दिल्ली।
24 साल पुरानी नौकरानी निकली लूट- हत्या केस की मास्टर माइंड.. हरिद्वार बिल्ला घाट के पुजारी सहित 7 लोगो ने दिया था वारदात को अंजाम, 3 अरेस्ट.. 4 नेपाली युवक फरार
दिल्ली के जंगपुरा में 65 साल डॉक्टर योगेश चन्द्र पॉल की लाखो की लूट के बाद हुई हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक हत्या में कुल 7 लोग शामिल थे।
हत्याकांड की मास्टर माइंड डॉक्टर पॉल के घर काम करने वाली मेड बसंती है, जो 24 साल से उनके घर काम कर रही थी। परिवार ने कभी सपने में नहीं सोचा था कि 24 साल तक जिस महिला को घर में रख कर सब कुछ दिया. वहीं घर के मालिक की जान की दुश्मन बन जायेगी।
डीसीपी राजेश देव के मुताबिक साजिश में बसंती ने अपनी दोस्त वर्षा को और हरिद्वार के रहने वाले विश्वरूप साईं को शामिल किया। विश्वरूप साईं ने 3 और नेपाली नागरिकों और हरिद्वार के बिल्ला घाट के पुजारी हिमांशु जोशी और उसके भाई आकाश जोशी को भी शामिल किया।फिर 5 मई को पुजारी हिमांशु, आकाश और विश्वसाईं रेकी करने दिल्ली आए। इसके दो दिन बार 7 मई को पूरी टीम ने मिलकर किया डाक्टर पाल की हत्या।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें