Good Daily News...


शनिवार, 7 नवंबर 2026

मिट्टी के दीयों से जगमगाए गांव व चौराहे, मनाई गई छोटी दीपावली

 

 


देवरिया । तहसील रुद्रपुर और गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छोटी दीपावली पर दीपोत्सव की धूम रही। शिवपुर, सूरजपुर, सेखुई, लुअठही, लक्ष्मीपुर, रामलक्षन, रामनगर, बनियैनी आदि गांवों व चौराहों पर शाम ढलते ही मिट्टी के दीये जलाकर छोटी दीपावली मनाई गई।

घरों के आंगन, दरवाजों, छतों और चौराहों पर दीपक जलाए गए, जिससे पूरा ग्रामीण क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक दीप जलाकर पर्व की खुशियां मनाईं। घरों में पूजा-अर्चना के साथ दीपदान किया गया। मिट्टी के दीयों की रोशनी से गांवों में पारंपरिक दीपोत्सव का आकर्षक दृश्य देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दीं। शाम होते ही दीपों की कतारों से ग्रामीण इलाकों में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

Share:

गांवों में सजे मां लक्ष्मी के पूजा पंडाल, पट खुलते ही शुरू हुआ पूजन-अर्चन

 


देवरिया। रुद्रपुर तहसील और गौरी बाजार विकासखंड क्षेत्र के शिवपुर, रामनगर, छपौली, लक्ष्मीपुर सहित आसपास के गांवों में दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। विभिन्न गांवों में आकर्षक ढंग से पूजा पंडाल सजाए गए हैं। शुक्रवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद मां लक्ष्मी का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तगणों ने मां लक्ष्मी की आराधना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पंडालों में भक्ति गीतों और धार्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। गांवों में मां लक्ष्मी के दर्शन और पूजन के लिए लोगों का पहुंचना लगातार जारी है। पर्व को लेकर युवाओं और पूजा समितियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share:

जिलाधिकारी के निर्देश पर बरहज विकासखंड में विद्यालयों का सघन औचक निरीक्षण

 



 देवरिया 7 नवंबर 2026 ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में  तहसील दिवस, बरहज के अवसर पर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को परखने के लिए एक सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया।    

           जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के अनुपालन में जनपद एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को दो-दो विद्यालय आवंटित किए गए, जिन्होंने निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर स्कूलों का गहन निरीक्षण किया।

        इस विशेष निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में भौतिक संसाधनों, पठन-पाठन की गुणवत्ता, बच्चों के अधिगम स्तर (Learning Level) तथा स्कूलों के 'निपुण' होने की स्थिति (सक्षम, मध्यम या संघर्षशील) का जमीनी जायजा लेना था। इसके साथ ही, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन (Mid-Day Meal) की गुणवत्ता, शिक्षक संदर्शिका के उपयोग, छात्रों व शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति, निपुण तालिका के आच्छादन, विद्युत व्यवस्था तथा 'ऑपरेशन कायाकल्प' के अंतर्गत हुए कार्यों की वास्तविक स्थिति की भी समीक्षा की गई।

सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ शिक्षकों के उत्साहवर्धन पर जोर

        जिलाधिकारी ने निरीक्षण में लगे सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक सकारात्मक सोच के साथ विद्यालयों में जाएं। निरीक्षण का उद्देश्य मात्र कमियां निकालना नहीं, बल्कि अध्यापकों को उनके शिक्षण कार्य के प्रति प्रोत्साहित करना, उनका उत्साहवर्धन करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना होना चाहिए ताकि शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार लाया जा सके।

        इसी क्रम में, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. राम जियावन मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय पैना पश्चिम, प्राथमिक विद्यालय पैना पूरब तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पैना पूरब का औचक निरीक्षण किया।

        निरीक्षण के दौरान पैना पूरब विद्यालय मे लगभग 90 मीटर की चहारदीवारी और मुख्य गेट न होने की बात सामने आई। शौचालय की मरम्मत के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

          विद्यालय प्रांगण में उगी घास की संपूर्ण सफाई कराने तथा प्रधानाध्यापक को सभी बच्चों को नियमानुसार गणवेश (ड्रेस) में आने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।  आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बच्चों की उपस्थिति कुछ कम पाई गई, जिसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

        आज के इस सघन निरीक्षण से प्राप्त फीडबैक के आधार पर शासन की मंशानुसार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आगे की अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share:

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं को वितरित किए वोटर आईडी कार्ड

 




 देवरिया 07 नवंबर।  जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने आज तहसील रुद्रपुर के सभागार में मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड वितरित किए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

         उन्होंने मतदाताओं से आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र युवा को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

      इस दौरान एसडीएम रुद्रपुर  सहित संबंधित अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

Share:

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पटाखा दुकानों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा

 



 देवरिया 07 नवंबर । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने आज तहसील रुद्रपुर क्षेत्र में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर अग्नि सुरक्षा के इंतजामों, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।

           जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखों की बिक्री निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही सुनिश्चित कराई जाए। दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रहे तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी अथवा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

      इस दौरान एसडीएम रुद्रपुर  सहित संबंधित अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

Share:

उर्वरक वितरण में अनियमितता और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

 




 *किसानों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत खाद उपलब्ध कराने के निर्देश* 


 देवरिया, 07 नवंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने किसानों को उर्वरकों की सुचारु एवं पारदर्शी व्यवस्था के तहत उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बरहज एवं भलुअनी विकासखंड की सात बी-पैक्स (सहकारी) समितियों पर उर्वरक वितरण व्यवस्था के औचक निरीक्षण के लिए सात जनपद स्तरीय अधिकारियों को नामित किया है। यह निर्देश बरहज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिए गए।

            जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों को संबंधित समितियों पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार के उर्वरकों की स्थिति, निर्धारित मानक के अनुसार निर्धारित मूल्य पर वितरण तथा स्टॉक में अवशेष उर्वरकों का औचक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली अथवा किसानों के साथ घटतौली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी समितियां नियमानुसार पारदर्शी तरीके से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करें।

         जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही खरीदें तथा खाद खरीदते समय निर्धारित मात्रा और वजन का विशेष ध्यान रखें। यदि किसी समिति या विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि मांगी जाती है अथवा उर्वरक की तौल में घटतौली की जाती है, तो इसकी शिकायत जिला प्रशासन को अवश्य दें, ताकि संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा सके।

Share:

आज का राशिफल


      


 *07 नवम्बर 2026 , शनिवार* 


 *छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🎉* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका का दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझ मधुरता स्थापित करेंगे। किसी कार्यवश बाहर गमन हो सकता है। आराम के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु ,  वे, वो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परंतु कार्य संपन्न होने में कुछ व्यस्त रह सकते हैं। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगी माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम भी आज हल हो सकता है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहें। क्योंकि इस तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है। किसी चाहते से बात करके मन प्रसन्न होगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलैगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तुविद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से काम लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस समय व्यवसाय में आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अवहेलना ना करके उस पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धार्मिक कार्यक्रम बनेंगे । धन धान्य से सम्पन्न होंगे। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। परंतु अपनी दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। धर्म में रुचि बढेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत व सावधानी से काम लेना है। धार्मिक आयोजन होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

            🙏शुभप्रभातम् जी🙏


 



 *छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं* 


     *आज दिनांक 👉*

     * 07 नवम्बर 2026*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 10:49 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 29:52 तक

*🌠पश्चात्-* स्वाति 

*💫करण-* वणिज - 10:49 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* प्रीति - 27:26 तक

*✨पश्चात्-* आयुष्मान 

*🌅सूर्योदय-* 06:37

*🌄सूर्यास्त-* 17:32

*🌙चन्द्रोदय-* 29:36

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - 17:15 तक

*🌛पश्चात्-* तुला

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 09:20 से 10:42

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 कार्तिक बदी त्रयोदशी 10:49 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मास शिवरात्रि व्रत , सांय प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान तत्पश्चात घर में दीपदान करना चाहिए , मासशिवरात्रि व्रत, यमाय तर्पण , विघ्नकारक भद्रा 10:49 से 23:09 तक , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , छोटी दीपावली पर्व , श्री हनुमान जयन्ती (उत्तर भारत) , भगवान पद्मप्रभुजी जन्म - तप कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी) , वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार से सम्मानित) जयन्ती , श्री बिपिन चन्द्र पाल जयन्ती , शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय) , राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत) ,भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (The Bharat Scouts and Guides) का स्थापना दिवस , राष्ट्रीय नोटरी पब्लिक दिवस (USA) , राष्ट्रीय बाइसन दिवस (National Bison Day , USA , नवम्बर के पहले शनिवार को) , अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा भौतिकी दिवस (International Day of Medical Physics) , विश्व नुम्बैट दिवस (World Numbat Day) व महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्दशी 11:29 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , नरक चतुर्दशी व्रत , रुप चतुर्दशी , दीपावली पर्व , प्रात: हनुमत् दर्शन , प्रदोष काल में लक्ष्मीन्द्र कुबेरादि पूजा (प्रदोष काल 17:13 से 19:49) तक , खाता (बसना पूजा) महानिशीथ काल में महालक्ष्मी पूजा , महाकाली पूजा महानिशीथ काल (23:17 से 24:09) बजे तक , शेष रात्रि में दरिद्र निस्सारण , प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान तत्पश्चात घर में दीपदान।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति* 

      *सर्वे  सुखदुखे  जनाः।* 

 *दुःखादुद्विजते   जन्तुः* 

      *सुखं  सर्वाय  रुच्यते।।* 

 *अर्थात् 👉* 

            _सब को अपने कर्मानुसार सुख्दुःख भुगतने पडते है। दुःख से मानव थक जाता है, सुख सबको भाता है।_


*7 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1711 - डच ईस्ट इंडिया कंपनी का जहाज 300 चालक दल के साथ डूब गया।

1722 - रिचर्ड स्टील के "सचेत प्रेमी" का प्रीमियर लंदन में शुरू हुआ।

1733 - फ्रांस और स्पेन ने एस्किरियल की संधि पर हस्ताक्षर किए (फ्रांस और स्पेन के बोर्नबोन राजाओं के बीच पहला 'पैक्ट डे डेमलोर')

1786 - संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना संगीत संगठन, स्टॉटन संगीत समाज, की स्थापना की गई थी।

1805 - लुईस एंड क्लार्क अभियान प्रशांत महासागर में पहुंचे।

1814 - हेग में नीदरलैंड्स के सभी राज्यों की पहली बैठक हुई। "HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1820 - जेम्स मोनरो फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।

1831 - ब्राजील में दास व्यापार मना (बैन) किया गया।

1837 - अमेरिकी गुलामीकरणकर्ता और अख़बार संपादक एलीया लवोजॉय को दास-समर्थक भीड़ द्वारा इलिनोइस के अलटन में अपने गोदाम में मार दिया गया।

1876 - बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।

1876 – रदरफोर्ड बी हायस अमेरिका के 19वें राष्ट्रपति चुने गए।

1917 – प्रथम विश्व युद्ध की आग जब भड़की, तब लेनिन और ट्रोट्स्की के नेतृत्व में बेल्शविक सेना ने करनेस्की की अंतरिम सरकार गिराकर सत्ता अपने हाथ में ले ली।

1917 – ब्रिटेन ने तुर्की से गाजा और फिलीस्तीन क्षेत्र छीने।

1917 – रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति हुई।

1925 – मिस मेडेलीन स्लेड (मीरा बहन) साबरमती आश्रम आयी।

1944 – स्पेन की एगुआडिला सुरंग में हुई एक रेल दुर्घटना में 500 लोगों की मौत हुई।

1951 - जार्डन में संविधान पारित किया गया।

1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1973 – अमेरिका और मिस्र ने राजनयिक संबंध पुन: बहाल करने की घोषणा की।

1982 – तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।

1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।

1998 - दुनिया का सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटा।

2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।

2002 - अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला ।

2002 - आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।

2002 - ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।

2003 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।

2003 - राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।

2005 - पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए।

2005 - फ़्रांस ने हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ फतवा जारी किया।

2006 - भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।

2008 - बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2008 - कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2012 - ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 की मौत।

2019 - ईरान ने फोरडो परमाणु सयंत्र में गतिविधियां तेज की यूरेनियम संवर्धन फिर शुरू किया।

2019 - शेख खलीफा बिन ज़ायद अल नहयान संयुक्‍त अरब अमारात का राष्‍ट्रपति नियुक्त।

2019 - 153 देशों के 11 हजार से ज्यादा वैज्ञानिकों ने जलवायु आपातकाल का एलान कर दिया ।

2020 - भारत ने पृथ्‍वी का अध्‍ययन करने में सक्षम उपग्रह ई.ओ.एस- 01 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इसके साथ नौ विदेशी उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में भेजा।

2020 - भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को नए मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में नियुक्त किया।

2021 - इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा-अल-कदिमी अपने निवास पर हुए सशस्त्र ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे।

2022 - उच्‍चतम न्‍यायालय ने शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण बरकरार रखा।

2022 - डीआरडीओ द्वारा भारतीय नौसेना की सोनार प्रणालियों के लिए परीक्षण और मूल्यांकन सुविधा का शुभारंभ किया गया।

2023 - आदित्य L1 ने सोलर फ्लेयर्स की पहली फोटो कैप्चर की।

2023 - पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने नेशनल टीवी पर दिया इस्तीफा।

2024 - भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय ने वायु गुणवत्ता और जलवायु परिवर्तन पर हितधारकों की बैठक बुलाई।

2025 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट और ₹150 का विशेष सिक्का जारी किया।


*7 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1832 - पंडित विश्वंभर नाथ - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता ।

1858 - बिपिन चन्द्र पाल - स्वतन्त्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार व लेखक।

1867 – रेडियम की खोज करने वाली फ्रेंच रसायन शास्त्री मैरी क्यूरी का जन्म हुआ। उल्लेखनीय है कि मादाम क्यूरी को दो बार नोबल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

1888 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सीवी (चंद्रशेखर वेंकट) रमन का जन्म हुआ।

1900 - एन.जी. रंगा - प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद।

1913 – फ़्रांस के विख्यात लेखक अलबर्ट कामो का जन्म हुआ।

1936 - चंद्रकांत देवताले - प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार

1954 - कमल हसन - दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता।

1996 - राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एल्डहॉस पॉल का जन्म केरल के कोलेनचेरी / एर्नाकुलम, केरल में हुआ।


*7 नवंबर को हुए निधन👉*


1862 - बहादुर शाह ज़फ़र - मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह थे।

1923 - अश्विनी कुमार दत्त - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त।

1972 - आर० शंकर केरल के पूर्व मुख्यमंत्री (06 नवम्बर का भी वर्णन)।

1978 - जीवराज मेहता - भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक।

1998 - पंडित जितेंद्र अभिषेकी एक भारतीय गायक, संगीतकार व प्रतिष्ठित विद्वान थे।

2000 - सी. सुब्रह्मण्यम - भारत में हरित क्रांति के जनक।

2000 - तारा चेरियन - पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका।

2015 - भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय।

2016 - जयवंतीबेन मेहता - एक भारतीय राजनीतिज्ञा।

2023 - यूनानी फुटबॉल खिलाड़ी निकोस ज्यूटसोस (81) का निधन हुआ।

2024 - भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास (93) का निधन हुआ।

2025 - पूर्व मॉडल , अभिनेत्री और फिल्म निर्मात्री इंटीरियर डिजाइनर जरीन खान (81) का मुंबई में निधन हुआ।


*7 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 छोटी दीपावली पर्व।

🌟 श्री हनुमान जयन्ती (उत्तर भारत)।

🌟 भगवान पद्मप्रभुजी जन्म - तप कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी)।

🌟 वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार से सम्मानित) जयन्ती।

🌟 श्री बिपिन चन्द्र पाल जयन्ती।

🌟 शिशु सुरक्षा दिवस (अन्तर्राष्ट्रीय)।

🌟 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (भारत)।

🌟 भारत स्काउट्स एंड गाइड्स (The Bharat Scouts and Guides) का स्थापना दिवस।

🌟 राष्ट्रीय नोटरी पब्लिक दिवस (USA)।

🌟 राष्ट्रीय बाइसन दिवस (National Bison Day , USA , नवम्बर के पहले शनिवार को)।

🌟 अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा भौतिकी दिवस (International Day of Medical Physics)।

🌟 विश्व नुम्बैट दिवस (World Numbat Day)।

🌟 महान अक्टूबर क्रान्ति (समाजवादी) दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

 



देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मृतक सिपाही आदित्य राम श्रीवास्तव पुलिस कार्यालय के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। पांच अक्टूबर की रात भोजन करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आदित्य राम श्रीवास्तव स्वर्गीय राजकुमार श्रीवास्तव के पुत्र थे। वह मूल रूप से गोंडा जिले के मुजेहना थाना क्षेत्र के निवासी थे। 11 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी।

शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से आयोजित शोक सलामी के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने दिवंगत सिपाही के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर सीओ यातायात सतेंद्र राय, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, प्रतिसार निरीक्षक प्रमील सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

सड़क किनारे खेल रहे पांच वर्षीय बालक को चार पहिया वाहन ने रौंदा, मौत

 

*हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार, मां का इकलौता बेटा था आदित्य




   देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। सड़क किनारे खेल रहे बालक को देवरिया की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, सेमरी गांव निवासी चौथी गुप्ता का पांच वर्षीय पुत्र आदित्य गुप्ता शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान देवरिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आदित्य को परिजन तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आदित्य अपनी मां शीला देवी का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी दो बहनें हैं। बड़ी बहन सीमा 10 वर्ष तथा छोटी बहन छह वर्ष की है। बेटे की मौत से मां शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार वाहन चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।

Share:

जिलाधिकारी ने दो विक्रय संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का किया सत्यापन

 

 



देवरिया, 06 नवंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज क्रय-विक्रय की दो संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप स्टाम्प शुल्क का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से पूर्व स्टाम्प मूल्यांकन की समुचित जांच कर ली जाए, ताकि किसी भी प्रकरण में स्टाम्प शुल्क की कमी न रहे। कमी पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

          जिलाधिकारी ने तहसील सदर के अंतर्गत कठिनइया नगर बाहर स्थित संपत्ति के क्रय-विक्रय से संबंधित लेखपत्र में दर्ज विवरण एवं स्टाम्प शुल्क का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। जांच में प्रयुक्त स्टाम्प शुल्क अभिलेखों के अनुसार सही पाया गया। इसी क्रम में उन्होंने मुंडेरा बुजुर्ग स्थित क्रय-विक्रय से संबंधित लेखपत्र में दर्ज विवरण एवं स्टाम्प शुल्क का भी मौके पर सत्यापन किया। जांच में यहां भी स्टाम्प शुल्क अभिलेखों के अनुसार सही पाया गया।

      निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मपाल सिंह एवं उप निबंधक उपस्थित रहे।

Share:

अमृतसर से कटिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग,

 




* राजपुरा के बसंतपुरा स्टेशन के पास चार बोगियां जलकर खाक, बड़ा हादसा टला*


पंजाब के पटियाला जिले में आज दोपहर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से कटिहार / न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस में राजपुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर बसंतपुरा स्टेशन के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में ट्रेन की चार बोगियां आ गईं और देखते ही देखते जलकर राख हो गईं। ट्रेन दिवाली के त्योहार पर यूपी-बिहार घर जा रहे यात्रियों से भरी हुई थी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 1:10 बजे इंजन से पांचवें कोच में धुआं उठता देख लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को सराय बंजारा - बसंतपुरा के बीच रोका। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है, हालांकि रेलवे ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उत्तरी रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, सभी सुरक्षित हैं।


सूचना मिलते ही रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और जलती बोगियों को बाकी ट्रेन से अलग कर दिया ताकि आग आगे न फैले। DRM अंबाला मौके पर पहुंचे हैं। यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया है और यात्री फिलहाल खेतों में सुरक्षित स्थान पर हैं। रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

Share:

भगवान धन्वंतरि की जयंती पर विधि-विधान से हुआ पूजन-अर्चन

 


  देवरिया। रुद्रपुर,लक्ष्मीपुर में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर लक्ष्मीपुर लुअठही चौराहे स्थित गायत्री देवी निर्मल प्राच्य हॉस्पिटल में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान भगवान धन्वंतरि की पूजा कर आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद एवं चिकित्सा का देवता माना जाता है। धन्वंतरि जयंती के अवसर पर उनकी पूजा करने से निरोगी जीवन और आरोग्य की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। अस्पताल परिसर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजा संपन्न हुई। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और निरोगी जीवन के महत्व का संदेश भी दिया गया।

