देवरिया। बैतालपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायतो में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई हेतु पशुपालन विभाग देवरिया के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ ए.के.वैश्य ने विभिन्न विकास खंडों के सूकर बाड़ो में एंटी लार्वा छिड़काव एवं जागरूकता हेतु रोस्टर तैयार किया है। अभियान के अंतर्गत विकासखंड बैतालपुर के ग्राम सभा उसरा बाजार ,कोईलगड़हा, तिवई व जंगल इमिलिहां में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी व आनंद मिश्रा के नेतृत्व में सूकर बाड़ो व आस पास के जलजमाव वाले स्थानों में एंटी लार्वा का छिड़काव सुभाष ने किया। सूकर पालकों को अन्य पशुपालन के कार्यों हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया। यथासंभव सूकर बाड़ों को मनुष्य की आबादी से दूर स्थापित करने हेतु कहा गया। सूकर पालकों को सूकर बाड़े की साफ सफाई, कीटनाशक छिड़काव एवं मच्छररोधी जाली ढकने हेतु प्रशिक्षित किया गया। सूकर बाड़ों के आसपास पानी एकत्र ना हो स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया। कृमि नाशक दवा वितरण का कार्य भी किया गया। सूकर से मनुष्य में फैलने वाली विभिन्न बीमारियों जैसे जापानी इंसेफेलाइटिस, हेपेटाइटिस ई,निपाह,स्वाइन इन्फ्लूएंजा व लेप्टोस्पायरोसिस आदि की जानकारी भी दी गई।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें