देवरिया। जनपद के नव नियुक्त मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। डॉ श्रीनिवास इसके पूर्व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मछली शहर जनपद जौनपुर में पदस्थ थे। जनपद के पूर्व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द कुमार वैश्य पदोन्नत होकर अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन अयोध्या में पदस्थ हो गये हैं।
डॉ श्रीनिवास प्रसाद को जनपद आगमन पर पशु-चिकित्सकाविद डॉ ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ दिग्विजय यादव, डॉ अमित सिंह, डॉ सुनील कुमार,डॉ सतीश कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ से शिवराम पति त्रिपाठी , निशाकान्त तिवारी व अशोक कुमार, वेटनरी फार्मासिस्ट राकेश कुमार भारती व दूधनाथ तथा विकास भवन से राम प्रताप सिंह,कृष्णकांत त्रिपाठी, लोकेश सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें