देवरिया । मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा पोषण पखवाड़ा का शुभारम्भ बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु किया गया है। पोषण स्तर में सुधार हेतु सही पोषण सम्बन्धी व्यवहार के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जन आन्दोलन और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन आवश्यक है। पोषण जागरूकता हेतु जन-आन्दोलन की गति को बनाये रखने हेतु भारत सरकार के निर्देश के क्रम में इस वर्ष भी 23 मार्च 2024 तक पोषण पखवाडा आयोजित किया जाना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष पोषण पखवाड़ा हेतु तीन मुख्य थीम यथा पोषण भी अध्ययन भी, पारम्परिक व स्थानीय आहार प्रथाओं पर केन्द्रित पोषण के प्रति संवेदनशीलता पर ध्यान केन्द्रित किया जाना, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य व आई० वाईसी०एफ० निर्धारित किया गया है।
जागरूकता रैली के समापन के उपरान्त लाभार्थियों, अभिभावकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं उनके महत्त्व पर व्यापक विचार विमर्श किया गया है।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विकास खण्ड रामपुर कारखाना, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं जनसमूह उपस्थित रहें।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें