भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा देवरिया-कुशीनगर भाजपा एम.एल.सी प्रत्याशी डॉ रतनपाल सिंह के समर्थन में रामपुर कारखाना विधानसभा के ग्राम-खजुरिया में ग्रामप्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक आयोजित किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र जी और विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रधान संघ रामपुर कारखाना के ब्लॉक अध्यक्ष रोहित राय सहित उपस्थित अतिथियों ने ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अरुण मिश्र ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, मनोनीत सभासद बरियारपुर कृष्णानंद गिरी, प्रेम निवास पांडेय, सोनू शाही, राजीव पांडेय, महेश गुप्ता, नसीम मंसूरी, राम निवास गोड़, त्रिलोकी प्रसाद सहित दर्जनों की संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें