Good Daily News...


गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

बच्चों को बीमारियों से बचाएगी विटामिन "ए" की खुराक

 




-टीकाकरण सत्र 4.91 लाख लक्षित बच्चों को पिलाई जाएगी दवा


देवरिया, 25 दिसंबर। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के अंतर्गत 29 दिसंबर से 28 जनवरी तक 09 माह से 05 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को विटामिन ए की डोज पिलाई जाएगी। यह खुराक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को क्षेत्रों में आयोजित होने वाले छाया वीएचएनडी सत्रों के माध्यम से दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने जूम मीटिंग के माध्यम से जनपद के सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीमारियों से बचाएगी विटामिन ए की खुराक।

सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में कुल 4.91 लाख को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को उनके लंबित टीके भी लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं एनजीओ के सहयोग से जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा स्तनपान से बच्चों को मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी जाएगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके सिन्हा ने कहा कि एसीएमओ ने बताया कि वैसे तो यह कार्यक्रम 27 दिसंबर से शुरू होने वाला था। इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अब यह 29 दिसंबर से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण न केवल बच्चों, बल्कि पूरे समाज को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। शत-प्रतिशत टीकाकरण से ही वीपीडी पर नियंत्रण संभव है। उन्होंने कार्यशाला में यूनिवर्सल इम्युनाइजेशन प्रोग्राम, यूआईपी, मिस्ड एवं ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान, समुदाय में भ्रांतियों को दूर करने, रिपोर्टिंग मैकेनिज्म को मजबूत करने पर जोर दिया। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण बुधवार एवं शनिवार को कराया जा रहा है। इसमें बीमारियों से बचाव को बच्चों को अलग-अलग वैक्सीन लगायी जा रही है। एक माह तक विटामिन-ए की खुराक पिलाने का कार्य सत्रों पर एएनएम के माध्यम से कराया जाएगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक लापता

  कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी ला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789