Good Daily News...


बुधवार, 22 दिसंबर 2021

जिलाधिकारी ने की जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा


सड़क सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश

विद्यालयी वाहन को सुरक्षा मानकों के लिए 3 दिन के भीतर कराना होगा फिटनेस

राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने का निर्देश

देवरिया (सू0वि0) 22 दिसम्बर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति/विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
       जिलाधिकारी ने एआरटीओ को स्कूली वाहनों पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों के प्रबंधक 3 दिन के भीतर स्कूली वाहनों का फिटनेस करा ले जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
        जिलाधिकारी ने राजमार्गों पर दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट) चिन्हित करने और यातायात संकेतको को यथास्थान लगाने का निर्देश दिया, जिससे सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण किया जा सके। जिलाधिकारी ने एडीएम (प्रशासन), एआरटीओ तथा पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को 3 दिन के भीतर ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने का कार्य पूर्ण करने को कहा।
       जिलाधिकारी ने नवनिर्मित सलेमपुर-गोरखपुर मार्ग पर एक्सीडेंट की संभावना वाले स्थानों पर यातायात संकेत को को लगाने का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
        जिलाधिकारी ने बताया कि गन्ना पेराई का सत्र शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में ट्रक-ट्रैक्टर चीनी मिल की ओर जाएंगे। एआरटीओ चीनी मिल के साथ समन्वय स्थापित कर, वहां आने वाले समस्त ट्रैक्टरों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
        समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन कुँवर पंकज, एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

बॉक्स संख्या 1

गुड सेमिरिटनों को करें प्रोत्साहित: डीएम
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति(गुड सेमेरिटन) को सड़क सुरक्षा कोष से ₹5000 प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। यह राशि सड़क सुरक्षा कोष से आवंटित की जाती है। डीएम ने नागरिकों से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की, जिससे उनकी जान बचाई जा सके।

बॉक्स संख्या दो

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए डायल करें 1033 या 108 नंबर
      जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का हेल्पलाइन नंबर 1033 या 108 नंबर डायल कर मदद पहुंचाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 1033 नंबर डायल करते ही हाईवे पर एंबुलेंस, क्रेन और वेहिकल तीनों पहुंचते हैं और आवश्यकतानुसार घायल का सहयोग करते हैं। 1033 नंबर की मॉनिटरिंग एनएचएआई के उच्चस्तरीय अधिकारियों द्वारा की जाती है।
  
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मुरैना कोषागार से असली सोना गायब, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

  ग्वालियर/मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिला कोषागार में सुरक्षित रखे गए सोने के कथित रूप से गायब होने का मामला अब न्यायिक जांच के दायरे मे...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789