Good Daily News...


मंगलवार, 12 मार्च 2024

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित शक्ति रसोई का हुआ शुभारम्भ

 



देवरिया ।  डूडा द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन के लिए आई०सी०आई०सी०आई फाउण्डेशन के सहयोग से जनपद देवरिया के कलेक्ट्रेट परिसर में शक्ति रसोई की स्थापना की गयी है। शक्ति रसोई का शुभारम्भ जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अल्का सिंह के द्वारा किया गया।   

          जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में प्रथम चरण में 15 जिलो में 25 शक्ति रसोई का शुभारम्भ किया गया है। शक्ति रसोई का संचालन किये जाने के लिए उज्जवल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया गया है। शक्ति रसोई में कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को संचालन हेतु व्यवहार कुशलता, संचार, लेखा-जोखा एवं बिजनेस प्लान आदि का प्रशिक्षण आई०सी०आई०सी०आई० फाउण्डेशन द्वारा किया गया है। शक्ति रसोई की स्थापना कलेक्ट्रेट परिसर में हो जाने से सभी अगन्तुको को साफ-सुथरा नाश्ता एवं भोजन मिलेगा।

        इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / परियोजना निदेशक डूडा देवरिया गौरव श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी शान्तनु श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद देवरिया, अंकिता शुक्ला, जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा देवरिया के शहर मिशन प्रबन्धक, अनूप चन्द्र शुक्ला एवं समस्त स्टाफ तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जानिए कौन है संजीव मेहता ? कैसे एक भारतीय ने खरीद ली वर्षों तक दुनिया के कई देशों पर शासन करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी

    ईस्ट इंडिया कंपनी एक पुर्तगाली व्यापारिक संस्था थी उसकी स्थापना 31 दिसंबर 1600 को हुई थी। महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम ने इसे एक शाही चार्टर ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789