Good Daily News...


मंगलवार, 25 जुलाई 2023

मोहनगंज के समीप ऐतिहासिक बाबा देवघाट महादेवन धाम पर लगा कीमती बोर्ड एवं आधा दर्जन घंटा हुवा चोरी



➡️ मोहनगंज के समीप ऐतिहासिक बाबा देवघाट महादेवन धाम पर लगा कीमती बोर्ड एवं आधा दर्जन घंटा हुवा चोरी।


➡️ मंदिर पर रहने वाले तथाकथित पुजारी, चोर, भूमाफिया एवं अपराधियों ने रविवार की रात में घटना को दिया अंजाम।


➡️ हनुमान मंदिर से लगभग आधा दर्जन घंटा और लगा डिजिटल फ्लैक्स का कीमती बोर्ड चोरी होने से फैली सनसनी।


➡️ देवघाट के अधिकतर गुसाइयों का आरोप देर रात देवघाट के निवासी बृजेश गिरी उर्फ बुद्धू ने तथाकथित अराजकतत्वों से साध गांठ कर घटना को दिया अंजाम।


➡️ ऐतिहासिक धाम का घंटा चोरी होने के घटनाएं होती रही है आम, शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस अब तक बनी रही तमाशबीन।


➡️ ऐतिहासिक धाम पर दबंग बुद्धू गिरी के आसपास अपराधियों, अराजकतत्वों, भूमाफियाओं, जुआडियों, शराबियों एवं हत्यारों का लगा रहता है जमावड़ा।


➡️ पीतंबरधारी वस्त्र धारण कर अपराधी दिखावटी बाबा बनकर मंदिर प्रांगण में बने रहकर अपने आपको रखते है सुरक्षित।


➡️ अपराधियों की स्थानीय पुलिस से बेहतर साध गांठ होने से बेखौफ बने रहते है अपराधी।


➡️ हनुमान मंदिर से घंटा चोरी एवं बाबा देवघाट महादेवन धाम का कीमती डिजिटल फ्लैक्स चोरी होने की शिकायत पहुंची स्थानीय पुलिस को।


➡️ ग्राम प्रधान भुवालपुर डोमीपुर अमित कुमार पाल एडवोकेट ने पांच नामजद एवं चार अज्ञात के नाम से पुलिस को दी तहरीर। 


➡️ सदर ब्लॉक प्रमुख पुत्र अजय प्रताप सिंह ने तत्काल विधिक कार्यवाही कराने की पुलिस से की मांग।


➡️ चोरों एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने की जिले के कप्तान से प्रमुख पुत्र ने की मांग।


 ➡️ प्रमुख प्रतिनिधि गोल्डी सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक देवस्थल को अपराधियों और अराजकतत्वों से कराया जाए मुक्त।


➡️ श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और पूजा अर्चन में किसी तरह से न होने पाए दिक्कत- प्रमुख प्रतिनिधि गोल्डी सिंह।


➡️ अराजकतत्वों द्वारा मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं पर फब्तियां कसने की एक अर्से से आ रही शिकायत- प्रमुख।


➡️ पुलिस की चौकसी के बाद भी आए दिन हो रही मंदिर पर विवाद एवं घटनाओं से पुलिस हो रही हलाकन।


➡️ मंदिर के लगभग दर्जनभर पुजारियों ने पुलिस चौकी मोहनगंज, थाना लीलापुर में पांच ज्ञात एवं पांच अज्ञात के नाम दी तहरीर।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789