गए व कुछ अन्य घायल हुए।
2024 - हरियाणा में बुधवार दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकंड पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।
2024 - गोवा में टूरिस्ट बोट पलटी, एक की मौत, 20 जख्मी हुए।
*25 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1642 - आइज़ैक न्यूटन - महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।
1861 - मदनमोहन मालवीय - महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक भी थे , का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ ।
1872 - गंगानाथ झा - संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित, जिन्होंने हिन्दी, अंग्रेज़ी और मैथिली भाषा में दार्शनिक विषयों पर उच्च कोटि के मौलिक ग्रन्थों की रचना की।
1876 - मुहम्मद अली जिन्ना - ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष का जन्म कराची में हुआ।
1880 - मुख़्तार अहमद अंसारी - एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
1919 - नौशाद, प्रसिद्ध संगीतकार ।
1923 - धर्मवीर भारती, हिन्दी साहित्यकार का जन्म प्रयाग में।
1924 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी - का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ ।
1925 - सतीश गुजराल, प्रसिद्ध चित्रकार।
1927 - राम नारायण -जिन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक एकल वाद्य यंत्र के रूप में झुके हुए वाद्य सारंगी को लोकप्रिय बनाया (तिथि कन्फर्म नहीं)।
1928 - कपिला वात्स्यायन प्रमुख विदुषी - सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय की धर्मपत्नी।
1930 - मोहन रानाडे - गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी थे।
1936 - एन॰ धरम सिंह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री।
1944 - मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक।
1952 - पण्डित अजॉय चक्रबर्ती - प्रतिष्ठित भारतीय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार, गीतकार, गायक और गुरु।
1959 - रामदास आठवले
भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बने।
1965 - योग गुरु बाबा रामदेव का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हुआ।
1970 - इम्तियाज अनीस एक भारतीय घुड़सवार।
1972 - भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट - हरिता देओल (1996 में मृत्यु)।
1978 - मनोज कुमार चौधरी, सेप कोन्सुल्तंत इंजिनियर का जन्म प्रयाग (इलाहाबाद) में हुआ।
1984 – इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का जन्म हुआ।
*25 दिसंबर को हुए निधन👉*
1846 - स्वाति तिरुनल - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।
1901 – बेल्जियम के प्रख्यात भौतिकशास्त्री व आविष्कारक ज़ोनेबे ग्राम का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1942 - सर सिकंदर हयात खान ( 25/26 दिसंबर 1942) पंजाब के एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
1959 - प्रेम अदीब - भारतीय अभिनेता।
1972 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (अब चेन्नई) में निधन हुआ।
1977 - हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।
1994 - ज्ञानी ज़ैल सिंह - भारत के भू.पू. राष्ट्रपति।
1996 - भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलेट - हरिता देओल (1972 में जन्म)।
2004 - नृपेन चक्रबर्ती त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2005 - सरत चन्द्र सिन्हा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।
2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।
2009 - अजीत नाथ राय - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
2011 -सत्यदेव दुबे- नाटककार, पटकथा लेखक, फ़िल्म व नाट्य निर्देशक।
2015 - साधना - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
2016 - जॉर्ज माइकल - एक अंग्रेजी गायक, गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और परोपकारी कलाकार थे।
2020 - भारत में जन्में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन जैकमैन का निधन हुआ।
2020 - सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार व कवि शम्सुर रहमान फ़ारूक़ी का निधन हुआ।
2021 - ब्रिटिश रेडियो व्यक्तित्व जेनिस लॉन्ग (66) का निधन हुआ।
2022 - उरुगायन फुटबॉल खिलाड़ी फेबियन ओनील (49) का निधन हुआ।
2023 - हास्य कलाकार नील नंदा का 32 साल की उम्र में निधन हुआ।
2024 - दिग्गज मलयालम लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम.टी. वासुदेवन नायर (91) का निधन हुआ।
*25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 माता तुलसी पूजन दिवस (महोत्सव)।
🌟 आचार्य श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
🌟 श्री गोंदवलेकर महाराज पुण्यतिथि।
🌟 महामना श्री मदनमोहन मालवीय जयन्ती (तारीखानुसार)।
🌟 श्री अटल बिहारी वाजपेयी जयन्ती (101वीं , सुशासन दिवस)।
🌟 श्री एन॰ धरम सिंह जयन्ती।
🌟 योग गुरू बाबा रामदेव जन्म दिवस (60वां)।
🌟 श्री ज्ञानी जैल सिंह स्मृति दिवस।
🌟 श्री सरत चन्द्र सिन्हा स्मृति दिवस।
🌟 श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस।
🌟 क्रिसमस डे (क्रिश्चियन , ईसा मसीह जयन्ती)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें