यूपी के फ़िरोज़ाबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई अध्यापिका कमलेश की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी बिल्लू सागर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके बाकी तीन फरार साथियों पर एसएसपी ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दरअसल 50 लाख रुपया कर्ज होने पर सहेली सपना ने ही अध्कयापिका कमलेश को अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतरवा दिया था। उसे घुमाने के बहाने कार में ले गई। रास्ते में भाड़े के कातिलो से उसे मरवा दिया। अब केस का खुलासा हुआ तो एक क़ातिल पकड़ा गया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें