Good Daily News...


मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

माटीकला के कारीगरों को खादी ग्रामोद्योग विभाग से मिलेगा 25 प्रतिशत का अनुदान



  देवरिया 05 अप्रैल। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद ने बताया है कि ‘‘उ0प्र0 माटीकला बोर्ड’’ द्वारा संचालित ‘‘मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना’’ में माटीकला से सम्बन्धित व्यवसायिक गतिविधियाँ यथा-खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद(प्रेशर कुकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप, प्लेटस, होंगे इत्यादि) व भवन निर्माण सामग्री (फ्लोर टाइल्स, रूफ टाइल्स, लैट्रिन पैैन पाइप, वाश बेसिन) एवं सजावटी सामान(गुलदस्ता, गार्डन पॉट्स, बोनसाई पॉट्स, लैम्प्स इत्यादि) की व्यक्तिगत निर्माण/उत्पादन इकाई हेतु अधिकतम रू० 10 लाख तक का प्रोजेक्ट बैंको के माध्यम से वित्तपोषित कराया जाना है, जिसमें लाभार्थी का स्वयं अंशदान 5 प्रतिशत तथा शेष 95 प्रतिशत बैंक ऋण अनुमन्य होगा। नियमानुसार 25 प्रतिशत मार्जिन मनी (अनुदान) राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। 05 लाख के ऋण हेतु लाभार्थी को उ0प्र0 का मूल निवासी (शहरी/ग्रामीण क्षेत्र) होना, न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं साक्षर होना अनिवार्य है, जबकि रुपये 05 लाख से अधिक की परियोजना हेतु कक्षा 8 पास व माटीकला में प्रशिक्षण अथवा माटीकला की परम्परागत जानकारी आवश्यक है।
         माटीकला उत्पाद निर्माण इकाई की स्थापना हेतु इच्छुक व्यक्ति जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, जिला पंचायत भवन (प्रथम तल) देवरिया से सम्पर्क कर किसी भी कार्यदिवस में निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं, जिनका चयन शासन द्वारा गठित समिति द्वारा किया जायेगा, तदोपरान्त बैंक शाखा को ऋण आवेदन प्रेषित कर दिया जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु 05568-220333, 7408410721, 7651807198, 9451886712 एवं 8565819733 नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वंचित 141 छात्राओं का शुल्क जमा न होने के कारण परीक्षा 28 मार्च से---

  *हाई कोर्ट के आदेश से बीएससी की विशेष परीक्षा रुद्रपुर देवरिया पं श्री कृष्ण महिलामहाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की 141 छात्राओं का परीक...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789