Good Daily News...


सोमवार, 2 नवंबर 2026

पथरदेवा में सीडीपीओ कार्यालय के नए भवन का शुभारंभ

 





-नए भवन में बेहतर सुविधाओं के साथ चलेगा आंगनबाड़ी और पोषण संबंधी कार्य


देवरिया, 02 नवम्बर 2026। पथरदेवा ब्लॉक में  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ एमओआईसी डॉ प्रभात रंजन ने  फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना और हवन के बाद कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमओआईसी पथरदेवा डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि ने कहा कि नए भवन के बनने से सीडीपीओ कार्यालय के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता और गति आएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग मिलकर कुपोषण को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों तक पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से पहुंचेंगी।उन्होंने कहा कि पहले कार्यालय किराए के भवन में चलता था, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को परेशानी होती थी। अब नए भवन में सभी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर सीडीपीओ बिंदू यादव ने कहा कि नया भवन बनने से रिकॉर्डों का रखरखाव, बैठक और प्रशिक्षण आयोजित करने में आसानी होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी और पोषण ट्रैकर पर फीडिंग का कार्य अब और बेहतर होगा। कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नए भवन के लिए खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें मीटिंग और रिपोर्टिंग के लिए बेहतर जगह मिलेगी।


कार्यक्रम में ब्लॉक के  बीपीएम नागेंद्र मल्ल , बीसीपीएम आशुतोष त्रिपाठी, बैम शौरभ, राकेश, कादिर सहित सभी सेक्टर की आंगनबाड़ी सुपरवाइजरसहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के 397 पदों पर चयन की अनंतिम सूची

    देवरिया 03 नवंबर । जनपद देवरिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं के रिक्त पदों पर चयन हेतु 10 जुलाई 2026 को बाल विकास विभाग के अन्तर...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789