देवरिया (सू0वि0) 22 दिसम्बर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 27 दिसम्बर 2021 को सतासी इण्टर कॉलेज, रुद्रपुर में सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया है कि इसके लिए खण्ड विकास अधिकारी रुद्रपुर एवं गौरी बाजार को निर्देशित कर दिया गया है कि वे अपने विकास खण्ड के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पात्र चयनित जोड़ों सहित (जिनका समस्त वांछित प्रपत्र/अभिलेख पूर्ण हो) सामूहिक विवाह अपनी देख-रेख में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
बुधवार, 22 दिसंबर 2021
Home »
» सतासी इण्टर कॉलेज, रुद्रपुर में सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन 27 दिसम्बर को






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें