Good Daily News...


मंगलवार, 1 अगस्त 2023

यूपी कैबिनेट में 32 प्रस्ताव पास

 योगी कैबिनेट में 32 प्रस्ताव पास हुए। मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बताया, यूपी के लोगों को 5G सुविधाएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। 5 निजी यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं। साथ ही विंध्य


, बुंदेलखंड और हिमालय की तराई क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश वॉटर टूरिज्म स्पोर्ट पॉलिसी 2023 को लागू किया गया है।"

उन्होंने बताया,"पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस को ई टेंडर से लीज पर दिया जाएगा। इनमें सुनौली महाराजगंज, बटेश्वर आगरा, कालेंगर बांदा, मथुरा के दो पर्यटक आवास गृह, नीमसाह सीतापुर, भदोही को PPP मॉडल पर लीज पर दिया जाएगा। राज्य सरकार के अधीन ऐतिहासिक किलो को 90 साल की लीज पर आवंटित किया जाएगा। इनमें छतर मंजिल लखनऊ, चुनार किला मिर्जापुर, भरुआ सागर किला झांसी, कोठी गुलिस्तान, कोठी दर्शन विलास लखनऊ, कोठी रोहसम उधौला लखनऊ, बरसाना जल महल मथुरा, शुक्ला तालाब कानपुर, टिकैत राय बारादरी बिठूर कानपुर को हैरिटेज होटल की तरह डेवलप किया जाएगा। इसमें ध्यान रखा जाएगा कि मूल स्वरूप में बदलाव न होने पाए।"


कैबिनेट से पास हुए प्रस्ताव -

पर्यटन विभाग के बंद व घाटे में चल रहे आवास गृह को पीपीपी मोड पर विकसित और संचालित करने के संबंध में प्रस्ताव पास।

प्राचीन धरोहर भवनों को पीपीपी मॉडल पर हैरिटेज पर्यटन इकाइयों के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास।

उत्तर प्रदेश जल आधारित पर्यटन एवं सहायक क्रीड़ा नीति 2023 के संबंध में प्रस्ताव पास।

तहसील सदर जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्र के विकास के लिए पर्यटन विभाग के नाम भूमि दर्ज कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक 2023 को पारित कराने के संबंध में प्रस्ताव पास।

अयोध्या शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने हेतु 40 मेगावॉट क्षमता की सोलर विद्युत उत्पादन परियोजना की स्थापना के लिए जनपद अयोध्या में भूमि की उपलब्धता के संबंध में प्रस्ताव पास।

उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति 2022 और उत्तर प्रदेश जैव ऊर्जा नीति 2022 के अन्तर्गत सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराई जाने के संबंध में प्रस्ताव पास।

प्रदेश में वाहनों की तकनीकी स्वस्थता को सुनिश्चित किए जाने के लिए वाहनों की जांच के लिए स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) की स्थापना का प्रस्ताव पास।

कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत सेंटर फॉर एडवांस मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर प्रारंभ किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास।

PM मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान पार्क योजना के अंतर्गत टैक्स्टाइल पार्क की स्थापना एवं भूमि हस्तांतरण के संबंध में प्रस्ताव पास।

उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल एवं चिकित्सा उपकरण उद्योग नीति 2023 का प्रस्ताव पास।

कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम 1958 का अग्रसर संशोधन करने के संबंध में प्रस्ताव पास।

बस्ती, गोंडा, मिर्जापुर एवं प्रतापगढ़ में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ का संयुक्त संस्थान बनाए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास।कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा,"बदायूं-मेरठ मार्ग को 2 लेन से 4 लेन किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। सिंचाई विभाग की जमीन रेल विकास लिमिटेड को ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 40 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट के लिए जमीन से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।

उत्तर प्रदेश सौर और जैव ऊर्जा नीति-2022 से जुड़ी परियोजनाओं को जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी गई। सरकारी संस्थाओं को 1 रुपए प्रति एकड़/वर्ष और निजी संस्थाओं को 15000 रुपए प्रति एकड़/वर्ष की दर से जमीन मुहैया कराई जाएगी। रेल विकास निगम लिमिटेड को मंत्री परिषद ने मंजूरी दी।"

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पटियाला में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में संजीव सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की मानस्वी ने जीता कांस्य पदक

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट की है तीरंदाज, जीत पर मिली बधाई। देवरिया। पटियाला में आयोजित एनटीपीसी द्वितीय महिला राष्ट्रीय वरीयता तीरंदा...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789