Good Daily News...


मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत हुआ प्रशिक्षण

 देवरिया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन-2022 के सकुशल सम्पादन हेतु पीठासीन अधिकारी / प्रथम मतदान अधिकारी / द्वितीय मतदान अधिकारी / तृतीय मतदान अधिकारी का द्वितीय प्रशिक्षण एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आज विकास भवन के गाँधी सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय की  उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न कराया गया। 
     उपस्थित पीठासीन अधिकारी / प्रथम मतदान अधिकारी / द्वितीय मतदान अधिकारी / तृतीय मतदान अधिकारी का द्वितीय प्रशिक्षण एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिलाधिकारी द्वारा मतदान के बारीकियों के बारे में विस्तृत रूप से दिशा निर्देश दिये गये। अपर जिलाधिकारी प्रशासन देवरिया द्वारा मतदान केन्द्र के अन्तर्गत सम्मिलित मतदान क्षेत्र की विवरण सूची, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची और मत अभिलिखित करने के ढंग विषयक निर्वाचकों के लिए अनुदेश के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया।
   मास्टर ट्रेनर श्री निशेष गुप्ता द्वारा मतदान केन्द्र पर प्रत्येक निर्वाचन के लिए किसी एक समय पर केवल एक मतपेटी रखने, मतदान केन्द्र के मध्य में किसी ऐसी स्थान पर रखी होगी, जहाँ से उसे पीठासीन अधिकारी अभ्यर्थी उसके अभिकर्ता और मतदान केन्द्र पर उपस्थित हर व्यक्ति देख सके, मतदान के समय, मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति का समय, मतदान का समय, मतदान अभिकर्ताओं की नियुक्ति, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गयी। वास्तविक मतदान से पूर्व मतपेटी की जाँच और सीलिंग की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789