Share:

डीएम और एसपी ने विभिन्न स्थलों पर प्रस्तावित पटाखों की दुकानों का किया निरीक्षण

 




 *सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही हों पटाखों की दुकानों के संचालन की व्यवस्था : डीएम* 


 देवरिया 06 नवंबर । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के साथ जनपद में पटाखों की दुकानों के लिए निर्धारित एवं प्रस्तावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सदर तहसील, सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज, आईटीआई कॉलेज (थाना कोतवाली) तथा सलेमपुर स्थित बापू इंटर कॉलेज परिसर में तथा      खुखून्दु स्थापित की जा रही पटाखों की दुकानों का जायजा लिया।

         इस दौरान उन्होंने दुकानों के लिए की गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन प्रबंधों तथा निर्धारित नियमों के अनुपालन की स्थिति का निरीक्षण किया।

      जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखों की दुकानों का संचालन निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा नियमों के अनुरूप ही सुनिश्चित कराया जाए। सभी दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता, आपातकालीन स्थिति से निपटने के इंतजाम तथा आवागमन के लिए सुरक्षित व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दुकानों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए तथा यह विशेष ध्यान दिया जाए कि पटाखों की बिक्री के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share:

आज का राशिफल

 

      


 *06 नवम्बर 2026 , शुक्रवार* 


 *धनत्रयोदशी/ धनतेरस / भगवान धन्वंतरि जयंती* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी, साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा व आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेकिन फिर भी हर किसी से विनम्रता आवश्यक है। सेहत में भी आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी । विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे । भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते है।  आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ों से बात कर सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिला सकती है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करेंगे , आपका जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारो को रोजगार के अवसर मिलेंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कार्यालय में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने वरिष्ठ की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिता सकते है। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगो से सलाह करना उचित रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने पेट दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे।आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिये बेहद लाभदायक रहेगा। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से सम्पर्क हो सकता है। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सारे काम पूरे होंगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


   

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


              ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



 *धन त्रयोदशी / भगवान धन्वंतरि जयंती


     *आज दिनांक 👉*

     * 06 नवम्बर 2026*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* द्वादशी - 10:32 तक

*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी 

*🌠नक्षत्र-* हस्त - 28:43 तक

*🌠पश्चात्-* चित्रा 

*💫करण-* तैतिल - 10:32 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* विश्कुम्भ - 28:09 तक

*✨पश्चात्-* प्रीति 

*🌅सूर्योदय-* 06:36

*🌄सूर्यास्त-* 17:32

*🌙चन्द्रोदय-* 28:37

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 10:42 से 12:04

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को👉 कार्तिक बदी द्वादशी 10:32 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , प्रदोष व्रत , धन त्रयोदशी / धनतेरस , धन्वंतरी जयन्ती , यम पंचकारम्भ , गोत्रिरात्र व्रत प्रारंभ , निशामुख में यम के लिए घर से बाहर दीपदान , अरुणोदय काल पंचकारम्भ , सूर्य विशाखा नक्षत्र में 21:03 पर , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , धन त्रयोदशी / धनतेरस /भगवान धन्वंतरी जयन्ती , युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस , नेशनल जर्सी फ्राइडे (National Jersey Friday , USA नवंबर का पहला शुक्रवार) , फाउंटेन पेन दिवस (Fountain Pen Day , USA नवंबर का पहला शुक्रवार) , बास्केटबॉल दिवस (Basketball Day) व राष्ट्रीय रक्षा परिषद स्थापना दिवस (1962)।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक बदी त्रयोदशी 10:49 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मास शिवरात्रि व्रत , सांय प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान तत्पश्चात घर में दीपदान करना चाहिए।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*चतुर्भुजं पीतवस्त्रं,* 

     *सर्वालंकारभूषितम्।* 

 *धन्वन्तरि च देवेशं,* 

     *वन्देऽहं लोकपूजितम्॥* 

*अर्थात्👉* 

         _चार भुजाओं वाले, पीले वस्त्र धारण करने वाले और सभी आभूषणों से सुशोभित, संपूर्ण लोकों द्वारा पूजे जाने वाले देवताओं के देव भगवान धन्वंतरि को मैं प्रणाम करता हूँ।_


*6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1740 -  सैमुअल रिचर्डसन की लोकप्रिय और प्रभावशाली पत्रिका पामेला या सदाचार पुरस्कृत पुस्तक लंदन में प्रकाशित की गयी।

1763 - ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1792 - जेमप्प्स की लड़ाई: फ्रेंच सेना पवित्र रोमन साम्राज्य को हरा दिया। "HR दैनिक सूचना"  व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें।

1813 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1844 - स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।

1850 -  येर्बा, ब्यूना, और एंजिल द्वीप (एसएफ़ बे) सैन्य उपयोग के लिए आरक्षित किया गया।

1860 - अब्राहम लिंकन अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति चुने गए।

1903 - अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।

1913 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ 'द ग्रेट मार्च' का नेतृत्व किया।

1913 - दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।

1917 – अमरीकी आणविक उर्जा आयोग ने ऐमविटका द्यीप में सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रोजन बम कैनिकन का परीक्षण किया।

1923 – मुद्रा की अतिस्फीति के चलते बर्लिन में एक ब्रेड की कीमत 140 बिलियन जर्मन मार्क हो गई।

1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।

1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सोवियत लाल सेना ने दोबारा कीव पर अधिकार किया।

1944 – हैनफोर्ड एटॉमिक फेसिलिटी में पहली बार प्लूटोनियम का उत्पादन किया गया।

1945 – पहली बार एक जेट विमान एफ आर-1 फायरबॉल एक विमानवाही पोत यूएसएस वेक आईलैंड पर उतरा।

1949 - यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।

1962 - राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।

1973 – नासा के अंतरिक्षयान पॉयनीयर 10 ने बृहस्पति ग्रह के चित्र लेना शुरू किया।

1990 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

1994 - अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डेट्रॉइन क्षेत्र को 'ऑटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र' घोषित किया।

1998 - सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।

1999 – ऑस्ट्रेलिया ने ब्रितानी राजतंत्र को नहीं ठुकराने का फैसला किया।

2000 - ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।

2004 - रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।

2008 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।

2013 – सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में 8 मरे और 50 घायल हुए।

2013 - इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे।

2013- महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गई।

2019 - ब्रिटेन के एक अदालत ने भगौड़े हीरा व्‍यापारी नीरव मोदी की नई जमानत याचिका नामंजूर की।

2019 - चीन और फ्रांस ने पेरिस समझौते के प्रति अपने समर्थन की फिर से पुष्टि की।

2020 - चीन ने एक ही रॉकेट में 13 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

2020 - प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा इटली के प्रधान मंत्री प्रोफेसर गियुसेप्पे कोंटे के बीच एक वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।

2021 - महाराष्ट्र में अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में भीषण आग से 11 कोरोना मरीजों की दुखद मौत हुई जबकि 6 मरीज झुलस गए।

2022 - तंजानिया में पश्चिमोत्तर शहर बुकोबा में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हो गई।

2022 - राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका का दो दिवसीय मोहक मंचन कर्तव्य पथ पर संपन्न हुआ।

2023 - भारतीय नौसेना की परियोजना 15बी युद्धपोत "सूरत" का अनावरण समारोह हुआ।

2023 - नाइजीरिया में कनाडा हाईकमीशन पर हमला हुआ , दो की मौत व कई घायल हुए।

2024 - जर्मनी की गठबंधन सरकार चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ द्वारा वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर को बर्खास्त करने के बाद गिर गई।

2024 - अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के लिए डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की। दूसरी बार राष्ट्रपति पद हासिल किया।

2024 - हरदोई में भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत व 4 गंभीर रूप से घायल हुए।

2025 - संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा पर लगे प्रतिबंध हटाए।


*6 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1931 - माइक निकोल्स एक अमेरिकी फिल्म और थिएटर निर्देशक, निर्माता, अभिनेता और हास्य अभिनेता थे।

1937 - यशवंत सिन्हा - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व विदेश मंत्री ।

1939 - विजय श्रीनिवास कार्णिक भारतीय वायु सेना में पायलट थे। उन्हें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व के लिए जाना जाता है। 

1956 - जितेन्द्र सिंह भारत की सतरहवीं लोकसभा में सांसद बने।

1959 - पुनीत इस्सर ( दुर्योधन ) हिन्दी भारतीय अभिनेता तथा निर्देशक (12 सितंबर 1958 का भी वर्णन मिलता है)।

1986 - भाविना हसमुखभाई पटेल भारत की महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी।


*6 नवंबर को हुए निधन👉*


1951 - स्वतन्त्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश: हरिलाल जेकिसुनदास कनिया।

1972 - आर. शंकर- 1962 से 1964 तक केरल के तीसरे मुख्यमंत्री थे (07 नवम्बर का भी वर्णन)।

1985 – बॉलीबुड अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।

2010 - सिद्धार्थ शंकर राय - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।

2013 - तरला दलाल  - भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं। 

2020 - अमेरिकी टेलीविजन संपादक, लेखक और निर्माता केन स्पीयर्स, जो लोकप्रिय एनिमेटेड सीरिज “Scooby-Doo” के सह-निर्माता थे, का निधन।

2021 - द्रोणाचार्य पुरस्‍कार से सम्‍मानित क्रिकेट कोच तारक सिन्हा (71) का निधन हुआ।

2023 - पुडुचेरी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पी कन्नन (74) का लंबी बीमारी के चलते निधन हुआ।

2024 - ऑस्ट्रेलियाई सर्फर (पहली महिला विश्व सर्फिंग चैंपियन 1964) फिलिस ओ'डॉनेल (87) का निधन हुआ।

2024 -  अमेरिकी चरित्र अभिनेता टोनी टॉड (69) का कैंसर से निधन हुआ।

2025 - बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित (71) का निधन हुआ।

2025 - विख्यात वैज्ञानिक और खगोलशास्त्री प्रो. नरेश दाधीच (81) का निधन हुआ।


*6 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 धन त्रयोदशी / धनतेरस /भगवान धन्वंतरी जयन्ती।

🌟 युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।

🌟 नेशनल जर्सी फ्राइडे (National Jersey Friday , USA नवंबर का पहला शुक्रवार)।

🌟 फाउंटेन पेन दिवस (Fountain Pen Day , USA नवंबर का पहला शुक्रवार)।

🌟 बास्केटबॉल दिवस (Basketball Day)।

🌟 राष्ट्रीय रक्षा परिषद स्थापना दिवस (1962)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻


Share:

बुधवार, 4 नवंबर 2026

गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, नितिन नवीन और सीएम योगी ने किया नेतृत्व



*


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला गोरखपुर दौरा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा


 गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकली इस पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

पदयात्रा से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। जनसभा के बाद पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। 

पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर गोलघर स्थित काली मंदिर के निकट सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान मार्ग में बनाए गए 18 स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। पुष्पवर्षा, नारों और पार्टी के झंडों से पूरा मार्ग उत्साहपूर्ण नजर आया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा का समापन हुआ। 

भाजपा ने इस आयोजन के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और अराजकता के विरोध का संदेश देने का प्रयास किया। वहीं, आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस कार्यक्रम को पार्टी के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। 

आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया।

Share:

BRD मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 18 छात्रों पर जुर्माना और निलंबन

 


16 MBBS छात्र एक सप्ताह, दो इंटर्न एक महीने के लिए सस्पेंड; अनुशासनहीनता पर भी कार्रवाई

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद 16 सीनियर एमबीबीएस छात्रों और दो इंटर्न समेत कुल 18 छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही सभी 16 एमबीबीएस छात्रों को एक सप्ताह तथा दोनों इंटर्न को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अक्टूबर के पहले सप्ताह में जूनियर छात्रों की ओर से रैगिंग की शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच शुरू करते हुए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मौके पर जांच की। जांच के आधार पर आरोपित छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट के मामले में एक इंटर्न पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, देर रात हॉस्टल लौटने के मामले में सात छात्राओं पर 10-10 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में अनुशासन बनाए रखने, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रैगिंग जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और रैगिंग के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share:

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के 397 पदों पर चयन की अनंतिम सूची

 


 


देवरिया 03 नवंबर । जनपद देवरिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं के रिक्त पदों पर चयन हेतु 10 जुलाई 2026 को बाल विकास विभाग के अन्तर्गत चयन हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी थी। उक्त प्रकाशित विज्ञप्ति के सापेक्ष विभागीय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा परीक्षणोपरान्त चयन की कार्यवाही शासनादेश दिनंाक 17 सितंबर 2025 में दिये गये निर्देशों के अनुपालन करते हुए सम्पन्न की गयी। जिसमें बाल विकास परियोजना बैतालपुर में कुल 15 रिक्त पदों के सापेक्ष 15 तथा सहायिका के 12 पदों के सापेक्ष 12 पदों पर, बाल विकास परियोजना बनकटा में कुल 4 रिक्त पदों के सापेक्ष 4 तथा सहायिका के 5 पदों के सापेक्ष 5 पदों पर, बाल विकास परियोजना बरहज में कुल 7 रिक्त पदों के सापेक्ष 7 तथा सहायिका के 17 पदों के सापेक्ष 17 पदों पर, बाल विकास परियोजना भागलपुर में कुल 10 रिक्त पदों के सापेक्ष 8 तथा सहायिका के 12 पदों के सापेक्ष 12 पदों पर, बाल विकास परियोजना भलुअनी में कुल 6 रिक्त पदों के सापेक्ष 6 तथा सहायिका के 12 पदों के सापेक्ष 12 पदों पर, बाल विकास परियोजना भटनी में कुल 12 रिक्त पदों के सापेक्ष 12 तथा सहायिका के 15 पदों के सापेक्ष 15 पदों पर, बाल विकास परियोजना भाटपाररानी में कुल 6 रिक्त पदों के सापेक्ष 5 तथा सहायिका के 6 पदों के सापेक्ष 6 पदों पर, बाल विकास परियोजना शहर में कुल 10 रिक्त पदों के सापेक्ष 10 तथा सहायिका के 29 पदों के सापेक्ष 29 पदों पर, बाल विकास परियोजना देसही देवरिया में कुल 5 रिक्त पदों के सापेक्ष 5 तथा सहायिका के 13 पदों के सापेक्ष 12 पदों पर, बाल विकास परियोजना गौरी बाजार में कुल 9 रिक्त पदों के सापेक्ष 9 तथा सहायिका के 14 पदों के सापेक्ष 13 पदों पर, बाल विकास परियोजना लार में कुल 5 रिक्त पदों के सापेक्ष 5 तथा सहायिका के 13 पदों के सापेक्ष 13 पदों पर, बाल विकास परियोजना पथरदेवा में कुल 6 रिक्त पदों के सापेक्ष 6 तथा सहायिका के 8 पदों के सापेक्ष 8 पदों पर, बाल विकास परियोजना रामपुर कारखाना में कुल 4 रिक्त पदों के सापेक्ष 4 तथा सहायिका के 15 पदों के सापेक्ष 15 पदों पर, बाल विकास परियोजना रूद्रपुर में कुल 23 रिक्त पदों के सापेक्ष 18 तथा सहायिका के 35 पदों के सापेक्ष 35 पदों पर, बाल विकास परियोजना देवरिया सदर में कुल 6 रिक्त पदों के सापेक्ष 6 तथा सहायिका के 23 पदों के सापेक्ष 22 पदों पर, बाल विकास परियोजना सलेमपुर में कुल 15 रिक्त पदों के सापेक्ष 15 तथा सहायिका के 23 पदों के सापेक्ष 23 पदों पर तथा, बाल विकास परियोजना तरकुलवा में कुल 3 रिक्त पदों के सापेक्ष 3 तथा सहायिका के 10 पदों के सापेक्ष 10 पदों पर चयन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए चयन की अनन्तिम सूची चस्पा कर दी गयी है। इस प्रकार जनपद में कुल 138 कार्यकत्री व 259 सहायिका के पदों पर चयन किया गया है। 

चयन की अनन्तिम सूची मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन व बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर चस्पा करा दी गयी है। अभ्यर्थी अथवा आमजनमानस किसी भी कार्यदिवस में 10ः00 बजे से 05ः00 बजे तक उपरोक्त कार्यालयों में चयन सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

Share:

आज का राशिफल


     


 *03 नवम्बर 2026 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। आज पूरा दिन उत्साह भरा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा, इससे रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने का योग बन रहा है। आपके लिए समय की महत्ता को समझते हुए समय का सदुपयोग करना जरूरी है। आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो , )

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने का योग है। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लम्बे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सही रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। प्रेमियों के लिये आज का दिन बढ़िया है, आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को कार्यों में अधिकारियों से मदद मिलेगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने का योजना बनायेंगे, जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आप अपने खर्चों पर थोडा लगाम लगा के रखें। आपको अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, लेकिन यात्रा करते समय समान का खास ख्याल रखें। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप सबकी नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करने की योजना बनाएंगे। आज रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा।  करोबार में आ रही सारी परेशानियां आज दूर होंगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा । जीवनसाथी के साथ डिनर करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। आज आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी । आज कोई अनजान व्यक्ति आपको अच्छा मुनाफा करवायेगा । शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। सफलता बस कुछ ही कदम दूर है। घर पर आज अपके मन पसंद का खाना बनेगा , जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपका ध्यान पहले से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में लगेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आज आप अपने सहकर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज कुछ लोग आपको पीछे रखने की भावना रखेंगे, इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। पहले से चल रही किसी लोन की ई एम आई समाप्त होगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज व्यापार में कोई बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे कम समय में ही पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेंगी । मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है । जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी । विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी । जीवन में लोगों का सहयोग बना रहेगा । आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा ।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी । आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे । किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा । इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेंगे । आज ऑफिस में साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे । जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी । आज बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा ।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा । आज आप घर पर ही परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे । जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी, साथ ही किसी कार्य की योजना भी बनायेंगे  इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा । प्रेमी भी आज अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते है । छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे । दवा व्यापारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा ।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा । कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है, करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी । अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है । आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा । आज आपकी सभी समस्याएं दूर होगी ।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनकी किस्मत चमक सकती है । किसी कार्य में कुछ लोग आपकी मदद करने में आनाकानी करेंगे, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और बढे हुए मनोबल से कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे । दिनभर की व्यस्तता के कारण आपकी थकान महसूस करेंगे । बच्चे आज आपको ख़ुशी की वजह देंगे।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




   

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 03 नवम्बर 2026*

                 *मंगलवार*

 *🏚नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1948

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 11:56 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* मघा - 27:27 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी

*💫करण-* गर - 11:56 तक

*💫पश्चात्-* वणिज 

*✨योग-* शुक्ल - 09:53 तक

*✨पश्चात्-* ब्रह्म 

*🌅सूर्योदय-* 06:34

*🌄सूर्यास्त-* 17:34

*🌙चन्द्रोदय-* 25:41

*🌛चन्द्रराशि-* सिंह - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 07:56 से 09:18

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 कार्तिक बदी नवमी 11:56 तक पश्चात् दशमी शुरु , बुध (वक्री) स्वाति नक्षत्र में 05:59 पर , विघ्नकारक भद्रा 23:26 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:27 तक , कुमारयोग 11:55 से , "HR दैनिक सूचना" व्हाट्सएप चैनल ज्वॉइन करें , गुरु श्री हरिराय ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार) , गुरु श्री हरकिशन गुरयायी (प्राचीन मतानुसार) , श्री चक्रपाणि प्रभु जयन्ती (चांगदेव राऊळ जयन्ती , मराठी कैलेंडर) , सवाई श्री जयसिंह आमेर जयन्ती , अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जयन्ती , शहीद श्री दीवान सिंह दानू शहीदी दिवस (प्रथम महावीर चक्र विजेता) , शहीद श्री मेजर सोमनाथ शर्मा (लब्ध प्रथम परमवीर चक्र) शहीदी दिवस , श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ स्मृति दिवस , विश्व एक स्वास्थ्य दिवस, राष्ट्रीय गृहिणी दिवस (USA) , विश्व जेलीफिश दिवस , विश्व वन हेल्थ दिवस , संस्कृति दिवस (जापान) , राष्ट्रीय सैंडविच दिवस (USA , UK) , स्वतंत्रता दिवस (पनामा, डोमिनिका, और माइक्रोनेशिया) , अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस व मेलबर्न कप डे (Melbourne Cup Day , ऑस्ट्रेलिया , नवंबर के पहले मंगलवार को)।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 कार्तिक बदी दशमी 11:05 तक पश्चात् एकादशी शुरु , विघ्नकारक भद्रा 11:04 तक।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा,* 

      *शास्त्रं तस्य करोति किं।* 

 *लोचनाभ्यां  विहीनस्य,* 

      *दर्पण: किं  करिष्यति ।।* 

 *अर्थात्👉* 

               _जिस व्यक्ति के पास स्वयं का विवेक नहीं है। शास्त्र उसका क्या करेगा? जैसे नेत्रहीन व्यक्ति के लिए दर्पण व्यर्थ है।_


*3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


644 - ईसा पश्चात् - दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।

1394 - फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।

1493 - क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।

1655 - इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।

1796 - जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।

1814 – योरोपीय देशों के प्रमुखों की सम्मिलिति से वियना कॉन्फेन्स का आयोजन हुआ।

1857 - नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-

1869 - कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।

1903 - पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।

1928 – तुर्की की भाषा के लिए अरबी की बजाय रोमन लिपि के इस्तेमाल की शुरूआत हुई।

1938 - ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।

1948 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।

1956 – मिस्र पर ज़ायोनी आक्रमण में ग़ज़्ज़ा पट्टी में स्थित ख़ान यूनुस नगर में इस शासन के सैनिकों ने लोगों का जनसंहार किया।

1957 – सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजा था। वो पहला कुत्ता जानवर था जिसने अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान में पहुंचा और पृथ्वी के चक्कर लगाए।

1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1962 - चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।

1984 – इंदिरा गांधी की 31 अक्टूबर को हुई हत्या के बाद राजधानी में सिख विरोधी दंगे हुए। जिसमें हजारों लोग मारे गए और बेघर हुए।

1988 - वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।

1988 - भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहाँ की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।

1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।

2000 - भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।

2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।

2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।

2004 – अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश तीन नवंबर को दूसरी बार अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे। 

2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।

2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।

2007 - पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।

2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।

2011 - फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।

2011 – पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट्ट, मो, आसिफ और मो. आमेर को एक साल पहले लॉडर्स टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में तीन साल की जेल हुई।

2014 - अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।

2019 - लगभग पूरे जम्‍मू-कश्‍मीर से  सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए ।

2019 - दिल्‍ली में सम-विषम योजना आज से लागू हुई।

2020 - बंगाल की खाड़ी में मालाबार नौसेना अभ्यास के 24वें संस्करण का पहला चरण शुरू हुआ।

2020 - निवेश बढाने के लिए भारत और यूएई के बीच 8वीं उच्च स्तरीय बैठक (संयुक्त कार्यदल) हुई।

2020  - L&T द्वारा डिजाइन और निर्मित भारतीय तटरक्षक जहाज ICGS C-452 को कमीशन किया गया। इसका निर्माण भारत में मेक इन इंडिया पहल के तहत किया गया था।

2021 - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने भारत बायोटेक के कोविडरोधी टीके -कोवैक्‍सीन के आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी दी।

2021 - भारत ने स्‍वदेश निर्मित स्‍मार्ट एंटी एयरफिल्‍ड वेपन का सफल उडान परीक्षण किया।

2021 - अयोध्‍या में दीपोत्‍सव समारोह के दौरान 12 लाख दीए जलाकर गिनिज बुक का विश्‍व रिकार्ड बना।

2022 - कोयला मंत्रालय भारत ने कोयले की बिक्री के लिए कोयला खदानों की नीलामी के छठे चरण की शुरुआत की।

2022 - उत्तर कोरिया ने एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सहित कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

2022 - रूस ने काला सागर के जरिये यूक्रेन का अनाज सुरक्षित भेजने के लिए संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता में हुये समझौते में फिर शामिल होने की घोषणा की।

2023 - नेपाल में 6.4 तीव्रता के भूकंप से 70 से अधिक लोगों की मौत हुई।

2024 - भारत में फसल जलने के कारण पाकिस्तान के लाहौर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 1000 से अधिक  होने से वहां के स्कूल 1 सप्ताह के लिए बंद करने पड़े।

2024 - माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी पूर्वी इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर फटा, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत व सात किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करना पड़ा।

2025 - अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में 6.3 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया।


*3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1618 - औरंगज़ेब

मुग़ल साम्राज्य का सबसे विस्तारवादी शासक।

1688 - सवाई जयसिंह - आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।

1890 - स्वतन्त्र भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश: हरिलाल जेकिसुनदास कनिया का जन्म हुआ।

1900 - सागरमल गोपा - भारत के स्वतन्त्रता सेनानी एवं देशभक्त थे।

1906 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।

1917 – स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकारों की पैरवी करने वाली अन्नापूर्णा महाराणा का जन्म हुआ।

1933 – अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन का जन्म पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुआ।

1937 - लक्ष्मीकांत - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।

1976 - मानवजीत सिंह संधू - भारतीय निशानेबाज़ , जो मुख्यत: ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।


*3 नवंबर को हुए निधन👉*


1936 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।

1947 - उत्तराखंड के दीवान सिंह दानू , देश के पहले महावीर चक्र विजेता जिन्होंने 15 कबाइलियों को ढेर किया था।

1947 - मेजर सोमनाथ शर्मा - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।

1977 - भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी।

1990 - मनमोहन कृष्णा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1992 - प्रेमनाथ -भारतीय अभिनेता ।

1996 – केंद्रीय अफ़्रीक़ी गणराज्य के क्रूर तानाशाह जान बेडेल बोकासा का निधन हुआ।

2013 - रेशमा सितारा - ए - इम्तियाज़ से सम्मानित पाकिस्तानी लोक गायिका थीं।

2014 - सदाशिव अमरापुरकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

2020 - वयोवृद्ध कन्नड़ रंगमंच और फिल्म अभिनेता एचजी सोमशेखर राव का निधन हुआ।

2021 -  अमेरिकी फुटबॉल रनिंग बैक और कोच वॉरेन पॉवर्स (80) का अल्जाइमर से निधन हुआ।

2022 - चीनी फुटबॉल स्ट्राइकर व कार्यकारी वांग ताओ (52) का निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी बास्केटबॉल कोच गैरी कोलसन (89) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता, संगीतकार, अरेंजर, कंडक्टर और बैंडलीडर क्विंसी जोन्स जूनियर (91) का निधन हुआ।

2025 - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार और बांसुरी वादक दीपक शर्मा (57) का निधन हुआ।


*3 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 गुरु श्री हरिराय ज्योति ज्योत (प्राचीन मतानुसार)।

🌟 गुरु श्री हरकिशन गुरयायी (प्राचीन मतानुसार)।

🌟 श्री चक्रपाणि प्रभु जयन्ती (चांगदेव राऊळ जयन्ती , मराठी कैलेंडर)।

🌟 सवाई श्री जयसिंह आमेर जयन्ती।

🌟 अभिनेता पृथ्वीराज कपूर जयन्ती।

🌟 शहीद श्री दीवान सिंह दानू शहीदी दिवस (प्रथम महावीर चक्र विजेता)।

🌟 शहीद श्री मेजर सोमनाथ शर्मा (लब्ध प्रथम परमवीर चक्र) शहीदी दिवस।

🌟 श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ स्मृति दिवस।

🌟 विश्व एक स्वास्थ्य दिवस।

🌟 राष्ट्रीय गृहिणी दिवस (USA)।

🌟 विश्व जेलीफिश दिवस।

🌟 विश्व वन हेल्थ दिवस।

🌟 संस्कृति दिवस (जापान)।

🌟 राष्ट्रीय सैंडविच दिवस (USA , UK)।

🌟 स्वतंत्रता दिवस (पनामा, डोमिनिका, और माइक्रोनेशिया)।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस।

🌟 मेलबर्न कप डे (Melbourne Cup Day , ऑस्ट्रेलिया , नवंबर के पहले मंगलवार को)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

सोमवार, 2 नवंबर 2026

भटनी में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा, 30 से 35 क्विंटल पटाखे जब्त

 


 *बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज* 


 *खाद्य पदार्थों के गोदाम पर भी छापा, नमूने लेकर बिक्री पर लगाई रोक* 



देवरिया, 02 नवंबर। त्योहारों के दृष्टिगत  जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी द्वारा पुलिस बल के साथ पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज थाना भटनी क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली दीक्षित में बैद्यनाथ मद्धेशिया द्वारा अपने गोदाम में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।  गोदाम में पटाखों के भंडारण के संबंध में लाइसेंस एवं अनुमति से संबंधित आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। नियमानुसार गोदाम में रखे विभिन्न प्रकार के कुल 30 से 35 क्विंटल पटाखे जब्त किए गए। प्रकरण में विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ बैजनाथ मद्धेशिया के गोदाम पर भी छापा मारा गया। मौके पर गोदाम में बिस्कुट, रस्क, नमकीन तथा क्रीम रोल भंडारित पाए गए। जांच में पाया गया कि संबंधित कारोबारी के पास गोदाम में खाद्य पदार्थों के भंडारण का लाइसेंस नहीं था, बल्कि केवल दुकान पर बिक्री का लाइसेंस था। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी द्वारा रस्क, नमकीन एवं क्रीम रोल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। गोदाम में भंडारण का लाइसेंस न होने के साथ ही साफ-सफाई एवं रखरखाव में भी कमियां पाई गईं। इस संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, आवश्यक लाइसेंस प्राप्त होने तक गोदाम से खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जा रही है।

Share:

पथरदेवा में सीडीपीओ कार्यालय के नए भवन का शुभारंभ

 





-नए भवन में बेहतर सुविधाओं के साथ चलेगा आंगनबाड़ी और पोषण संबंधी कार्य


देवरिया, 02 नवम्बर 2026। पथरदेवा ब्लॉक में  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ एमओआईसी डॉ प्रभात रंजन ने  फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना और हवन के बाद कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमओआईसी पथरदेवा डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि ने कहा कि नए भवन के बनने से सीडीपीओ कार्यालय के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता और गति आएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग मिलकर कुपोषण को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों तक पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से पहुंचेंगी।उन्होंने कहा कि पहले कार्यालय किराए के भवन में चलता था, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को परेशानी होती थी। अब नए भवन में सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर सीडीपीओ बिंदू यादव ने कहा कि नया भवन बनने से रिकॉर्डों का रखरखाव, बैठक और प्रशिक्षण आयोजित करने में आसानी होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी और पोषण ट्रैकर पर फीडिंग का कार्य अब और बेहतर होगा। कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नए भवन के लिए खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें मीटिंग और रिपोर्टिंग के लिए बेहतर जगह मिलेगी।


कार्यक्रम में ब्लॉक के  बीपीएम नागेंद्र मल्ल , बीसीपीएम आशुतोष त्रिपाठी, बैम शौरभ, राकेश, कादिर सहित सभी सेक्टर की आंगनबाड़ी सुपरवाइजरसहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Share:

रात्रि में घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में गिरने से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम




 देवरिया । रुद्रपुर गौरी बाजार विकास खंड के न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के शिवाला टोला में घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार शिवाला टोला निवासी शंकर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि रविवार की रात वह घर के पीछे बाथरूम जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान अंधेरे में घर के बगल स्थित पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। रात में घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को नहीं हो सकी।

सोमवार की सुबह जब परिजन शंकर सिंह की तलाश करने लगे तो घर के पीछे बाथरूम की तरफ पहुंचे। वहां पानी से भरे गड्ढे में उनका शव दिखाई दिया। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शंकर सिंह की पत्नी सुनीता (62) हैं। उनकी चार पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं दूसरे नंबर का पुत्र अरुण कुमार सिंह वर्तमान में दुबई में रहकर काम करता है। बुजुर्ग की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Share:

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: बीजेपी की तैयारी तेज, 20 नवंबर के बाद शुरू हो सकती हैं चुनावी गतिविधियां

 

*


प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अमित शाह और राजनाथ सिंह तक संभाल सकते हैं प्रचार की कमान, सभी कमिश्नरियों में पहुंच बनाने की रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी तैयारियां तेज करने की रणनीति बनाई है। पार्टी की चुनावी गतिविधियां 20 नवंबर के बाद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। आगामी चुनाव में प्रदेश की सभी कमिश्नरियों और विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच बनाने पर विशेष जोर दिया जा सकता है।

चुनावी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की प्रत्येक कमिश्नरी में चुनावी रैलियां कर सकते हैं। इसके माध्यम से पार्टी जनसभाओं के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाने और चुनावी माहौल तैयार करने की दिशा में प्रयास करेगी।

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश में चुनावी मोर्चा संभाल सकते हैं। उनके विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं करने के साथ बूथ सम्मेलन आयोजित करने की संभावना है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान के लिए सक्रिय करना बीजेपी की रणनीति का प्रमुख हिस्सा माना जा रहा है।

इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय होने से चुनावी अभियान को गति मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, इन कार्यक्रमों और नेताओं की जिम्मेदारियों को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। 20 नवंबर के बाद बीजेपी की चुनावी गतिविधियां शुरू होने पर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के आसार हैं।

Share:

Featured Post

ईसीसी एजुकेटर के द्वितीय चरण में 133 चयनितों को बीएसए ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

   देवरिया 12 नवंबर । जनपद में समग्र शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ईसीसीई एजुके...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789