*
एमपी-एमएलए कोर्ट जज राकेश यादव की अदालत में सात तारीख को पेश करेंगे सफाई साक्ष्य
सुल्तानपुर। पूर्व सपा विधायक रामचन्दर चौधरी एवं कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत अन्य आरोपी अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में पेश हुए,जिनका बयान दर्ज किया गया। आरोपियो ने सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए कहा है। जिसके लिए स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने सात जनवरी की तारीख तय किया है।
कादीपुर कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक शिवराज सिंह ने 17 दिसंबर 2002 को पूर्व विधायक रामचन्दर चौधरी एवं कांग्रेसी नेता अभिषेक सिंह राणा समेत अन्य के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने व तोड़-फोड़ करने समेत अन्य आरोपो में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रहा है। अदालत ने अगली पेशी पर सफाई साक्ष्य पेश करने के लिए आरोपियो को समय दिया है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें