पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी की है। इस दौरान उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
दुष्कर्म के मामले जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व उनके सहयोगियों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। बृहस्पतिवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आवास विकास कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री व गंगागंज मोहल्ला निवासी सहयोगी महिला गुड्डा देवी के आवास पर छापा मारा। सुबह करीब 6:20 बजे एक साथ दोनों स्थानों पर पहुंची टीम शाम तक आवास से दस्तावेज खंगालने में लगी हुई है। छापेमारी के दौरान पूर्व मंत्री की विधायक पत्नी महराजी प्रजापति बीमार हो गईं। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। तत्कालीन सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति दुष्कर्म के एक केस में पिछले सात वर्ष से अधिक समय से जेल में हैं। इनके लखनऊ, अमेठी व मुम्बई सहित आठ ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम का छापा।
इस बीच प्रवर्तन निदेशालय की टीम अवैध खनन को लेकर मनी लांड्रिंग के मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति की जांच करने में जुटी है। बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ से निकली ईडी की दो टीमें जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुंचीं। एक टीम सुबह छह बजे शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित पूर्व मंत्री के आवास तो दूसरी टीम गंगागंज मोहल्ला स्थित पूर्व मंत्री के करीबी महिला गुड्डा देवी के घर पहुंचीं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें