ईस्ट इंडिया कंपनी एक पुर्तगाली व्यापारिक संस्था थी उसकी स्थापना 31 दिसंबर 1600 को हुई थी। महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम ने इसे एक शाही चार्टर (राजकीय अधिकार-पत्र) प्रदान किया था
कंपनी ने जिन देशों पर शासन किया उनमें भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी का प्रभाव और व्यापारिक चौकियाँ दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे सिंगापुर, मलेशिया ,इंडोनेशिया और हांगकांग तक भी फैली हुई थीं
प्लासी का युद्ध 23 जून 1757 को हुआ, जिसमें रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के नवाब और उनके फ्रांसीसी सहयोगियों पर विजय प्राप्त की , यह विजय नवाब सिराज-उद-दौला के सेनापति गद्दार मीर जाफर के विश्वासघात और बंगाल सूबा की अधिकांश सेनाओं के पहले से ही अहमद शाह दुर्रानी के नेतृत्व में मुगल साम्राज्य पर अफगान आक्रमण के खिलाफ तैनात होने के कारण संभव हुई , सिराज-उद-दौला खुद मैदान छोड़कर भाग गया
कंपनी ने टैक्स वसूलने के लिए हैवानियत का इस्तेमाल किया, अधिकांश आबादी को गरीबी में धकेल दिया और ऐसी नीतियां लागू कीं जिनके परिणामस्वरूप 1770 का महान बंगाल अकाल पड़ा , जिसके दौरान 1 करोड़ लोग सिर्फ़ भूखमरी से मर गए
1858 क्रांति से प्रभावित भारत सरकार अधिनियम के बाद कंपनी ने अपनी सभी प्रशासनिक शक्तियां खो दीं, और उसके भारतीय क्षेत्रों और सशस्त्र बलों को ब्रिटिश राज ने अपने अधीन ले लिया और महारानी सीधे शासन चलाने लगी
सरकार के बार-बार हस्तक्षेप के बावजूद, कंपनी को बाद में वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक वर्ष पूर्व लागू किए गए ईस्ट इंडिया स्टॉक डिविडेंड रिडेम्पशन एक्ट के तहत 1874 में कंपनी को भंग कर दिया गया, क्योंकि तब तक गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट ने इसे निष्प्रभावी, शक्तिहीन और अप्रचलित बना दिया था। ब्रिटिश साम्राज्य की आधिकारिक सरकारी व्यवस्था ने इसके सरकारी कार्यों को अपने हाथ में ले लिया और इसकी सेनाओं को अपने अधीन कर लिया
2005 में संजीव मेहता ने नष्ट हो चुकी ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम और अधिकारों को खरीदना शुरू किया धीरे-धीरे उन्होंने कंपनी से जुड़ी सभी संपत्तियों और ट्रेडमार्क को अपने नियंत्रण में ले लिया, 2010 तक संजीव मेहता द ईस्ट इंडिया कंपनी के एकमात्र मालिक बन गए
ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत पर शासन किया, उसे अब भारतीय बिजनेसमैन संजीव मेहता चला रहे हैं उन्होंने इसे एक प्रीमियम लग्जरी ब्रांड के रूप में पुनर्जीवित किया है, जो चाय, कॉफी, मसाले, चॉकलेट, बिस्किट, सूखे मेवे, और गहनों जैसी चीजें बेचती है







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें