Good Daily News...


मंगलवार, 1 अगस्त 2023

सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी का विदाई समारोह

 

 



    देवरिया। पशुधन प्रसार अधिकारी आनंद कुमार मिश्र 34 वर्ष की सेवा के उपरांत 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। इनका विदाई समारोह देवरिया के बैंक्वेट होटल में आयोजित किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ,देवरिया के अध्यक्ष शिवराम पति त्रिपाठी एवं महामंत्री निशाकांत तिवारी ने स्मृति चिन्ह देकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। संघ के संरक्षक अशोक कुमार पांडे ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अधिकारी गण एवं कर्मचारियों का स्वागत किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ,देवरिया डॉ.अरविंद कुमार वैश्य ने श्री मिश्र की सेवा काल की कार्यों की प्रशंसा किया एवं भविष्य में कभी भी आवश्यकता पड़ने पर मदद करने का आश्वासन दिया एवं पशुपालन के क्षेत्र में अपने अनुभव का लाभ पशुपालकों को अवश्य देने के लिए कहा।उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह व उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी, रुद्रपुर डॉ. रामधारी राम ने भी श्री मिश्र के उज्जवल भविष्य की कामना किया। पूर्व संघ के अध्यक्ष घनश्याम उपाध्याय, छट्ठू लाल राय व राम रेखा प्रसाद ने पुष्पगुच्छ देखकर श्री मिश्र की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में पशु औषधिक संघ,देवरिया के मंत्री राकेश कुमार भारती, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों के साथ ही साथ पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के सदस्य नंदलाल प्रसाद, पीयूष प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष कुमार, विष्णु देव गौड़, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार सिंह, अखिलेश्वर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789