वास्तविक जन नेता थे मुन्ना सिंह चौहान - सतीश
अयोध्या।
सोहावल , राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सिंचाई मंत्री रहे मुन्ना सिंह चौहान की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके विधायक पुत्र डॉ अमित सिंह चौहान पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान सहित सैकड़ों समर्थकों ने मुन्ना सिंह की समाधि पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने कहां की किसानों वआम जनमानस की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने वाले मुन्ना सिंह चौहान को सोहावल की जनता ने हर्ष अर्श से तक पहुंचाया था इसके लिए यहां की जनता बधाई की पात्र है इस अवसर पर मौजूद पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भरतकुंड तथा महोली स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के अलावा बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के अन्य पौराणिक स्थलों का भी विकास करने का वादा किया। मंत्रियों के अलावा महंत रामदास पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अवधेश पांडे बादल, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, कृष्ण कुमार पांडे सुल्तानपुर के पूर्व विधायक सोनू सिंह रोहित सिंह डॉक्टर अवधेश वर्मा, आदि ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम आयोजक अमित सिंह चौहान ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव अनुपम मिश्र पप्पू सिंह परास पप्पू दुबे धर्मवीर सिंह रमेश सिंह कप्तान तिवारी दशरथ लाल गोस्वामी संजीव सिंह धन्ना सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें