*अधिवक्ता विश्वविजय कुमार मल्ल बनाये गए प्रान्तीय विधि सलाहकार*
देवरिया । रुद्रपुर , राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ की ओर से राणाप्रताप सिंह को राविप्रसं का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया । रविवार को गोरखपुर के सिविल कोर्ट सभागार में आयोजित संघ के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 गोस्वामी गौरव भारती की संस्तुति से क्षेत्र के ग्राम पिडरा निवासी प्रत्युष विहार रामचक रूद्रपुर के प्रबंधक राणाप्रताप सिंह को राविप्रसं का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं डीके एकेडमी लक्ष्मीपुर के प्रबंधक रूद्रपुर तहसील के अधिवक्ता विश्वविजय कुमार मल्ल को प्रान्तीय विधि सलाहकार बनाया गया । अपने मनोनयन पर इन्होंने संघ के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। इनके मनोनयन पर संघ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 रविकांत मणि त्रिपाठी, संगठन मंत्री विजय पटेल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष शैलेश यादव, जिला महामंत्री संजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष श्यामसुन्दर यादव, बरहज ब्लॉक के अध्यक्ष जनार्दन चौहान, गौरीबाजार के अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, भलुअनी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, डॉ0 अशोक कुमार सिंह, रूद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, रामभगत शर्मा, नगर पंचायत रूद्रपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र शर्मा, रामप्रताप पाण्डेय, सरसचन्द जायसवाल, विनय गुप्ता, मोईन खान, अखिलेश शर्मा, राजन भारती, सत्राजीत मणि त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र मणि त्रिपाठी, शेषनाथ सिंह, यतीन्द्र देव गुप्ता, भाजपा नेता अनिरूद्ध चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रविकांत त्रिपाठी, अंकित कुमार पाण्डेय, शिवानन्द विश्वकर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा, इमरान खान, चतुर्भुज शुक्ला, मुकेश रूंगटा, कमल पटेल, संतोष शाह, अनूप सिंह, सोनू यादव, शैलेंद्र मल्ल, खुशबू यादव, अंसार सद्दन, सत्यप्रकाश गुप्ता, सचिन सिंह, प्रतीक सिंह, सभासद प्रतिनिधि रामप्रवेश भारती व सज्जाद अली, विजय मोहन निगम आदि लोगों ने बधाई दी है ।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें