लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक ऐतिहासिक क्षण जब
पीएम मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का किया उद्घाटन।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
यह स्थल भारतीय राष्ट्रवाद के तीन प्रमुख स्तंभों- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, आदर्शों और अमूल्य योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का अनुपम केंद्र बनेगा। 65 एकड़ में फैले इस परिसर में तीनों महान व्यक्तित्वों की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित हैं, जो राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का प्रतीक हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें