Good Daily News...


बुधवार, 22 दिसंबर 2021

0 से 02 वर्ष के बच्चे को विटामिन "ए" सिरप पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह दिसम्बर 2021 का किया गया उद्घाटन



देवरिया (सू0वि0) 22 दिसम्बर। कार्यालय-मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह दिसम्बर 2021 का उद्घाटन सदर विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी द्वारा 0 से 02 वर्ष के बच्चे को विटामिन "ए" सिरप पिलाकर किया गया। 
          सदर विधायक  द्वारा बताया गया कि टीकाकरण प्रत्येक गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के लिये अति आवश्यक है एवं समस्त बच्चों का इस पर पूर्ण हक है। टीकाकरण बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव करता है। अतः हम सभी का कर्तव्य बनता है कि स्वयं के एवं समाज के प्रत्येक बच्चों के टीकाकरण हेतु अपना सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर एक स्वस्थ्य राष्ट्र का निर्माण करें। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ आई०सी०डी०एस० विभाग की भी पूर्ण सहभागिता है।
       मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह विटामिन "ए" सम्पूरण कार्यक्रम टीकाकरण का अभिन्न अंग है जो प्रतिवर्ष जून एवं दिसम्बर में नियमित टीकाकरण / वी०एच०एन०डी० सत्रों पर स्वास्थ्य एवं आई०सी०डी०एस० विभाग के सहयोग से संचालित किया जाता है, विटामिन "ए" वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है, जिससे बच्चे स्वास्थ्य एवं पोषित रहते है।
       इसी क्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह दिसम्बर 2021 चरण का आयोजन जनपद एवं जनपद के सभी ब्लाकों पर दिनांक 22 दिसम्बर 2021 से नियमित टीकाकरण / वी०एच०एन०डी० सत्रों पर किया जायेगा, जिसमें 09 माह से 05 वर्ष तक लक्षित 399300 बच्चों को विटामिन "ए" का घोल पिलाया जायेगा, इसी के साथ सत्र स्थल पर आये सभी लाभार्थी बच्चों को आयरन सिरप की एक शीशी इस निर्देश के साथ दी जायेगी कि क्षेत्रीय आशा सप्ताह में दो बार एक-एक एम०एल० एवं माह में आठ बार उसको पिलाया जाना सुनिश्चित करें। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लक्षित बच्चों को प्रतिरक्षण क्षमता में वृद्धि करना, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं संदर्भन करना, स्तनपान को बढ़ावा देना तथा आयोदीन युक्त नमक के प्रयोग को बढ़ावा देना है। जनपद में इनकी समस्त तैयारियों की जा चुकी है। कोविड 19 के बचाव के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी को निर्देशित किया जा चुका है।
     इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० आलोक पाण्डेय,  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेन्द्र सिंह , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुरेन्द्र चौधरी , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजेन्द्र प्रसाद , ए०आर०ओ० राकेश चन्द्र, मुकेश, अर्चना, वंदना ए०एन०एम० आशा एवं ऑगनवाडी सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुरैना कोषागार से असली सोना गायब, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

  ग्वालियर/मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिला कोषागार में सुरक्षित रखे गए सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला अब न्यायिक जांच के दायरे मे...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789