*
देवरिया 05 अप्रैल। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उपजिलाधिकारी न्यायिक रुद्रपुर मंजूर अहमद अंसारी ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया है कि वे अपने निर्वाचन व्ययों का लेखा 09 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखाकरण टीम से सम्पर्क स्थापित कर (परीक्षण कराते हुए) दाखिल / जमा कर दें। यदि उनके द्वारा अपने निर्वाचन व्ययों का लेखा आयोग द्वारा अपेक्षित रीति के अनुरूप 09 अप्रैल के सांय 05 बजे तक नहीं जमा किया जाता है तो आयोग द्वारा निरर्हित किया जा सकता है, जिसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभा निर्वाचन लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों से अपील किया है कि अपने निर्वाचन व्ययों का लेखा प्रत्येक दशा में 09 अप्रैल के सांय 05 बजे तक तद्नुसार संबंधित से सम्पर्क स्थापित कर दाखिल / जमा कर दें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें