Good Daily News...


मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..



 

          ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


*


     *📝आज दिनांक 👉*

     *📜 30 दिसम्बर 2025*

                 *मंगलवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 07:53 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी - 29:02 तक (यानी अगले दिन सूर्योदय से पहले 05:02 तक)

*🌠नक्षत्र-* भरणी - 27:59 तक

*🌠पश्चात्-* कृत्तिका

*💫करण-* गर - 07:53 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* सिद्ध - 25:01 तक

*✨पश्चात्-* साध्य

*🌅सूर्योदय-* 07:13

*🌄सूर्यास्त-* 17:33

*🌙चन्द्रोदय-* 13:33

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:02 से 12:44

*🤖राहुकाल-* 14:58 से 16:16

*🎑ऋतु-* शिशिर 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 पौष सुदी दशमी 07:53 तक पश्चात् एकादशी 29:02 तक (यानी अगले दिन सूर्योदय से पहले 05:02 तक) , पुत्रदा एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए) , शाम्ब दशमी व सूर्य पूजा (उड़ीसा) , श्री श्याम बाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 18:26 से 29:01 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 27:59 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:59 से ,"शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान श्री शान्तिनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी) , श्री गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज जयन्ती (पौष शुक्ल एकादशी) , श्री तैलंग स्वामी की 419वीं जन्म वर्षगाँठ (पौष शुक्ल एकादशी) , भगवान अजितनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल एकादशी) , उर्स मेला पूर्ण (अजमेर) , शरद् उत्सव पूर्ण (माउंट आबू) , श्री रमण महर्षि जयन्ती , वैज्ञानिक श्री विक्रम साराभाई स्मृति दिवस व स्वतंत्रता सेनानी श्री यू किंग नंगबाह पुण्यतिथि (163वीं)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 पौष सुदी द्वादशी 25:50 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , एकादशी तिथि का क्षय , पुत्रदा / वैकुण्ठ एकादशी व्रत (वैष्णव अर्थात् साधु संन्यासी आदि के लिए)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*पूजनीया  महाभागाः*

    *पुण्याश्च   गृहदीप्तयः ।*

*स्त्रियः श्रियो गृहस्योक्तास्-*

    *तस्माद् रक्ष्या विशेषतः।।*

      ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३८-११

 *अर्थात्👉* 

       _स्त्रियाँ घर की लक्ष्मी कही गई हैं। ये अत्यन्त सौभाग्यशालिनी, आदर के योग्य, पवित्र तथा घर की शोभा हैं, अतः इनकी विशेषरूप से रक्षा करनी चाहिए।_

🌹


*30 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1687 - भारत - एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।

1703 - जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।

1731-  पहला यूएस अमेरिकी संगीत कार्यक्रम बोस्टन के पीटर पेल्हाम में शुरू किया गया।

1803 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

1853 - गोडसेन खरीद: दक्षिण पश्चिम में रेल भवन की सुविधा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मैक्सिको से लगभग 77,000 किमी 2 (29,600 वर्ग मील) भूमि खरीदा।

1861 - अमेरिकी बैंक ने सोने के ऊपर भुगतान बंद किया।

1870 - स्पेन के प्रधान मंत्री की हत्या कर दी गयी। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1873 - अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन।

1880 - ट्रांसवाल एक गणतंत्र राज्य घोषित करने के बाद पॉल क्रूगर आईसीटी इसके पहले राष्ट्रपति बने।

1893 - रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1904 - पूर्वी बोस्टन सुरंग को खोला गया।


1906 - अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।

1922 - रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थियेटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी।

1935 - इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।

1938 – वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।

1943 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

1947 – रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।

1949 - भारत ने चीन को मान्यता दी।

1975 - अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

1979 - पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

1993 – वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी।

1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।

2000 - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।

2001 - लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।

2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

2003 - आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।

2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।

2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।

2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।

2012 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।

2019 - सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया।

2019 - रेलवे ने आरपीएफ का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया।

2019 - रूस और यूक्रेन ने गैस समझौते पर हस्‍ताक्षर किये।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 34वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।

2020 - डीआरडीओ ने भारतीय नौसेना के साथ गोवा तट से कुछ दूर समुद्र में आकाश से सतह पर उतारे जा सकने वाले कंटेनर ‘सहायक-एनजी’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण सम्‍पन्‍न किया।

2020 - दक्षिण सीरिया में एक बस पर हुये आतंकवादी हमले में कम से कम 28 यात्रियों की मौत हुई।

2020 - यमन के अदन हवाई अड्डे पर विस्फोट के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत व करीब 50 लोग घायल हुए।

2021 - भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए उपयोगी उच्च-प्रदर्शन वाला ट्रांजिस्टर मॉडल व सर्किट तैयार किए।

2022 - भारतीय तटरक्षक बल ने दस बहु उद्देश्यीय ड्रोन का पहला अनुबंध पूरा कि‍या।

2022 - मेक्सिको में बस पलटने से 15 लोगों की मौत व 47 घायल हुए।

2023 - पीएम मोदी ने अयोध्या में ₹15000 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

2023 - कर्तव्य पथ पर अपना सम्मान छोड़ विनेश फोगाट ने अर्जुन अवॉर्ड लौटाया।

2023 - यूक्रेन के हमले में रूस में दो बच्चों सहित 20 लोगों की मौत, 111 घायल हुए।

2024 - ISRO ने अपने स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च करके इतिहास रचा।


*30 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1865 - रुडयार्ड किपलिंग - एक ब्रिटिश लेखक और कवि थे। 

1879 - रमण महर्षि - बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।

1902 - आचार्य रघुवीर - महान भाषाविद, विद्वान्‌, नेता तथा भारतीय धरोहर के मनीषी थे। 

1922 - भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म हुआ।

1923 - प्रकाशवीर शास्त्री - संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में भी प्रसिद्ध।

1935 - मैनुअल आरों - प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर।

1944 - वेद प्रताप वैदिक - भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी प्रेमी।

1950 - हनुमप्पा सुदर्शन- प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।


*30 दिसंबर को हुए निधन👉*


1706 – पुडुचेरी के संस्थापक व भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।

1862 - यू किंग नंगबाह - ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने के लिए, पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के जोवाइ शहर में सार्वजनिक रूप से फांसी दी गई थी।

1968 - ट्रीगवी ली - प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक थे।

1971 – जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।

1975 - दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।

1990 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।

2009 - राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।

2010 - वेटाथ बालकृष्ण अरदी - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।

2014 - जे. बी. मोरायश - कोंकणी भाषा के कवि व लेखक थे (कन्फर्म नहीं)।

2015 - मंगेश के. पाडगाँवकर - मराठी भाषा के विख्यात साहित्यकार ।

2018 - मृणाल सेन - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता व निर्देशक।

2019 - नगालैंड विधानसभा के अध्‍यक्ष विखो-ओ योशू का मुंबई में निधन।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा (100) का निधन हुआ।

2023 - बाफ्टा पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार व प्राइमटाइम एमी पुरस्कार विजेता अंग्रेजी अभिनेता थॉमस जेफ्री विल्किंसन (75) का निधन हुआ।

2024 - आणविक मशीनों के विकास में अपने योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्कॉटिश-अमेरिकी रसायनज्ञ फ्रेजर स्टोडार्ट (82) का निधन हुआ।


*30 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान श्री शान्तिनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष शुक्ल दशमी)।

🌟 श्री गणेश दत्तात्रेय सहस्रबुद्धे उर्फ दासगणू महाराज जयन्ती (पौष शुक्ल एकादशी)।

🌟 श्री तैलंग स्वामी की 419वीं जन्म वर्षगाँठ (पौष शुक्ल एकादशी)।

🌟 भगवान अजितनाथ जी ज्ञान कल्याणक (जैन , पौष शुक्ल एकादशी)।

🌟 उर्स मेला पूर्ण (अजमेर)।

🌟 शरद् उत्सव पूर्ण (माउंट आबू)।

🌟 श्री रमण महर्षि जयन्ती।

🌟 वैज्ञानिक श्री विक्रम साराभाई स्मृति दिवस।

🌟 स्वतंत्रता सेनानी श्री यू किंग नंगबाह पुण्यतिथि (163वीं)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक लापता

  कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी ला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789